MP News: उमंग सिंघार ने 16 फरवरी को बुलाई कांग्रेस विधायक दल की बैठक, बजट सत्र से पहले विपक्ष बनाएगी रणनीति

MP Congress Meeting: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने 16 फरवरी को भोपाल में कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक बुलाई है, जिसमें बजट सत्र के दौरान मोहन सरकार को घेरने की रणनीति और रूपरेखा तय की जाएगी. यह बैठक नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के भोपाल स्थित आवास पर होगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Madhya Pradesh Budget Session 2026-27: मध्य प्रदेश विधानसभा (Madhya Pradesh Assembly) का बजट सत्र (Budget Session 2026-27)16 फरवरी से शुरू हो रहा है, जो 6 मार्च तक चलेगा. वहीं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा 18 फरवरी को बजट पेश करेंगे. हालांकि विधानसभा के बजट सत्र से पहले सियासी हलचल भी तेज हो गई है. कांग्रेस पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है.

16 फरवरी को कांग्रेस विधायक दल की बैठक

दरअसल, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने 16 फरवरी को भोपाल में कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक बुलाई है, जिसमें बजट सत्र के दौरान मोहन सरकार को घेरने की रणनीति और रूपरेखा तय की जाएगी. यह बैठक नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के भोपाल स्थित आवास पर होगी. बैठक शाम 7 बजे होगी. इस बैठक में कांग्रेस विधायक प्रदेश से जुड़े जनहित के बड़े मुद्दों पर मंथन करेंगे.

इन मुद्दों को घेरने की बनेगी रणनीति

नेता प्रतिपक्ष के अनुसार, इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतें, बेतहाशा कर्ज, किसानों का समर्थन मूल्य, युवाओं का रोजगार, ओलावृष्टि से फसल नुकसान, आदिवासी-दलितों पर बढ़ते अत्याचार और प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की विपक्ष रणनीति बनाएगी. कांग्रेस इन मुद्दों को विधानसभा में उठाएगी और भाजपा सरकार को घेरेगी.

ये भी पढ़ेंबेटियों को मिलेगी पेंशन, यहां बनाया जाएगा रेस्क्यू सेंटर... मोहन कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों को मिली मंजूरी

Advertisement

ये भी पढ़ें'हमें बचा लो... हमारा टेरर फंडी और धर्मांतरण किया जा रहा' भोपाल कलेक्ट्रेट के बाहर किन्नरों ने लगाए नारे, विवाद क्या?

Topics mentioned in this article