1 month ago

Madhya Pradesh-Chhattisgarh Breaking News Live: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज वडोदरा में इंटरएक्टिव सेशन में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश को उद्योग, निवेश और रोजगार के अवसरों का सशक्त केंद्र बनाने की दिशा में निरंतर सक्रिय पहल कर रहे हैं. वहीं मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में यूजीसी नियमों का विरोध लगातार जारी है. आज भी कई जिलों में इसका विरोध किया जाएगा. दूसरी और छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में दो समुदाय के बीच हिंसा ने माहौल खराब कर दिया. इस हिंसा में 6 जवान भी घायल हुए है, आज भी ये मामला दिन भर चर्चा में रहेगा. 

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है. रविवार को नीमच और मंदसौर जिले में बारिश और ओलावृष्टि हुई जिसके कारण किसानों की फसल बर्बाद हो गई. साथ ही सर्दी भी बढ़ गई. आज भी कई जिलों में बारिश और सर्दी बढ़ने के आसार है.  

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ का पल-पल का अपडेट यहां देखें...

Feb 03, 2026 00:29 (IST)

Road Accident: सूरजपुर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, मौके पर मौत

सूरजपुर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पुलिसकर्मी को टक्कर मारी. इस टक्कर से पुलिस आरक्षक की मौके पर मौत हो गई. वहीं टक्कर के बाद अज्ञात वाहन फरार हो गया. आरक्षक अभय पांडे फिटनेस ट्रेनिंग करने गया था. और वो बिश्रामपुर थाने में पदस्थ था. यह घटना जयनगर थाना इलाके के सिलफिली पेट्रोल पंप के पास की है. फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है.

Feb 03, 2026 00:27 (IST)

Madhya Pradesh News: अंतिम संस्कार के दौरान दो पक्षों के बीच पथराव, पुलिस और ग्राम चौकीदार सहित कई लोग घायल

खरगोन जिले के मण्डलेश्वर थाने के सुलगांव में आज अंतिम संस्कार के दौरान दो पक्षों के बीच पथराव से तनाव फैल गया. दरअसल सुलगांव में नर्मदा तट के पास शव जलाने को लेकर ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया था. जिसके बाद अचानक अंतिम संस्कार में शामिल लोगों पर विभिन्न समाज के ग्रामीणों ने पथराव कर दिया था. इस दौरान पुलिस जवान और ग्राम चौकीदार सहित कई लोग घायल हो गए. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची. जिसके बाद भारी पुलिस सुरक्षा में बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार कराया गया.

Advertisement
Feb 03, 2026 00:25 (IST)

Madhya Pradesh News: इंदौर सांसद शंकर लालवानी पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला

इंदौर के सांसद शंकर लालवानी को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर की गई अशोभनीय टिप्पणी के मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई गई है. सांसद प्रतिनिधि विशाल गिदवानी ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर द्वारा सांसद शंकर लालवानी के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की गई.

Feb 02, 2026 22:04 (IST)

Bhind Fire: भिड़ में कबाड़े के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

भिंड के कबाड़े के गोदाम में भीषण आग लग गई. इस आगजनी में कबाड़े का सामान धू-धूकर जल गया. 

गोदाम मालिक ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वो नाकाम रहा. इसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची. हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. जानकारी के मुताबिक,  गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. यह घटना हाउसिंग कॉलोनी इलाके की है. 

Feb 02, 2026 21:45 (IST)

Tiger Death: शहडोल के बनचाचर बीट में करंट की चपेट में आने से बाघ और बाघिन की मौत

शहडोल जिले के उत्तर वन मंडल अंतर्गत जयसिंहनगर रेंज अंतर्गत करपा गांव के पास दो बाघों के शव मिले हैं. करंट की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई. जिसमें एक बाघ कर एक बाघिन शामिल है. जानकारी के मुताबिक, खेतों में करंट बिछाया था , जिसकी चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई. वन विभाग ने इस मामले में तीन ग्रामीणों को पकड़ा है. फिलहाल पूछताछ की जा रही है.  

Feb 02, 2026 21:23 (IST)

Madhya Pradesh News: छतरपुर दौरे पर जीतू पटवारी का तीखा हमला

छतरपुर जिले के अल्प प्रवास पर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश की मोहन यादव सरकार और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध धंधे, माफिया, अपराध और भारतीय जनता पार्टी आज एक ही चोली-दामन के साथी बन चुके हैं.

जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा के विधायक, मंत्री और कार्यकर्ताओं के आपत्तिजनक वीडियो का लगातार सामने आना इस सच्चाई को उजागर करता है. उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व का असर पूरी तरह समाप्त हो चुका है.

उन्होंने कहा कि महज दो साल के कार्यकाल में यह साफ हो गया है कि मुख्यमंत्री का काम करने का तरीका न तो प्रदेश को और न ही देश को प्रगति की दिशा में ले जा सका.सरकार प्रशासन पर पकड़ खो चुकी है और जनता पर उसका कोई नियंत्रण नहीं रह गया है.

Advertisement
Feb 02, 2026 21:21 (IST)

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी बंद, सैकड़ों परेशान किसान पहुंचे बिलासपुर में कलेक्टर कार्यालय,धरने की दी चेतावनी

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है. राज्य सरकार ने धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 तय की थी, जिसके बाद सभी धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी बंद कर दी गई. हालांकि खरीदी बंद होने के बावजूद कई किसान अब भी अपना धान नहीं बेच पाए हैं, जिससे प्रदेश के किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है. किसान लगातार सरकार से धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.

धान खरीदी जारी रखने की मांग को लेकर बिलासपुर जिले के किसान कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और प्रशासन को अपनी समस्याओं से अवगत कराया. 

Feb 02, 2026 20:30 (IST)

Road Accident: बड़वानी में भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत

बड़वानी में सेंधवा से निवाली के बीच इंदौर से चलने वाली राज मंदिर ट्रैवल्स की बस का एक्सीडें हो गया. 

इस हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, निवाली सेंधवा के बीच ग्राम  बुधगांव में राजमंदिर बस ने मोटरसाईकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार

बालक दास की मौत हो गई. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं. हालांकि परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया. परिजनों ने कहा कि राजमंदिर ट्रैवल्स के मालिक को मौके पर बुलाने को कहा. मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन समझाइश में लगी हुई है. 

Advertisement
Feb 02, 2026 20:24 (IST)

Madhya Pradesh News: इंदौर सांसद शंकर लालवानी पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज

इंदौर के सांसद शंकर लालवानी को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर की गई अशोभनीय टिप्पणी के मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई गई है. सांसद प्रतिनिधि विशाल गिदवानी ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर द्वारा सांसद शंकर लालवानी के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की गई.

