1 month ago

Madhya Pradesh-Chhattisgarh Hindi News Live Updates: छत्तीसगढ़ के बस्तर पंडुम (Bastar Pandum 2026) के समापन समारोह कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मां दंतेश्वरी का जयकारा लगाने के साथ संबोधन शुरू किया. इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि उत्साह ऐसा दिखे कि आवाज तेलंगाना में छुपे नक्सलियों तक जानी चाहिए. बस्तर की संस्कृति को हम जिंदा रखना चाहते हैं. प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य बस्तर की संस्कृति और विरासत को दुनिया के सामने पेश करना है. ताकि यह साबित किया जा सके कि बंदूक और विस्फोटक इसकी पहचान नहीं हैं. इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद थे. 

दूसरी ओर मध्य प्रदेश में बंधुआ मजदूरी पर शिकंजा कसने के लिए 9 फरवरी से विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है. इस अभियान में उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही गई है, जो मजदूरों से बंधुआ श्रम कराते हैं. श्रम विभाग ने बंधक श्रम उन्मूलन दिवस के मौके पर राजधानी में कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में एक कार्यशाला भी तय की है, जहां जागरूकता, निगरानी और कार्रवाई की रणनीति पर चर्चा होगी.

यहां पढ़िए मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की सोमवार, 9 फरवरी 2026 की ताजा खबरें...

Feb 09, 2026 22:42 (IST)

MP-Chhattisgarh Live News: आखिरी रील! नाव से फिसला पैर, रिहंद जलाशय में गिरकर युवक की मौत; देखते रह गए दोस्त

सोशल मीडिया पर रील बनाने का बढ़ता जुनून एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ, जब एमपी के सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के बलियरी इलाके में रिहंद जलाशय में नाव पर रील शूट कर रहा युवक हादसे का शिकार हो गया. दोस्तों के साथ मौज‑मस्ती के दौरान संतोष शाह नाव के किनारे खड़े होकर वीडियो बना रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सीधे जलाशय में गिर पड़ा. पानी का बहाव तेज होने और गहराई अधिक होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं सका और कुछ ही पलों में डूब गया. युवक को तैरना नहीं आता था, जिससे उसकी मुश्किल और बढ़ गई. पूरी घटना दोस्तों के सामने हुई, लेकिन वे चाहकर भी उसे बचा नहीं सके.

Feb 09, 2026 22:21 (IST)

T20 World Cup: भारत के साथ खेलेगा पाकिस्तान, पीसीबी ने लिया यू-टर्न

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला अब तय शेड्यूल के अनुसार ही खेला जाएगा. सूत्रों के मुताबिक, 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाला इंडिया बनाम पाकिस्तान ग्रुप‑A मैच रद्द नहीं होगा और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस मामले में यू‑टर्न ले लिया है. दरअसल, पाकिस्तान सरकार ने पहले बांग्लादेश के समर्थन में यह मैच बॉयकॉट करने का फैसला किया था, क्योंकि बांग्लादेश ने अपने मैचों के लिए भारत आने से इनकार किया था, जिसके बाद उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था. हालांकि, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC), PCB और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के बीच लाहौर में हुई अहम बैठक के एक दिन बाद हालात बदले और PCB ने नरमी दिखाते हुए भारत के खिलाफ मैच खेलने पर सहमति जता दी.

Advertisement
Feb 09, 2026 21:55 (IST)

MP-Chhattisgarh Live News: 9 महीने की गर्भवती प्रधान महिला आरक्षक गिरफ्तार, ⁠जेल में देगी बच्चे को जन्म

दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में पुलिस की छवि को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां चोरी के एक गंभीर प्रकरण में जब्त की गई कीमती सोने की ज्वेलरी का गबन करने के आरोप में बर्खास्त प्रधान महिला आरक्षक मोनिका गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. खास बात यह है कि आरोपी मोनिका गुप्ता इस समय नौ माह की गर्भवती है और उसे जेल में ही बच्चे को जन्म देना पड़ सकता है. जानकारी के अनुसार, 4 जुलाई 2022 को सिंधिया नगर निवासी सोनल द्विवेदी के घर से 79 ग्राम सोने की ज्वेलरी और करीब 32 हजार रुपये नकद चोरी हुए थे, जिसकी शिकायत मोहन नगर थाने में दर्ज की गई थी. 

उस समय प्रधान आरक्षक मोनिका गुप्ता ने ही मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. बाद में 30 जून 2023 को आरोपी चोर को गिरफ्तार कर लगभग 2.5 लाख रुपये की ज्वेलरी बरामद की गई, लेकिन यह जेवरात पीड़िता को लौटाने के बजाय मोनिका गुप्ता ने अपने पास रख लिए और उच्च अधिकारियों को गुमराह करते हुए दावा किया कि जेवरात थाने की अलमारी में सुरक्षित रखे गए हैं, जबकि वास्तव में उन्हें जमा ही नहीं किया गया था.  

Feb 09, 2026 21:03 (IST)

MP-Chhattisgarh Live News: अरिजीत सिंह के ब्रेक पर जैकलीन का बयान, कहा- इंडस्ट्री बहुत तेज चलती है

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज एक कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड और सिंगिंग इंडस्ट्री में कलाकारों द्वारा लिए जा रहे लंबे ब्रेक को लेकर भी अपनी बात रखी. जैकलीन ने कहा कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री बहुत तेज रफ्तार से चलती है, ऐसे में कलाकारों के लिए समय‑समय पर ब्रेक लेना बेहद जरूरी हो जाता है. उनका मानना है कि कलाकारों को खुद के लिए थोड़ा स्पेस और वक्त मिलना चाहिए, ताकि वे दोबारा नई ऊर्जा और बेहतर सोच के साथ काम कर सकें और ऐसे फैसलों का सम्मान किया जाना चाहिए.

