IAS Officer Transfer: MP में फिर 18 आईएएस अफसरों के तबादले, सृष्टि देशमुख खंडवा के अपर कलेक्टर, निधि सिंह बनीं अपर श्रम आयुक्त

MP IAS Officer Transfer list: मध्य प्रदेश में 18 IAS अधिकारियों को एक दिन में इधर से उधर, यहां देखिए पूरी लिस्ट

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Madhya Pradesh IAS Officer Transfer list:  मध्य प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. शनिवार की रात एक साथ कुल 18 आईएएस अफसरों (IAS Officer Transfer) का ट्रांसफर कर दिया गया है. सपना अनुराग जैन को नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की अपर संचालक बनाया गया है. वहीं निधि सिंह अपर श्रम आयुक्त बनीं है. इसके अलावा संजना जैन को मैहर के अपर कलेक्टर बनाया गया है.

18 IAS अफसरों का तबादला, जानें किसे मिली नई जिम्मेदारी

  • संजना जैन (2016)- मैहर जिले की अपर कलेक्टर बनीं.
  • जगदीश कुमार गोमे (2016)- सिंगरौली जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बने हैं.
  • हरसिमरनप्रीत कौर (2018)- कटनी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनीं
  • अंजली जोसेफ जोनाथन (2018)-  हरदा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया.
  • निधि सिंह (2018)- अपर श्रम आयुक्त बनीं. 

IAS Transfer CEO Zila Panchayat by priyakumari1012998

 खंडवा के अपर कलेक्टर बनीं सृष्टि देशमुख गौड़ा

  • सोजान सिंह रावत (2018) ग्वालियर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बने.
  • सृष्टि देशमुख गौड़ा (2019)- खंडवा के अपर कलेक्टर बनीं.
  • हिमांशु जैन (2020)- नर्मदापुरम जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) बने.
  • सर्जना यादव (2020) मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जिला पंचायत सीहोर 
  • वैशाली जैन (2021) रतलाम जिला पंचायत के सीईओ और अपर कलेक्टर बनीं.
  • दिव्यांशु चौधरी (2021)- डिंडोरी जिला पंचायत के सीईओ और अपर कलेक्टर बने.
  • सृजन वर्मा (2021)- बुरहानपुर जिला पंचायत के सीईओ और अपर कलेक्टर बनाया गया.
  • अर्चना कुमारी (2021)- अनूपपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और अपर कलेक्टर बनीं
  • शिवम प्रजापति (2021)- शहडोल जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और अपर कलेक्टर बने
  • सौम्या आनंद (2021)- श्योपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और अपर कलेक्टर  बनाया गया.
  • आकिप खान (2023)-  नर्मदापुरम के पिपरिया के एसडीएम बने.
  • पंकज वर्मा (2023)- खंडवा जिला के पुनासा के एसडीएम के पद पर पदस्थ किया गया है.
  • सपना अनुराग जैन-  नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण इंदौर के अपर संचालक की जिम्मेदारी मिली.

ये भी पढ़े: Navratri 2025: इस बार 9 नहीं बल्कि 10 दिनों की है नवरात्रि, जानिए सही तारीख, किस दिन होगी कौन सी देवी की पूजा?

ये भी पढ़े:सुकमा में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन: नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार-बारूद बरामद

ये भी पढ़े: Schools Holiday: छत्तीसगढ़ में बच्चों को मौज ही मौज! दशहरा-दिवाली पर 16 दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, यहां चेक करें लिस्ट