Feb 02, 2026 20:15 (IST)

Madhya Pradesh News: पूर्व जनपद को सता रहा डर, कहीं कट न जाए SIR में नाम

मऊगंज जिले में चल रही SIR प्रक्रिया अब विवादों के घेरे में आ गई है. जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर गंभीर और चौंकाने वाले आरोप सामने आए हैं, जिसने निष्पक्षता और प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

दरअसल, हनुमना जनपद के पूर्व जनपद सदस्य इंद्रमणि द्विवेदी और पत्नी जो कि पूर्व जनपद पातीं ने बड़ा खुलासा करते हुए एसडीएम रश्मि चतुर्वेदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि हमें डर लग रहा है षड्यंत्र पूर्वक मेरा और मेरी पत्नी सहित मेरे कार्यकर्ताओं का नाम सुनियोजित तरीके से  काटने का पूरा प्रयास किया जा रहा है. जिसकी जानकारी पता चलने पर अनेकोबार एसडीएम से संपर्क भी किया, लेकिन अब तो नंबर ब्लैकलिस्ट में डाल दिया गया. कोई जवाब देने को तैयार नहीं है जिसकी फरियाद लेकर कलेक्टर कार्यालय आए है. 

Feb 02, 2026 19:19 (IST)

Madhya Pradesh News: अंबिकापुर में हाथी ने जमकर मचाया उत्पाद, 3 मकानों को तोड़ा

अंबिकापुर में गजराज ने जमकर मचाया उत्पाद. हाथी ने 3 मकानों को तोड़ा...इतना ही नहीं फसलों को सफाचट किया. पिछले 20 दिन से दल से बिछड़ा एक हाथी उत्पाद मचा रहा है. यह मामला वन परिक्षेत्र रामानुजनगर के मेंड्रा शतकोना इलाके का है. हालांकि सूचना के बाद वन विभाग की टीम लगातार हाथी की निगरानी कर रही है. वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है. 

Feb 02, 2026 19:13 (IST)

Madhya Pradesh News: अज्ञात बदमाशों ने एक सूने मकान को बनाया निशाना, नकदी और कीमती जेवरात लेकर फरार

धार जिले के धरमपुरी में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. अज्ञात बदमाश सूने मकानों को लगातार निशाना बना रहे हैं. ताजा मामला धरमपुरी के पुनर्वास क्षेत्र का है, जहां शिवशंकर सेन के मकान में चोरी की घटना सामने आई है. फरियादी शिवशंकर सेन हेयर सैलून का संचालन करते हैं. रविवार दिन में वे परिवार सहित काम से गांव में गए थे. जब वे वापस लौटे तो मकान का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला, जबकि पीछे का दरवाजा खुला हुआ था. घर के अंदर जाकर देखा तो दोनों कमरों में रखी अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था. 

Feb 02, 2026 19:11 (IST)

Madhya Pradesh News: मण्डला में पुलिस ने 20 लाख रुपये का गांजा किया जब्त, 4 तस्करों गिरफ्तार

मण्डला में गंजा तस्कर और इसके खरीददार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दरअसल, पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई अंजनिया चौकी पुलिस ने की है. आरोपियों से 40 किलो 38 ग्राम गांजा भी जब्त किया गया है. गांजे की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है. आरोपियों की राजस्थान के बारा, झालावाङा, कोटा ओर उड़ीसा के बरगढ़ से गिरफ्तार किया गया है. 

Feb 02, 2026 18:57 (IST)

Chhattisgarh Dhan Kharidi: सत्यापन के बाद भी नहीं बिक पाया 6000 क्विंटल धान, आक्रोशित किसान धरने पर बैठे

 महासमुंद जिले में धान खरीदी समाप्त होने के बाद जिन किसानों का धान नही बिक पाया है... वो किसान आक्रोशित है और अब आर-पार की लड़ाई के मूड में है. ताजा मामला जिले के पिथौरा विकास खण्ड के प्राथमिक कृषि साख समिति राजाडेरा है, जहां लगभग 100 से ज्यादा किसानों का लगभग 6 हजार क्विंटल धान सत्यापन के बाद भी नहीं बिक पाया है. इस समिति के 50 किसान ऐसे है जिनका एक बार भी टोकन नहीं कटा है और 70 किसान ऐसे है जिनका एक बार टोकन कटा था.  खून - पसीने से उगाया धान नहीं बिक पाने से परेशान ग्राम राजाड़ेरा, जम्हर, खुशरूपाली, गोड़बाहल, कोकोभाठा, छिबर्रा, कोचर्रा, अरण्ड, टेका, सोनासिल्ली, खुटेरी, कौहाकुड़ा, बरेकेल, पिथौरा सुखीपाली, बगारपाली के किसान आज अपने-अपने धान को ट्रैक्टर पर लोड़ कर पिथौरा तहसील पहुंचे और धरने पर बैठ गए हैं. 

किसानों का कहना है कि जब तक धान नही बिकेगा हम लोग यहां बैठे रहेंगे. वहीं एसडीएम का कहना है कि ये शासन स्तर का मामला है. इनके आवेदन को प्रशासन शासन तक पहुंचा देंगे. 

Feb 02, 2026 18:30 (IST)

Chhattisgarh News: रील बनाने को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद, महिला में की सुसाइड

भिलाई में छावनी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

मृतका की अंजली साव (35 वर्ष) अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती थी. अंजली गृहिणी थी और इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती थी. वह नियमित रूप से वीडियो और रील बनाती व अपलोड करती थी, जिसे लेकर उसके पति को आपत्ति थी. इस मुद्दे पर दंपती में आए दिन विवाद होता रहता था.

घटना के दिन भी दोनों के बीच रील अपलोड करने को लेकर तीखी बहस हुई. विवाद के बाद जब बच्चे ट्यूशन के लिए घर से बाहर गए हुए थे, तब अंजली ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जब बच्चे ट्यूशन से लौटे, तो उन्होंने अपनी मां को फंदे पर लटकते हुए देखा. बच्चों ने परिजनों को सूचना दी, जिन्होंने तुरंत छावनी थाना को जानकारी दी.

Feb 02, 2026 18:28 (IST)

Chhattisgarh News: बिना ड्रेनेज जमीन पर सड़ता Dhan, धान खरीदी के बाद प्रशासन बेपरवाह, जामपारा समिति में नियमों की धज्जियां,

कोरिया जिले में धान खरीदी पूरी होने के बाद अब सबसे बड़ा और गंभीर सवाल धान की सुरक्षा को लेकर खड़ा हो गया है, क्योंकि जिले की कई धान समितियों में न तो समय पर उठाव हो पाया है और न ही भंडारण के नियमों का पालन किया जा रहा है, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरने का खतरा मंडराने लगा है. नियमों के मुताबिक, धान को सुरक्षित रखने के लिए जमीन के नीचे ड्रेनेज यानी धान की भूसी की मोटी लेयर बिछाई जानी चाहिए ताकि नमी, पानी, चूहे और अन्य नुकसानदायक तत्वों से धान को बचाया जा सके, लेकिन जमीनी हकीकत इन नियमों की खुली धज्जियां उड़ाती नजर आ रही है,

Feb 02, 2026 18:26 (IST)

Chhattisgarh News: शेयर मार्केट के नाम पर ठगी, आरोपी को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार

राजनांदगांव के बसंतपुर थाना पुलिस ने शेयर मार्केट के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया हैं. आरोपी द्वारा लगभग 82 लाख 50 हजार रुपये की ठगी प्रार्थीयों से की थी, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई की है. आरोपी धनीराम सिन्हा को उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद से गिरफ्तार किया हैं. वहीं आरोपी के पास से एटीएम, मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया गया.

Feb 02, 2026 18:23 (IST)

Indore road Accident: नशे में धुत मालवाहक ट्रक चालक ने वाहनों को टक्कर मारी, पांच लोग घायल

इंदौर में सोमवार को एक मालवाहक मिनी ट्रक के कथित तौर पर नशे में धुत चालक ने एक व्यस्त सड़क पर तीन मोटरसाइकिलों को टक्कर मारते हुए पांच लोगों को घायल कर दिया. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.भंवरकुआं थाने के उपनिरीक्षक डीएस चौहान ने संवाददाताओं को बताया कि इंदौर-खंडवा रोड पर मालवाहक मिनी ट्रक के चालक ने तीन मोटरसाइकिलों को सिलसिलेवार तरीके से टक्कर मारी.

Feb 02, 2026 18:20 (IST)

Shivraj Singh Chauhan: जडेजा के गेंद पर शिवराज सिंह चौहान ने मारा चौका, तालियों से गूंजा मैदान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सांसद खेल महोत्सव में शामिल होने रायसेन पहुंचे, जहां वो चौका-छक्का लगाते हुए नजर आए. उन्होंने रवींद्र जडेजा की गेंद पर शानदार चौका जड़ा, जिसके बाद पूरा खेल परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. जडेजा के आगमन पर खेल प्रेमियों और आयोजकों ने ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा कर नारों के साथ भव्य स्वागत किया. जडेजा को अपने बीच पाकर युवा खिलाड़ियों में जबरदस्त जोश देखने को मिला. इस खास मौके पर शिवराज सिंह चौहान, रवींद्र जडेजा के साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, जिला प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार, जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौके पर मौजूद थे.

Feb 02, 2026 18:09 (IST)

अंततः ज़िंदगी की जंग हार गया हर्ष, ज़हरीले कफ सीरप पीने से एक और बच्चे की मौत

छिंदवाड़ा में ज़हरीले कफ सीरप पीने से एक और बच्चे की मौत हो गई. चार माह तक इलाज चलने के बाद अंततः हर्ष ज़िंदगी की जंग हार गया. यह बच्चा बैतूल का रहने वाला है. ऐसे में डॉक्टर सोनी की दवा से बैतूल में तीसरे बच्चे की मौत हो गई.

बैतूल जिले के टीकाबर्री गांव के गोपाल यदुवंशी परिवार का बेटा हर्ष को मामूली सर्दी खांसी के बाद छिंदवाड़ा जिले के परासिया स्थित डॉक्टर एस एस ठाकुर के क्लिनिक 26/9/ 2025 ले गए थे. हर्ष को डाक्टर ठाकुर ने कोल्ड्रिफ् सीरप लिखी थी. परिजनों ने जब दवा पिलाया तो हर्ष की तबियत और बिगड़ गई. जिसके बाद नागपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने परिजनों को बताया कि हर्ष की दोनों किडनियां काम करना बंद कर दिया है. 

जब मामला तूल पकड़ा और सरकार ने पीड़ित बच्चों के इलाज की बेहतर व्यवस्था करते हुए एम्स अस्पताल में भर्ती करवया गया. पांच माह के लंबे इलाज के बाद अंततः हर्ष की भी मौत हो गई. नागपुर के एम्स में हर्ष का पोस्टमार्टम  करके परिजनों को सौंप दिया है और शाम को टीकाबर्री गांव में हर्ष का अंतिम संस्कार किया गया है.


Feb 02, 2026 17:42 (IST)

राष्ट्रीय आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया और पूर्व मंत्री राधौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने नर्मदा मंदिर में किया दर्शन पूजन

अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ मुख्यालय में आयोजित विधायक कप खेल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, पूर्व मंत्री राधौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह अनूपपुर पहुंचे हुए हैं. इस कार्यक्रम से पहले दोनों ही नेताओं ने अमरकंटक पहुंचकर मां नर्मदा के उद्गम मंदिर में पूजन दर्शन किया और मां नर्मदा से देश-प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि की कामना की है. मीडिया से बातचीत में जयवर्धन सिंह ने प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें बजट पर अपनी राय दी तो आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष ने आदिवासियों की विस्थापन पर अपनी बात कही है.

Feb 02, 2026 16:57 (IST)

Chhattisgarh News in Hindi: अंबिकापुर में भाजपा के हाईटेक नवीन कार्यालय परिसर का CM साय ने किया भूमि पूजन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर में भाजपा के हाईटेक नवीन कार्यालय परिसर का भूमि पूजन किया.

पंडितों के द्वारा शंखनाद और हनुमान चालीसा पाठ के साथ भूमिपूजन किया गया. इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और मंत्री, विधायक भी मौजूद रहे.

इस खास मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज का दिन बेहद ऐतिहासिक है. दो करोड़ रुपये की लागत से भाजपा का नया कैम्पस बनेगा. इसके लिए 90 डिसमिल जमीन आबंटित किया गया है. यह कैम्पस 20 डिसमिल में निर्माण होगा.

Feb 02, 2026 16:57 (IST)

Chhattisgarh News in Hindi: अंबिकापुर में भाजपा के हाईटेक नवीन कार्यालय परिसर का CM साय ने किया भूमि पूजन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर में भाजपा के हाईटेक नवीन कार्यालय परिसर का भूमि पूजन किया.

पंडितों के द्वारा शंखनाद और हनुमान चालीसा पाठ के साथ भूमिपूजन किया गया. इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और मंत्री, विधायक भी मौजूद रहे.

इस खास मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज का दिन बेहद ऐतिहासिक है. दो करोड़ रुपये की लागत से भाजपा का नया कैम्पस बनेगा. इसके लिए 90 डिसमिल जमीन आबंटित किया गया है. यह कैम्पस 20 डिसमिल में निर्माण होगा.

Feb 02, 2026 16:44 (IST)

Madhya Pradesh News: सागर में गाली देने की बात पर नाबालिग को कटर मारकर हत्या

सागर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार रात आपसी विवाद के दौरान कटर से हमला कर एक नाबालिग की हत्या कर दी गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. शव का पंचनामा बनाकर सोमवार को पोस्टमार्टम कराया गया.

जानकारी के अनुसार, अंकुश अहिरवार (17) निवासी सूबेदार वार्ड रविवार रात दीनदयाल तिगड्डा के पास मौजूद था. इसी दौरान वह अपने पहले से परिचित एक नाबालिग के साथ बैठा हुआ था. किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज में बदल गई. विवाद के दौरान नाबालिग आरोपी ने अंकुश के सीने पर कटर से हमला कर दिया. हमले में गंभीर रूप से घायल अंकुश ने अपनी मां रेखा बाई को फोन कर विवाद की जानकारी दी. मौके पर मौजूद उसके साथी उसे बाइक से अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

Feb 02, 2026 16:42 (IST)

Madhya Pradesh News: उज्जैन में ट्रेन के अंदर छेड़छाड़ को लेकर भारी बवाल, बॉगी के अंदर और स्टेशन पर जमकर मारपीट

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित नागदा में रविवार रात दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया. यहां ट्रेन में महिला से छेड़छाड़ करने पर विशेष वर्ग के युवकों से मारपीट की बात पर दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में स्टेशन पर जमा हो गए, जिससे तनाव फैल गया.

मिली जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद की श्यामा बेन का निधन होने पर वाल्मीकि परिवार रविवार रात मेमू ट्रेन से उज्जैन अस्थि विसर्जन के लिए आ रहा था. इसी दौरान रतलाम से चढ़े विशेष समुदाय के खाचरोद निवासी चार युवकों ने एक युवती से छेड़छाड़ कर दी. 

Feb 02, 2026 16:39 (IST)

अंबिकापुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है. गरियाबंद में हुए घटना को लेकर कांग्रेस के बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस मुद्दा विहीन हो गईं है, कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है. कांग्रेस चुनाव हार-हार कर बौखला चुकी है. कांग्रेस असत्य आरोप लगाती है. सरकार जीरो टॉरेंस की नीति पर चल रही है. भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी के आरोपों पर भी सरकार गंभीर है.

Feb 02, 2026 16:31 (IST)

Madhya Pradesh News: स्वास्थ्य विभाग का डेटा मैनेजर 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, मचा हड़कंप

सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ स्वास्थ्य विभाग का डेटा मैनेजर 50 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई लोकायुक्त ने की है.

छिंदवाड़ा में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने आज एक बड़ी सफलता हासिल की है. लोकायुक्त की टीम ने सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ स्वास्थ्य विभाग में आईडीएसपी (IDSP) डेटा मैनेजर जितेंद्र यदुवंशी को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया. इस कार्रवाई के बाद से पूरे जिला अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग परिसर में हड़कंप मच गया है. मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी जितेंद्र यदुवंशी ने स्वास्थ्य विभाग की ही एक महिला कर्मचारी पुष्पा बढ़गढ़े से उसकी पोस्टिंग ‘संजीवनी क्लिनिक’ में कराने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की थी. 

Feb 02, 2026 16:27 (IST)

Madhya Pradesh News: महिला कांग्रेस अध्यक्ष महाकाल की शरण में

महिला कांग्रेस अध्यक्ष महाकाल की शरण में पहुंची. कैलाश विजयवर्गीय पर कसा तंज.

Feb 02, 2026 16:27 (IST)

कांकेर में 5 लाख रुपये का सागौन चिरान बरामद किया गया है. लकड़ी माफिया के खेत से 254 सागौन चिरान बरामद किया गया है. जानकारी के मुताबिक, पीपली गांव में वन विभाग ने दबिश दी. यह मामला कापसी वन परिक्षेत्र का है.

Feb 02, 2026 16:22 (IST)

Durg News: दुर्ग में STF को आबंटित जमीन के विरोध में प्रदर्शन, ⁠पिपरछेड़ी गांव के 100 से ज़्यादा ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट

दुर्ग में STF को आबंटित जमीन के विरोध में प्रदर्शन किया गया. ⁠पिपरछेड़ी गांव के 100 से ज़्यादा ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और आबंटन निरस्त करने की मांग की. ग्रामीणों का कहना है कि गांव में भूमि जमीन का अभाव है. गांव की जमीन STF को दे दिया तो ग्रामीणों को मुश्किल होगा. हम सब कहां भवन बनायेंगे और खेलने के लिए मैदान कहां होंगे.

Feb 02, 2026 16:19 (IST)

Chhattisgarh News: 10 सूत्रीय मांग को लेकर धमतरी जिले में किसान और ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

10 सूत्रीय मांगों को लेकर धमतरी जिले में किसान और ग्रामीणों ने चक्का जाम किया है. चक्का जाम नगरी सिहावा क्षेत्र के ग्राम सांकरा से मैनपुर मुख्य मार्ग में तुमडीबहार पुल के पास किया गया. यह चक्का जाम 

किसान संघर्ष समिति के बैनर तले किया गया है.  

किसानों का कहना है कि उनकी बहु प्रतीक्षित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आज सड़क पर उतरे हैं.किसान संघर्ष समिति पूर्व में भी कई बार अपनी मांगों को शासन प्रशासन को अवगत कराने का प्रयास किया जा चुका है, लेकिन अब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हुई. 21 क्विंटल धान खरीदने, स्कूल उन्नयन, पक्की सड़क, ANM,RHO में पदस्थ करने सहित कई मांगों को लेकर आज प्रदर्शन किया जा रहा है. क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ कई किसान भी अपनी मांगों को लेकर सड़क पर बैठे हुए हैं.

Feb 02, 2026 16:07 (IST)

Chhattisgargh News: सूरजपुर में ड्यूटी के समय नशे में धुत मिले हेड मास्टर, सोते हुए NDTV के कैमरे में कैद

सूरजपुर में ड्यूटी के समय हेड मास्टर नशे में धुत मिले. वहीं सोते हुए हेड मास्टर को NDTV के संवाददाता ने कैमरे में कैद किए. हालांकि कैमरा देख उन्होंने उठा और झूमते हुए हेडमास्टर निरंजन बच्चों को पढ़ाने  लगे. बता दें कि NDTV के शिकायत पर  BEO जांच करने के लिए पहुंचे. यह मामला शासकीय माध्यमिक शाला नर्मदापारा स्कूल का है. इस दौरान छात्र और परिजनों ने कहा कि हेडमास्टर हमेशा नशे में आते हैं.  

Feb 02, 2026 15:58 (IST)

Madhya Pradesh News: लीला साहू की मेहनत लाई रंग, गांव में प्रधानमंत्री सड़क का निर्माण कार्य शुरू

सीधी जिले के बगैहा टोला निवासी इनफ्लुएंसर लीला साहू की मेहनत रंग लाई है. जिस सड़क के लिए लीला साहू पिछले दो वर्षों से संघर्ष कर रहे थी, आवाज उठा रही थी वह सड़क का प्रधानमंत्री योजना के तहत बनना शुरू हो गई है .

बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सांसद से लेकर विधायक तक सड़क की मांग करने वाली लीला साहू अब काफी खुश नजर आ रही है. इस बात की जानकारी लीला साहू ने खुद वीडियो के जरिए दी है.

Feb 02, 2026 15:55 (IST)

Madhya Pradesh News: प्रसव पीड़ा से जूझती रही महिला, नहीं मिल सकी चिकित्सा सहायता

जिला छतरपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाजना में रात्रि स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीर लापरवाही सामने आई है. बाजना निवासी गायत्री पति बाबूलाल पटेल को देर रात प्रसव पीड़ा होने पर परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल में न डॉक्टर मौजूद थे और न ही नर्स या अन्य स्वास्थ्यकर्मी. इस दौरान महिला प्रसव पीड़ा से जूझती रही.

महिला को तेज प्रसव पीड़ा होती रही, पर घंटों इंतजार के बावजूद कोई चिकित्सा सहायता नहीं मिल सकी. अस्पताल परिसर पूरी तरह स्टाफविहीन पाया गया, जिससे परिजन बेहद परेशान रहे. सूचना मिलने पर मीडिया टीम जब मौके पर पहुंची, तो स्थिति और भी चौंकाने वाली निकली. रात्रि के समय स्वास्थ्य केंद्र में एक भी जिम्मेदार कर्मचारी तैनात नहीं था. पीड़ित महिला और उसके परिजनों ने मीडिया को पूरी घटना से अवगत कराया.

Feb 02, 2026 15:50 (IST)

Madhya Pradesh News: हथौड़े से युवक को मारने वाले दो बदमाश पुलिस गिरफ्त में

पुलिस पेट्रोलिंग को चुनौती देते हुए 25 जनवरी को रीवा से भोपाल आए आधा दर्जन  नकाब पोश बढ़माशों ने दीनदहाड़ कोलार में एक युवक पर हथौड़े से जानलेवा हमला किया था. कुलदीप पटेल रीवा का रहने वाला है और ये निगरानी शुदा बदमाश है. कुलदीप भी आदतन अपराधी है जो दो महीने पहले हत्या के मामले में जेल से ज़मानत पर बाहर आया था. इस मामले में पुलिस ने अखिलेश पाण्डेय, अनिकेत कुशवाह. को गिरफ्तार किया हैं. बाकी अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

इसमें प्रयुक्त(स्कार्पियो) कार जब्दोत कर लिया गया है. नकाब पोश बदमाश इस कार में सवार होकर आए थे.

Feb 02, 2026 15:46 (IST)

Madhya Pradesh News: 3.72 करोड़ के घोटाले की जांच शुरू, वाणी इंफ्रास्ट्रक्चर , श्री रुद्र इंटरप्राइजेज और श्री महाकाल ट्रेडर्स सहित एक दर्जन प्रचार्यों पर गाज गिरनी तय

मैहर जिले में 17 स्कूलों में लघु निर्माण कार्य पार्किंग सेड एवं साइकिल स्टैंड बनाए जाने के नाम पर 24 - 24 लाख रुपए का भुगतान की खबर NDTV पर दिखाए जाने के बाद जांच शुरू हो गई है और करोड़ों रुपये का भुगतान पाने वाली वाणी इंफ्रास्क्चर भोपाल, श्री रुद्र इंटरप्राइजेज मैहर और श्री महाकाल ट्रेडर्स सतना सहित एक दर्जन से अधिक प्रचार्यों पर गाज गिरना लगभग तय हो चुका है. तीनों फर्मों के नाम पर 3 करोड़ 72 लाख 4 हजार 420 रुपये का फर्जी बिल लगाए गए. भुगतान प्राप्त करने के मामले में एसडीएम एसपी मिश्रा के नेतृत्व में संदीपनी विद्यालय प्राचार्य मैहर दिनेश गोस्वामी, तहसीलदार ललित धार्वे, बीईओ राजेश द्विवेदी बीआरसीसी चंद्र प्रताप शुक्ला सहायक लेखपाल विनय सिंह और पटवारी आनंद पांडेय की टीम जांच कर रिपोर्ट तैयार कर चुकी है.

Feb 02, 2026 15:43 (IST)

Chhattisgarh News: सरकार का 165 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य था, लेकिन धान की खरीदी 139 लाख मीट्रिक हुआ- दीपक बैज

छत्तीसगढ़ पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रेस कॉन्फेंस की. इस दौरान दीपक बैज ने धान खरीदी का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि सरकार ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी बंद कर दिया है. इस साल 53 दिन धान खरीदी की गई. सरकार का 165 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य था, लेकिन धान की खरीदी 139 लाख मीट्रिक टन की गई. उन्होंने कहा कि पिछले साल 149 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई थी. पिछले साल की तुलना में 9 लाख मीट्रिक टन धान कम खरीदा है. लगभग 27 लाख किसान का पंजीयन था पांच लाख किसान एग्रटेक पोर्टल में पंजीयन नहीं कर पाए थे.

Feb 02, 2026 15:38 (IST)

Bhopal cyber fraud: भोपाल में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर डेढ़ करोड़ की साइबर ठगी

भोपाल में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर डेढ़ करोड़ की साइबर ठगी की गई है. ठगों ने सोशल मीडिया (टेलीग्राम ग्रुप) के जरिए 77 वर्षीय बुजुर्ग को शिकार बनाया. फर्जी ट्रेडिंग वेबसाइट “लैंडप्राइम” से रजिस्ट्रेशन कराया गया. इसके बाद निवेश पर मोटे मुनाफे का लालच देकर ठगों ने भरोसा जीता. बुजुर्ग से 1 करोड़ 49 लाख 35 हजार 273 रुपये की ठगी की है. रकम 26 से ज्यादा बैंक खातों में ट्रांसफर कराई गई. इतना ही नहीं ठगों ने फर्जी डैशबोर्ड पर नकली मुनाफा भी दिखाया. इसके बाद मुनाफा निकालने पर टैक्स और फीस के नाम पर और पैसे मांगे. 

Feb 02, 2026 15:32 (IST)

Gariyabandh violence: गरियाबंद हिंसा, पुलिस ने तीनों मुख्य आरोपियों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

गरियाबंद हिंसा मामले में पुलिस ने तीनों मुख्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. जानकारी के मुताबिक, दो लुट की एफआईआर दर्ज की गई है हौ, जो आजमानती है और एक जान से मारने की धमकी के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो जमानती है.

पुलिस ने ललित साहू, अरविंद साहू, नरेंद्र कुमार और रेख राम यादव की शिकायत के आधार पर 4 अलग अलग एफआईआर दर्ज की है. पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ BNS 115(2) ,126(2) ,296,3(5) 351 (3) 309(6) जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है.

गरियाबंद पुलिस ने सभी 3 आरोपियों के फोटो जारी किए हैं. बता दें कि सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया है.

Feb 02, 2026 15:05 (IST)

Old Woman Killed on suspicion of witchcraft: जादू-टोना के शक में दोस्त की बुजुर्ग मां को मार डाला

Mandla Woman Murder: मंडला जिले बिछिया थाना क्षेत्र के सहजपुरी गांव से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां जादू-टोना के शक पर एक बुज़ुर्ग महिला की जान ले ली. गांव में फूलकली बैगा (55) पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक दिलीप यादव, जो उसी गांव का निवासी है और मृतका के बेटे का दोस्त बताया जा रहा है उसने जादू-टोना के शक पर फूलकली बैगा पर हमला कर दिया. हत्यारे युवक को शंका थी कि फूलकली जादू टोना करके उसे परेशान कर रही है. यही वजह थी कि युवक ने महिला की हत्या कर दी.

Feb 02, 2026 14:58 (IST)

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने संसद में उठाया भागीरथपुरा का मामला

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी (Congress Rajya Sabha MP Imran Pratapgarhi) ने सोमवार को मध्य प्रदेश के इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी (Indore Contaminated Water Death Case) का मामला संसद में उठाया. उन्होंने सवाल करते हुए पूछा कि इन मौतों का जिम्मेदार कौन है. क्या सिर्फ राज्य सरकार जिम्मेदार है. उन्होंने आगे पूछा कि जल शक्ति मंत्रालय ने मामले में संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से सवाल किया. बता दें कि दूषित पानी से अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है. एक महिला की आज (रविवार) को मौत हो गई, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा था.

Feb 02, 2026 14:34 (IST)

MP News in Hindi: खुद को यूके का नागरिक बता महिला ने गत्ता कारोबारी को ठगा, 1.41 करोड़ कराए ट्रांसफर

Gwalior Cyber Fraud: ग्वालियर का एक गत्ता कारोबारी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया. एक कथित युवती ने खुद को यूके (UK) की नागरिक बताकर ऑनलाइन ट्रेडिंग के लिए तैयार किया. फिर उससे  1.41 करोड़ रुपये ठग लिए. पैसा खाते में आते ही उसने अपना फेसबुक अकाउंट "शिवानी अग्रवाल' को डिलीट कर दिया. इसके बाद घबराए कारोबारी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. साइबर टीम ने मामले की पड़ताल की तो खुलासा हुआ कि देश के 12 राज्यों के 20 से ज्यादा शहरों के 30 अकाउंट में यह राशि 74 बार भेजी गई है.

Feb 02, 2026 14:21 (IST)

Raigarh Illegal Deh Vyapar: रायगढ़ के मकान में अवैध देह व्यापार, पुलिस ने छापा मार 3 महिलाएं और 2 आरोपियों को पकड़ा

Chhattisgarh Hindi News: रायगढ़ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए केलो बिहार कॉलोनी में चल रहे अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है. नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में चक्रधरनगर थाना और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने सटीक सूचना पर देर रात छापा मारकर दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया. पुलिस ने पकड़ने के लिए एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर भेजा था, जहां किराए के मकान में बाहर से महिलाएं लाई जाती थीं. पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने मकान की घेराबंदी कर छापा मारा. मौके से तीन महिलाएं और दो आरोपी पकड़े गए. मुख्य आरोपी डिंपी उर्फ राहुल इजारदार और सहयोगी नागेंद्र विश्वकर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

Feb 02, 2026 13:39 (IST)

भोपाल के नए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने संभाली कमान

Bhopal Police Commissioner Sanjay Kumar: भोपाल के नए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कमान संभाल ली है. 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी बालाघाट जोन के आईजी रह चुके हैं. वह अपनी सख्त व अनुशासित कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं. उनका कहना है कि भोपाल के पुलिस कमिश्नर के तौर पर पहली प्राथमिकता क्राइम कंट्रोल करने पर रहेगी. कमिश्नरेट सिस्टम को लागू हुए अब पांच साल हो चुके हैं और इसमें ओर तेजी लाने के प्रयास होंगे. राजधानी में बढ़ते साइबर क्राइम और नशे की समस्या को लेकर स्ट्रांग रणनीति रहेगी.

Feb 02, 2026 13:39 (IST)

Gariyaband Violence News: गरियाबंद में हिंसा के बाद कैसे हालात?

Chhattisgarh Hindi News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के दुतकैयां गांव में 1 फरवरी 2026 की देर शाम मूर्ति खंडित करने के मामले में जमानत पर बाहर आए आरोपियों ने गांव के युवकों पर हमला कर दिया. इससे गांव वाले भड़क गए, उन्होंने आरोपियों के घरों को आग के हवाले कर दिया, जिसके बाद पुलिस और ग्रामीणों के बीच भीषण झड़प हुई. फिलहाल गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है. क्लिक कर पढ़ें खबर

Feb 02, 2026 13:10 (IST)

Mandsaur Drugs Syndicate: मंदसौर पुलिस ने पकड़ी डेढ़ करोड़ की ड्रग्स

Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार (Drugs Smuggler Arrest) किया है, जिनके पास से डेढ़ करोड़ रुपये की सिंथेटिक ड्रग एमडी बरामद हुई है. कोतवाला थाना पुलिस ने गुलशेर खान पठान (50) और नंदकिशोर (35) को गिरफ्तार किया है. इनके पास डेढ़ किलो एमडी ड्रग्स  बरामद की थी. पुलिस इनके नेटवर्क का पता लगा रही है.

