मध्य प्रदेश के पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द, DGP ने लगाई रोक; भोपाल में मांस बिक्री भी बैन

Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है. डीजीपी ने यह फैसला त्योहारों को देखते हुए लिया है. अगले आदेश तक छुट्टी पर प्रतिबंध लगाया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Bhopal Hindi News: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग ने आगामी त्योहारों को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है. डीजीपी (DGP) ने सभी पुलिस कर्मियों और अफसरों की छुट्टियां कैंसिल (Leave Cancelled of MP Police) कर दी हैं. अब सभी पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे. डीजीपी ने अगले आदेश तक छुट्टी पर प्रतिबंध लगाया है. इसके अलावा राजधानी भोपाल में नगर निगम ने शुक्रवार से मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. भोपाल में नवरात्रि, चेट्रीचंड्र, रामनवमी, महावीर जयंती और बुध जयंती के दिन सभी मांस की दुकानें बंद रहेंगी.

सिर्फ इमरजेंसी में छुट्टी

डीजीपी ने आदेश में कहा है कि कोई भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी बिना अनुमति छुट्टी नहीं ले पाएगा. सिर्फ इमरजेंसी में ही छुट्टी मिलेगी, वो भी बड़े अफसर की मंजूरी के बाद अप्रूव होगी. प्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह निर्णय अहम है. आने वाले दिनों में ईद, रामनवमी त्योहार मनाए जाएंगे. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस महकमा अलर्ट पर रहेगा.

Advertisement

भोपाल में अभी नहीं बिकेगा मांस (Meat Ban in Bhopal)

भोपाल नगर निगम (Bhopal Nagar Nigam) ने मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है. फिलहाल चिकन, मटन या अंडा की दुकानें शुक्रवार से बंद रहेंगी. नगर निगन चेट्रीचंड्र, रामनवमी, महावीर जयंती और बुध जयंती के चलते ये फैसला लिया है. धार्मिक पर्वों के मद्देनजर भोपाल नगर निगम सीमा के अंदर इन दिनों मांस नहीं बिकेगा. निगम का कहना है अगर निर्देश का उल्लंघन करते हुए कोई मिलता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें