MP Election :'ड्राई डे' से पहले पूरे मध्य प्रदेश ने जमकर गटकी शराब, 15% बढ़ी बिक्री

अधिकारी के अनुसार, 13 नवंबर को देशी और भारतीय निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) समेत सभी प्रकार की 8 लाख 67 हजार 282 लीटर शराब की बिक्री हुयी. उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों 14 एवं 15 नवंबर के लिए आंकड़े क्रमश: 9 लाख 17 हजार 823 और 8 लाख 81 हजार 550 लीटर रहे.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
भोपाल:

Madhya Pradesh Assembly Election 2023 : मध्य प्रदेश में आज 230 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग (Voting in MP Election) हो रही है. चुनाव के चलते प्रशासन ने शराब पर रोक लगाने के उद्देश्य से प्रदेश में शराब की दुकानें 48 घंटे के लिए सील की गई हैं. लेकिन दुकाने सील करने से पहले शराब बिक्री (Liquor sales) में सोमवार से बुधवार की शाम के बीच करीब 15 प्रतिशत का उछाल आया है. एक अधिकारी ने इसकी जानकरी दी.

कितनी बिक्री हुई?

अधिकारी के अनुसार, 13 नवंबर को देशी और भारतीय निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) समेत सभी प्रकार की 8 लाख 67 हजार 282 लीटर शराब की बिक्री हुयी. उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों 14 एवं 15 नवंबर के लिए आंकड़े क्रमश: 9 लाख 17 हजार 823 और 8 लाख 81 हजार 550 लीटर रहे. उन्होंने कहा कि पिछले साल 13, 14 और 15 नवंबर को शराब की बिक्री क्रमश: 7,42,092 लीटर, 7,71,331 लीटर और 7,67,273 लीटर थी.

Advertisement
अधिकारी ने कहा कि हर साल इसमें करीब 10 प्रतिशत की वृद्धि होती है. उन्होंने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में मध्यप्रदेश में शराब की दुकानों की नीलामी 11 हजार 700 करोड़ रुपये में हुई थी, जो चालू वित्त वर्ष में 12 हजार 800 करोड़ रुपये में हुई, क्योंकि उन्हें मांग में 10 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है.

अधिकारियों ने कहा कि चूंकि दिवाली 12 नवंबर को थी, इसलिए त्योहारी सीजन के कारण शराब की बिक्री बढ़ गई. उन्होंने कहा, ‘हमने चुनाव के मद्देनजर पिछले तीन महीनों से शराब की बिक्री पर नजर रखी थी. चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार, अगर किसी दुकान से शराब की बिक्री में 30 प्रतिशत की वृद्धि होती है तो हम कठोर कदम उठाते हैं.''

बता दें कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए मध्य प्रदेश में 15 नवंबर को शाम 6 बजे से 48 घंटे के लिए सील की गई शराब की दुकानें शुक्रवार शाम को राज्य की 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान समाप्त होने के बाद फिर से खुलेंगी.

यह भी पढ़ें : MP Election 2023 : मतदान केंद्र पर लगा करंट का झटका, 1 की मौत 3 घायल, 2 लाख की मदद