Transfer: सस्पेंड CF और ACF को वन विभाग ने किया बहाल, 20 IFS अफसरों का भी हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

IFS Officers Transfer List: मध्य प्रदेश में बड़ी संख्या में वन विभाग के अफसरों का ट्रांसफर हुआ है. सस्पेंड सीएफ और एसीएफ  को भी बहाल कर दिया गया है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

IFS Officers Transfer New List: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 10 हाथियों की मौत के मामले में सस्पेंड हुए वन संरक्षक और सहायक वन संरक्षक फत्ते सिंह निनामा को वन विभाग ने आखिरकार बहाल कर दिया है. इनके साथ ही विभाग ने 10 अफसरों के ट्रांसफर की भी सूची जारी कर दी है. 

दोनों अफसरों की हुई बहाली 

दरअसल मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 10 हाथियों की मौत हो गई थी. इस मामले में विभाग ने कड़ा एक्शन लेते हुए वन संरक्षक गौरव चौधरी और सहायक वन संरक्षक फत्ते सिंह निनामा को सस्पेंड कर दिया था. अब इनकी बहाली हो गई है. वन संरक्षक गौरव चौधरी को वन संरक्षक वन वृत्त बालाघाट में पदस्थ किया गया है.  फत्ते सिंह निनामा को शाजापुर का उप वनमंडलाधिकारी बनाया गया है. 

Advertisement

वन विभाग ने जो ट्रांसफर सूची जारी की है उसके मुताबिक वन विभाग ने माधव नेशनल पार्क, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व और पेंच टाइगर रिजर्व के अधिकारियों सहित 20 आईएफएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट भी जारी की है. 

Advertisement

इन अफसरों का हुआ ट्रांसफर 

एचयू खान, पीसीसीएफ उत्पादन को पीसीसीएफ और मुख्य कार्यपालन अधिकारी कैम्पा मुख्यालय पदस्थ किया गया है.बालाघाट सर्कल के मुख्य वन संरक्षक अरविन्द प्रताप सिंह को मुख्य वन संरक्षक ग्वालियर सर्कल, रिपुदमन सिंह भदौरिया को वन संरक्षक सागर, ओएसडी वन विभाग को क्षितिज कुमार वनमंडल अधिकारी कार्य आयोजना भोपाल और अतिरिक्त प्रभार ओएसडी वन विभाग, माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी  उप संचालक प्रियांशी सिंह को वनमंडल अधिकारी, कार्य आयोजना इंदौर पदस्थ किया गया है.

Advertisement

इनके भी नाम 

इसके अलावा लवित भारती वनमंडल अधिकारी नरसिंहपुर वनमंडल को वन मंडल अधिकारी कार्य आयोजना शहडोल ,प्रीता एसएम वनमंडल अधिकारी मंडला (उत्पादन) को वनमंडल अधिकारी पूर्व मंडला वनमंडल, वनमंडलाधिकारी  विनय कुमार रायसेन को उप वन संरक्षक और संचालक वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल, ऋषभा नेताम को वनमंडलाधिकारी पूर्व मंडला से उप संचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम में पदस्थ किया गया है.

प्रतिभा शुक्ला को उप वन संरक्षक मप्र राज्य वन विकास निगम से वनमंडल अधिकारी रायसेन, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम उप संचालक पूजा नागले को वन मंडलाधिकारी उत्पादन मंडला बनाया गया है.

इन अफसरों का भी हुआ है ट्रांसफर 

कल्पना तिवारी उप वन मंडलाधिकारी पवई दक्षिण पन्ना वनमंडल को वन मंडलाधिकारी नरसिंहपुर, भूरा गायकवाड़ प्रभारी सहायक वन संरक्षक चंबल अभयारण्य को उप वनमंडल अधिकारी पनपथा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया , स्वामी कार्तिक नायक उप वनमंडल अधिकारी छतरपुर से उप वनमंडल अधिकारी बिजावर छतरपुर , नरेश चंद्र पाटीदार सहायक वन संरक्षक, सिवनी पेंच टाइगर रिजर्व से उप वनमंडल अधिकारी छतरपुर सामान्य वनमंडल, निकुंज पांडेय को सीधी से उप वनमंडल अधिकारी ओबेदुल्लागंज रायसेन, पुष्पेंद्र धाकड़, उप वन मंडलाधिकारी ओबेदुल्लागंज से सहायक वन संरक्षक, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, नर्मदापुरम, जीपी कुदारे कोडिंडोरी उत्पादन से सहायक वन संरक्षक कार्यालय, प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख पदस्थ किया गया है. 

ये भी पढ़ें आज हो सकता है बहुत बड़ा एनकाउंटर, दो राज्यों की फोर्स ने हिड़मा, देवा सहित कई बड़े नक्सली लीडर्स को घेरा

ये भी पढ़ें डॉक्टर से मांगी डिग्री तो क्लीनिक छोड़कर भाग गया, अब FIR दर्ज करवाने की तैयारी कर रहा विभाग

Topics mentioned in this article