Feb 02, 2026 12:37 (IST)

MP News in Hindi: रीवा में दो लड़कियों ने रोड पर खूब मचाया उत्पात

Rewa Drunk Girl Viral Video: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में दो लड़कियों ने नशे में धुत होकर खूब हो-हल्ला मचाया. एक लड़की तो बीच रोड पर चलने लगी थी. वह ज्यादा नशे में लग रही थी. दोनों लड़कियों का वीडियो सामने आया है, जो 1 फरवरी 2026 का ही बताया जा रहा है और यह सब सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ढेकहा मोहल्ले के पास हुआ. लड़कियां रात में शोर कर रही थीं. रोड पर चल रहे लोगों को रोक रही थीं. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 02, 2026 12:33 (IST)

Ramtari Children Sick: धमतरी में एक साथ 40 बच्चे बीमार, 9 की हालत गंभीर

Chhattisgarh Hindi News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक गांव में 40 बच्चों ने मूंगफली समझकर रतनजोत (Ratanjot) के बीजों को खा लिया, जिससे उनकी तबीयत कराब हो गई. बच्चे उस दौरान आपस में रामायण कार्यक्रम कर रहे थे. बच्चों की तबीयत खराब होने पर बोरझरा गांव में हड़कंप मच गया है. सबी को आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया है. प्राथमिक उपचार के बाद 9 बच्चों की हालत काफी ज्यादा गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें तत्काल धमतरी के जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है. डॉक्टरों की टीम बच्चों पर निगरानी रख रही है.

Feb 02, 2026 12:04 (IST)

Bhagirathpura Water Crisis: इंदौर में दूषित पानी से एक और महिला की मौत

Indore Contaminated Water Death: मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित जल से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है. भागीरथपुरा में एक और महिला की रविवार को दूषित पानी की वजह से जान गंवा बैठी,ज जिसकी पहचान अनिता कुशवाह (65) के रूप में हुई है. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था. प्रशासन के और त्रासदी से शिकार जीवन हारने वाले लोगों के आंकड़ों में असमानता अभी भी बनी हुई है, लेकिन अहम विषय यह है कि भागीरथपुरा नल - जल वितरण त्रासदी में आमजन की मौतों का सिलसिला आखिर कब खत्म होगा? इस पर प्रशासन अभी भी मूक बना हुआ है. स्थानीय लोगों का मानना है कि दूषित पानी से मौत की संख्या 32 हो गई है. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 02, 2026 11:55 (IST)

Balaghat News: बालाघाट में चोरों ने कृषि विभाग के अधिकारी के घर को बनाया निशाना

Chhattisgarh Hindi News: बालाघाट में सक्रिय अज्ञात चोरों ने एक बार फिर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. रविवार रात वार्ड-5 श्रवण नगर में चोरों ने एक ही मोहल्ले के दो मकानों को निशाना बनाया, जहां एक मकान में चोरी का प्रयास असफल रहा. वहीं, दूसरे सूने मकान का ताला तोड़कर चोर कीमती सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए. कृषि विभाग में तैनात जगदीश श्रीनाग के घर से चोरों ने 3 जोड़ों चांदी का खुचना, 2 बोद्धे चांदी की बिछिया, सोने के कान के टॉप्स, 2 सोने की लीग, 1 हरे की लॉग और 1 चांदी का हार सहित अन्य कीमतों आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया. वहीं, श्रवण नगर निवासी अनिल राहंगडाले के घर पर चोर अंजाम नहीं दे सके.

Feb 02, 2026 11:28 (IST)

Cylinder Blast in Pachmarhi Hotel: हिल स्टेशन पचमढ़ी के एक होटल में सिलेंडर ब्लास्ट, पर्यटकों समेत 5 घायल

MP News in Hindi: मध्य प्रदेश के एक मात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी (Pachmarhi Hill Station) में एक होटल में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जहां पांच लोग घायल हो गए. धमाके में घायल 4 टूरिस्ट और एक होटल स्टाफ बताया है. पर्यटक महाराष्ट्र (Maharashtra Tourist) के बताए जा रहे हैं. घायलों में दो लोगों की हालत नाजुक है, जिसमें एक पर्यटक को आईसीयू में भर्ती कराया है और होटल कर्मचारी को रेफर कर दिया है. नर्मदापुरम जिले में स्थित पचमढ़ी एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन (Tourist Destination in MP) है, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते रहते हैं. होटल सिनेरिटी में कुल 19 पर्यटक रुके हुए थे. सुबह साढ़े 8 बजे हुए धमाके के बाद पर्यटकों में दहशत का माहौर है. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 02, 2026 10:53 (IST)

Retired Army Man Dragged on Car Bonnet: रिटायर्ड फौजी को बोनट पर लटकाया, फिर दौड़ाई कार

MP News: ग्वालियर में एक रिटायर्ड फौजी को कार के बोनट पर लटकाकर घसीटने और सड़क पर फेंकने का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें फरियादी को करीब 500 मीटर तक घसीटा जाता देखा जा सकता है. घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी को अपनी कस्टडी में लेकर कार जब्त कर ली है और दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 02, 2026 10:51 (IST)

Child Girl Wash Dishes when ask for Food: आंगनबाड़ी केंद्र में खाने को मांगा तो धुलवाए बर्तन

Satna Hindi News: मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक मासूम बच्ची को अपना पेट भरने के लिए पहले बर्तन धोने पड़े. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. यह घटना आंगनबाड़ी केंद्र की है और आंगनबाड़ी सहायिका भी बच्ची के सामने ही बैठी है. मासूम की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने आंगनबाड़ी केंद्र से खाने के लिए पोषाहार मांग लिया, जिसके लिए उसे बर्तन धोने का हुक्म दिया गया. क्लिक कर पढ़ें खबर

Feb 02, 2026 10:41 (IST)

Fire in Cloth Shop Ambikapur: आग से कपड़ा दुकान में रखा लाखों का सामान राख

Chhattisgarh Hindi News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में कपड़ा दुकान में भीषण आग लग गई. इससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया. आग बतौली के शांतिपारा स्थित अमित क्लॉथ में लगी थी. आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. रविवार को देर रात आग लगने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.

Feb 02, 2026 10:27 (IST)

Cyber Fraud: UP के समाजसेवी ट्रस्ट अध्यक्ष को बुलाकर बनाया बंधक, ठगी के लिए प्रयोग करना चाहते थे ट्रस्ट का खाता

Madhya Pradesh News: भोपाल में दान की आड़ में साइबर ठगी की साजिश का खुलासा हुआ है. ठगों ने उत्तर प्रदेश के समाजसेवी ट्रस्ट अध्यक्ष (Social Activist and Trust Chairman Hostage) को काम से भोपाल बुलाकर बंधक बना लिया. उन्होंने ट्रस्ट के बैंक खाते की जानकारी मांगी, नहीं देने पर उससे जमकर मारपीट की गई. आरोप है कि उसे पांच दिनों तक अलग-अलग होटलों में बंधक बनाकर रखा. आरोपी बैंक खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी के लिए प्रयोग करना चाहते थे. ईंटखेड़ी थाना पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरोह के सरगना पर देशभर के राज्यों में पहले से ही साइबर ठगी के 31 केस दर्ज है.

