MP में किसानों को दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, ग्वालियर में 'बलराम जयंती' पर CM यादव का बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसानों को ₹5 में कनेक्शन देने वाली और देश में सबसे सस्ती बिजली देने वाली सरकार मध्य प्रदेश सरकार है. आने वाले समय में हमारी सरकार किसानों को दिन के समय में 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराएगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
cm mohan yadav announcement 10 hours daytime electricity farmers

ग्वालियर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में ग्वालियर में भव्य राज्य स्तरीय “बलराम जयंती महोत्सव” का आयोजन किया गया. मंच से सौगातों का पिटारा खोलते हुए डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार साल 2026 को "भगवान बलराम" के नाम पर 'किसान कल्याण वर्ष' के रूप में मना रही है. इसके तहत कृषि विभाग और वैज्ञानिकों के साथ मिलकर प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा, "बलराम जयंती आज ग्वालियर में मनाने का अवसर मिला. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और हम सभी साथियों ने मिलकर यह कार्यक्रम आयोजित किया है. प्रदेश सरकार 16 विभागों को एक साथ लाकर 'किसान कल्याण वर्ष' में किसानों की उन्नति और उनके विकास के लिए आगे बढ़ रही है."

दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली

कार्यक्रम के दौरान एक बड़ी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आने वाले समय में हमारी सरकार किसानों को दिन के समय में 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराएगी. उन्होंने कहा कि किसानों को ₹5 में कनेक्शन देने वाली और देश में सबसे सस्ती बिजली देने वाली सरकार मध्य प्रदेश सरकार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार कदम से कदम मिलाकर चल रही है. उम्मीद है कि किसान कल्याण वर्ष समाप्त होते-होते किसानों को और भी कई बड़ी सौगातें मिलेंगी.

Advertisement

200 नए पैक्स और KCC पोर्टल का शुभारंभ

महोत्सव के दौरान किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) पोर्टल और 200 नवीन पैक्स (PACS) कार्यालयों का शुभारंभ किया गया, जो किसान हित की योजनाओं और सहकारिता के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. कार्यक्रम के आयोजक और अपेक्स बैंक के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव ने बलराम जयंती के अवसर पर दी गई सौगातों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया. 

किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

उन्होंने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड के नाम पर हुए घोटालों और किसानों को अनुचित रूप से ऋणी बनाने के दोषी अफसरों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश प्रदेश सरकार ने दिए हैं, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी. इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना और सांसद भारत सिंह कुशवाह सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. 

पटवारी का नेता वाला अंदाज: विदाई में थार में सवार हुए विजय शंकर दुबे, पीछे चला 200 गाड़ियों का काफिला  

झरने में नहाए, खाना खाया... फिर एक-एक कर 3 बच्‍चों समेत 4 की मौत; शिवपुरी की दर्दनाक घटना

Topics mentioned in this article