सगाई के बाद पुल‍िस कांस्‍टेबल मृत म‍िला, कोई नहीं समझ पा रहा आख‍िरी मैसज का मतलब 

मध्य प्रदेश के रीवा में पदस्थ कांस्टेबल अनसिंह नरगावे ने सगाई के कुछ दिनों बाद खंडवा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. 5 मई से लापता जवान ने मौत से पहले अपने भाई को व्हाट्सएप पर 'परेशान होने' का मैसेज भेजा था. पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Madhya Pradesh Police: महज कुछ दिन पहले जिस घर में कांस्टेबल बेटे की सगाई की खुशियां मनाई जा रही थीं, आज वहां मातम पसरा है. मध्य प्रदेश पुलिस के जवान अनसिंह नरगावे की मौत एक अनसुलझी पहेली बन गई है. खुदकुशी करने से पहले उन्होंने अपनी मंगेतर से भी बात की थी, जिसने कभी नहीं सोचा था कि यह उनकी आखिरी बातचीत होगी. वहीं, चचेरे भाई को भेजे गए एक आखिरी मैसेज के मायने भी किसी को समझ नहीं आ रहे हैं.

सुनसान इलाके में मिला शव

मध्य प्रदेश के खंडवा में पुलिस जवान द्वारा आत्महत्या का यह गंभीर मामला सामने आया है. शहर के पदम नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सुनसान इलाके में शुक्रवार को एक पेड़ पर जवान का शव लटका मिला. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव का पंचनामा बनाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया.

Advertisement

छुट्टी लेकर घर के लिए निकले थे अनसिंह

परिजनों के अनुसार, 24 वर्षीय अनसिंह नरगावे बड़वानी जिले के मोरानी गांव के रहने वाले थे और रीवा जिले के गढ़ थाने में कांस्टेबल के पद पर पदस्थ थे. बीते 5 मई को वे अपने ससुराल (जुलवानिया) में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए 5 दिन की छुट्टी लेकर निकले थे. तब से ही उनका मोबाइल बंद था और वे लापता थे.  

mp police constable ansingh nargawe suicide case khandwa suspicious Whatsapp message

साइबर सेल की मदद से खोजी लोकेशन: मृतक के चचेरे भाई दीवान नरगावे, जो खरगोन कोतवाली थाने में एसआई (SI) के पद पर तैनात हैं, ने बताया कि भाई के लापता होने पर उन्होंने रीवा में उनके साथी पुलिसकर्मियों से जानकारी जुटाई और साइबर सेल के जरिए लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की. इस दौरान एक बार उनका मोबाइल चालू हुआ, जिसकी लोकेशन भोपाल के हबीबगंज में मिली थी.

व्हाट्सएप मैसेज: "मैं बहुत परेशान हूं": गुरुवार देर रात अनसिंह ने अपना मोबाइल चालू किया और व्हाट्सएप पर एक संदेश भेजा. उन्होंने मैसेज में लिखा कि वे बहुत परेशान थे और खंडवा में हैं. इसके बाद शुक्रवार सुबह खंडवा में उनके फांसी लगाने की सूचना मिली. परिजनों का कहना है कि अनसिंह किस बात को लेकर तनाव में थे, इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. 

यह भी पढ़ें- MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश में  62 आईपीएस का तबादला, देर रात पुलिस महकमे में भारी फेरबदल, देखें पूरी सूची

Advertisement

यह भी पढ़ें- IAS Transfer: छत्तीसगढ़ में 42 आईएएस का तबादला, इन ज‍िलों के कलेक्‍टर बदले, देखें पूरी List

यह भी पढ़ें- कलेक्टर के चैंबर में दीवारों के भी कान! IAS ने मोबाइल पर न्यूज चलाकर जासूस स्टाफ को यूं क‍िया बेनकाब

Topics mentioned in this article