MP में जेल सुधार का बड़ा कदम! महिला बंदियों को मिलेगी खुली जेल में रहने की सुविधा

MP News: मध्यप्रदेश में महिला बंदियों को खुली जेल में रखने का प्रस्ताव तैयार किया गया है. इससे जेल सुधार और पुनर्वास को नई दिशा मिलेगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

MP News: मध्यप्रदेश की जेलों में नवाचार के तहत एक बड़ा प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसके तहत अब महिला बंदियों को खुली जेल में रहने का मौका मिलेगा. अभी तक नियमों के अनुसार यह व्यवस्था महिला बंदियों के लिए उपलब्ध नहीं थी.

ग्वालियर सेंट्रल जेल में सुधारात्मक सेवाओं के तहत आयोजित शांति संदेश कार्यक्रम के दौरान जेल महानिदेशक डॉ वरुण कपूर ने इसकी जानकारी दी. इस अवसर पर नाभा द्वाराचार्य पीठाधीश्वर स्वामी सुतीक्ष्णदास देवाचार्य महाराज भी मौजूद रहे. कार्यक्रम के माध्यम से बंदियों को आध्यात्म से जोड़ने का प्रयास किया गया.

Advertisement

कार्यक्रम में स्वामी सुतीक्ष्णदास महाराज ने कहा कि घृणा अपराध से होनी चाहिए, अपराधी से नहीं होनी चाहिए, जिससे सुधार की भावना को बढ़ावा मिलता है.

जेल महानिदेशक डॉ वरुण कपूर ने बताया कि प्रदेश में सबसे बड़ा नवाचार महिला बंदियों के लिए होने जा रहा है. इसके तहत उन्हें खुली जेल में रहने का अवसर मिलेगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, जो विभाग के मंत्री भी हैं, की भी यही सोच है कि सुधारात्मक व्यवस्था को मजबूत किया जाए.

उन्होंने बताया कि अब तक नियमों के कारण महिला बंदियों के लिए खुली जेल में रहना प्रतिबंधित था, लेकिन अब इस प्रस्ताव को तैयार कर लिया गया है और इसे जल्द लागू किया जाएगा. महिला बंदियों को 10% कुटिया (आवास) का भी अवसर मिलेगा.

इसके अलावा, प्रदेश की जेलों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए 18 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत की गई है. वर्तमान में केवल 15 जेलों में ही इलेक्ट्रिक फेंसिंग है, जबकि ग्वालियर सेंट्रल जेल में यह सुविधा उपलब्ध है. अब सभी जेलों में इलेक्ट्रिक फेंसिंग लगाने की तैयारी की जा रही है, ताकि सुरक्षा बढ़ाई जा सके.

Advertisement

जेल विभाग का उद्देश्य व्यवस्थाओं और प्रबंधन को बेहतर बनाने के साथ-साथ सुधारात्मक गतिविधियों को भी मजबूत करना है.