MP के ग्वालियर में रेलवे स्प्रिंग फैक्ट्री में व‍िस्‍फोट, 5 मजदूर झुलसे, जानें कैसे हुआ हादसा?

ग्वालियर में रेलवे स्प्रिंग फैक्ट्री में LPG पाइपलाइन ब्लास्ट से बड़ा हादसा हुआ. ब्लास्ट में पांच मजदूर झुलसे हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सिथौली रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे स्प्रिंग कारखाने में गुरुवार शाम को बड़ा हादसा हो गया. फैक्ट्री में LPG पाइपलाइन में आग लगने के बाद जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिसमें काम कर रहे पांच मजदूर झुलस गए. ब्लास्ट इतना तेज था कि फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई. हादसे के तुरंत बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

घायलों की स्थिति

सोफी शकील, ड्यूटी डॉक्टर, आईटीएम अस्पताल ग्वालियर के अनुसार धमाके में घायल हुए लोगों का ग्‍वाल‍ियर के अस्‍पताल में उपचार चल रहा है. सभी झुलसे मजदूरों को तत्काल इलाज दिया जा रहा है. दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

लापरवाही की आशंका

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा फैक्ट्री में लापरवाही के कारण हुआ. हालांकि, ब्लास्ट के सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं. मामला झांसी रोड थाना क्षेत्र का है. शक्ति सिंह यादव , टी आई, झांसी रोड थाना ग्वालियर ने बताया क‍ि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें- DSP कल्पना वर्मा सस्‍पेंड, दीपक टंडन से प्‍यार में कैसे की ठगी, क्‍या अब चली जाएगी नौकरी?