Feb 02, 2026 09:42 (IST)

Crores of Cyber Fraud with Elderly in Bhopal: भोपाल में बुजुर्ग से डेढ़ करोड़ की साइबर ठगी

Madhya Pradesh Hindi News: भोपाल में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर डेढ़ करोड़ की साइबर ठगी की घटना सामने आई है. सोशल मिडिया (टेलीग्राम ग्रुप) के जरिए 77 वर्षीय बुजुर्ग को जालसाजों ने शिकार बनाया है. उन्होंने निवेश पर मोटे मुनाफे का लालच देकर फर्जी ट्रेडिंग वेबसाइट “लैंडप्राइम” पर रजिस्ट्रेशन कराया था. निवेश पर मोटे मुनाफे का लालच देकर ठगों ने पहले भरोसा जीता. उन्होंने बुजुर्ग को फर्जी डैशबोर्ड पर नकली मुनाफा दिखाया था. फिर बुजुर्ग से 1 करोड़ 49 लाख 35 हजार 273 रुपये की ठगी कर ली. जालसाजों ने 26 से ज्यादा बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करा ली. टेलीग्राम ग्रुप के एडमिन और एक्सपर्ट फरार है. पैसा डूबने पर बुजुर्ग को साइबर ठगी का अहसास हुआ. मामले में साइबर क्राइम ब्रांच ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है.

Feb 02, 2026 08:56 (IST)

Bemetara Gram Panchayat Bhawan Dilapidated: बेमेतरा के कई ग्राम पंचायत भवन हुए जर्जर

Chhattisgarh Hindi News: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में ग्राम पंचायत भवनों की हालत इतनी खराब है कि वह जर्जर हो चुके हैं. इसको लेकर कई बार जनप्रतिनिधि गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है. ग्राम पंचायत आनंदगांव के युवा सरपंच ने सोशल मीडिया पर अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए ग्राम पंचायत भवन की वास्तविक स्थिति को दिखाया था. ग्राम पंचायत भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं. हाथ से पकड़ने पर ही दीवार का प्लास्टर गिर रहा है. इतना ही नहीं कमरे के अंदर लगी टाइल्स उखड़ गई हैं. जमीन धंस गई हैं.

Feb 02, 2026 08:08 (IST)

Liquor Shop Clerk Shot for not Giving Discount: शराब में डिस्काउंट नहीं दिया तो ठेके के मुनीम को मारी गोली

Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. अटेर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर में दो बदमाशों ने शराब में डिस्काउंट नहीं देने पर ठेके पर फायरिंग कर दी. दोनों ने पहले दुकान के अंदर कट्टा दिखाया, जब कट्टा देखकर शराब ठेके का मुनीम भागा तो गोली मार दी. हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गया है. दूसरा राउंड मिस होने पर बदमाश भाग गए. घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच कर रही है. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 02, 2026 07:50 (IST)

Raipur Weather News: छत्तीसगढ़ के मौसम में कोई बदलाव नहीं

Chhattisgarh Weather Forecast: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रायपुर में 31.5 डिग्री और सबसे कम अंबिकापुर में 9.1 डिग्री दर्ज किया गया. प्रदेश में अगले एक-दो दिनों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने का अनुमान है. रायपुर में आज का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

Feb 02, 2026 07:36 (IST)

MP News: सहेली ने कराई दोस्ती, आरोपी ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म; धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 11वीं छात्रा के साथ दुष्कर्म (Girl Student Rape) का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, पीड़िता की सहेली ने ओसाफ अली नाम के लड़के से दोस्ती कराई थी. आरोप है कि आसोफ ने छात्रा के साथ कार में दुष्कर्म किया था और वीडियो भी बना लिया. छात्रा का कहना है कि उसने धर्म परिवर्तन (Force to Conversion) का भी आरोप लगाया. आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी और रुपये भी ऐंठ लिए. कोहेफिजा पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.

Feb 02, 2026 07:29 (IST)

Kanker Police Formed Gulabi Commando: गुलाबी कमांडो से खौफ खाएंगे अपराधी

Chhattisgarh Hindi News: छत्तीसगढ़ की कांकेर पुलिस ने जिले में क्रिमिनल्स के सफाए के लिए एक महिला रक्षा टीम बनाई है, जिसको नाम दिया है 'गुलाबी कमांडो'. कांकेर पुलिस के महिला कमांडोज को खासकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैयार किया है, जिसके लिए गुलाबी गैंग के यूनिफॉर्म से लेकर वाहन भी गुलाबी रंग से तैयार किया गया है.

Feb 02, 2026 07:13 (IST)

Singruli Lokayukta Caught Patwari Taking Bribe: एमपी में पकड़ा गया रिश्वतखोर पटवारी

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में लोकायुक्त (Lokayukta) ने एक रिश्वत खोर पटवारी को पकड़ा है. उसने एक काम कराने के लिए 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, लेकिन रिश्वत का पैसा तीन किश्तों में देने की डील हुई थी. इस पर पहली किश्त के पैसे 10 हजार रुपये देने के दौरान ही लोकायुक्त ने छापा मार दिया. यहां पढ़ें पूरी खबर

Feb 02, 2026 06:47 (IST)

Maihar Woman Murder: सिलबट्टा मारकर वृद्धा की निर्मम हत्या

MP News in Hindi: मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र के धतुई गांव में वृद्ध महिला (71) की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान गीता अग्निहोत्री (71) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि घटना के समय महिला घर में अकेली थीं. अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन पर सिलबट्टे से हमला किया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या का तरीका बेहद क्रूर बताया जा रहा है.

Feb 02, 2026 06:23 (IST)

MP Weather Forecast and Rain Alert: एमपी में गिरेंगे ओले, इन जिलों में बारिश की संभावना

Hailstorm in Madhya Pradesh: फरवरी की शुरुआत से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ सा है. सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है. मध्य प्रदेश के कई जिलों में रविवार को बारिश के साथ ओले भी गिरे. ये दौर अब सोमवार को भी जारी रह सकता है. कई इलाकों में बारिश का मौसम बना हुआ है. ग्वालियर, दतिया और रीवा संभागों में सोमवार सुबह कोहरे का भी असर दिखने को मिला. एमपी के दतिया, राजगढ़ आगर, मंदसौर, नीमच, भिंड, शिवपुरी, ग्वालियर, श्योपुरकलां, छतरपुर, पन्ना, मुरैना, सतना, रीवा, मैहर, निवाड़ी, टीकमगढ़, मईगंज, अशोकनगर और गुना शामिल हैं.