MP में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़: जॉब के नाम पर करते थे ठगी, मौके से 5 महिला गिरफ्तार; नोएडा का रहने वाला है मुख्य आरोपी

MP Fake Call Center: विदिशा के गंजबासौदा में एक घर के कमरे में कॉल सेंटर चल रहा था. जो जॉब के नाम पर देशभर में लोगों से ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे. कार्रवाई के दौरान मौके से 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही मोबाइल, सिम और इलेक्ट्रानिक उपकरण जब्त किए हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मध्य प्रदेश साइबर पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर पर दी दबिश.

Madhya Pradesh Fake Call Center: विदिशा जिले के गंजबासौदा में फर्जी कॉल सेंटर (Fake Call Center) पर मध्य प्रदेश साइबर पुलिस (Madhya Pradesh Cyber ​​Police) ने बड़ी कार्रवाई की है. जॉब के नाम पर देशभर में ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे. यह खेल कॉल सेंटर की आड़ में चल रहा था. पुलिस के मुताबिक, विदिशा जिले के गंजबासौदा के सुभाष निकेतन क्षेत्र में संचालित इस केंद्र से देशभर के लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी की जा चुकी है.

जॉब के नाम पर लोगों से ठगी

राज्य साइबर पुलिस ने सर्च वारंट लेकर लोकल पुलिस की मदद से गंजबासौदा में दबिश दी. यहां एक घर के कमरे में कॉल सेंटर चल रहा था. मौके से 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही साइबर पुलिस ने मौके से मोबाइल, सिम और इलेक्ट्रानिक उपकरण भी जब्त किए हैं. आरोपी योगेंद्र सिंह नोएडा का रहने वाला है, जो गंजबासौदा में रहकर घटना को अंजाम दे रहा था.

Advertisement

एक कमरे में चल रहा था कॉल सेंटर

साइबर पुलिस ने मौके से 5 महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पूछताछ में आरोपी और सहकर्मियों से बड़े खुलासे की उम्मीद है. 

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कॉल सेंटर से 20 मोबाइल, 12 सिम, एटीएम कार्ड, बैंक दस्तावेज, डेटा रजिस्टर और कॉलिंग स्क्रिप्ट जब्त की है. तकनीकी जांच में पता चला कि इस गिरोह के खिलाफ देश के अन्य राज्यों से भी एनसीआर पोर्टल पर शिकायतें दर्ज हैं. 

ये भी पढ़ें: Mandsaur News: चाय पी रहे दो दोस्तों पर चाकू से हमला, एक की मौत; एक युवक की हालत गंभीर

Topics mentioned in this article