Feb 09, 2026 20:26 (IST)

MP-Chhattisgarh Live News: 90 की उम्र में ‘नया कूल्हा’! अगले ही दिन चलने लगी इंडिया बाई

बिलासपुर में 90 वर्षीय इंडिया बाई के साथ हुए सड़क हादसे के बाद उनकी हालत बेहद गंभीर हो गई थी, जिसमें उनका बायां कूल्हा बुरी तरह टूट गया था और आमतौर पर ऐसी उम्र में मरीज के महीनों तक बिस्तर पर रहने की आशंका रहती है, लेकिन सिम्स बिलासपुर में हुए इलाज ने सभी को चौंका दिया. परिजन उन्हें गंभीर अवस्था में सिम्स के अस्थि रोग विभाग लेकर पहुंचे, जहां अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. तरुण सिंह की निगरानी में उनका इलाज शुरू किया. डॉक्टरों के अनुसार, इतनी अधिक उम्र में कूल्हे का फ्रैक्चर जुड़ना बेहद मुश्किल होता है और लंबे समय तक बिस्तर पर रहने से संक्रमण, कमजोरी और अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, लेकिन आधुनिक चिकित्सा और सही उपचार के चलते इंडिया बाई का सफल इलाज किया और हैरानी की बात यह रही कि ऑपरेशन के अगले ही दिन वह चलने लगीं.

Feb 09, 2026 19:44 (IST)

MP-Chhattisgarh Live News: बैंक की कार्रवाई से परेशान शख्स ने खुद को मारी गोली, मौत

इंदौर के विजयनगर इलाके में एक 51 वर्षीय शख्स ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान हेमंत ब्रह्मवंशी के रूप में हुई है, जो इंदौर पब्लिक कॉपरेटिव बैंक में कार्यरत थे. दरअसल, कोर्ट के आदेश पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र की टीम मॉर्गेज लोन की कुर्की की कार्रवाई करने के लिए विजय नगर क्षेत्र में पहुंची थी. इसी से परेशान हेमंत ने खुद की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

Advertisement
Feb 09, 2026 19:23 (IST)

MP-Chhattisgarh Live News: निर्माणाधीन मंदिर का गुंबद गिरा! तीन बच्चियों की दबने से मौत

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में निर्माणाधीन मंदिर का गुंबद गिरने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें तीन मासूम बच्चियों की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि प्रसाद वितरण कर रहे पति‑पत्नी सहित पांच बच्चियां घायल हो गईं. यह हादसा कैलारस थाना क्षेत्र के एहरोली गांव स्थित चामड़ माता मंदिर में अष्टमी के दिन हुआ, जब मुंगावली निवासी सतीश गौड़ अपनी पत्नी और बच्ची के साथ पूजा करने पहुंचे थे. प्रसाद वितरण के दौरान मंदिर के निर्माणाधीन गुंबद की पटिया अचानक टूट गई, जिससे वहां मौजूद लोग मलबे में दब गए.  

Feb 09, 2026 18:51 (IST)

MP-Chhattisgarh Live News: महिला बैंक कर्मचारी से साइबर ठगी, ओटीपी बताते ही खाते से उड़े 1.26 लाख रुपये

ग्वालियर में साइबर ठगों से लोगों को लगातार सतर्क रहने की सलाह देने वाली एक महिला बैंक कर्मचारी खुद ही साइबर ठगी का शिकार हो गई. ठग ने युवती बनकर फोन किया और यह कहकर झांसा दिया कि उनके क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड प्वॉइंट एक्सपायर होने वाले हैं, जिन्हें तुरंत रिडीम किया जा सकता है, बस एक ओटीपी बताना होगा. बातों में आकर महिला बैंककर्मी ने ओटीपी साझा कर दिया, जिसके बाद ठगों ने उनके दो क्रेडिट कार्ड से कुल 1 लाख 26 हजार रुपये निकाल लिए. कुछ देर बाद जब महिला ने अपने कार्ड का बैलेंस चेक किया, तब ठगी का पता चला.  

Advertisement
Feb 09, 2026 18:35 (IST)

MP-Chhattisgarh Live News: ऑक्सीजन के अभाव में मरीज की मौत

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में घोर लापरवाही का मामला सामने आया है. यहां सोमेश्वर हॉस्पिटल से रेफर किए गए मरीज की ऑक्सीजन की कमी से मौत हो गई है. जैसे ही मामला सामने आया, गरियाबंद सीएमएचओ ने जांच के लिए टीम गठित की है. 

Feb 09, 2026 18:13 (IST)

MP-Chhattisgarh Live News: प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर की मूर्तियां खंडित! हिंदू संगठनों ने किया चक्काजाम

विदिशा जिले के सिरोंज क्षेत्र के गोपाल नगर गांव में उस समय तनाव का माहौल बन गया, जब पुरातत्व विभाग के संरक्षण में आने वाले प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर की मूर्तियों को अज्ञात लोगों ने खंडित कर दिया. घटना की जानकारी सुबह ग्रामीणों को मिली, जिसके बाद गांव और आसपास के इलाकों में भारी आक्रोश फैल गया. मंदिर में तोड़फोड़ से नाराज़ हिंदू संगठनों और ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया और 48 घंटे के भीतर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी. सूचना मिलते ही दीपना खेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, वहीं हालात को संभालने के लिए एसडीओपी सिरोंज भी घटनास्थल पर पहुंचीं और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाइश दी, जिसके बाद आश्वासन मिलने पर चक्काजाम खुलवाया गया.

Feb 09, 2026 18:04 (IST)

MP-Chhattisgarh Live News: बाइक सवार दंपति से दिनदहाड़े लूट, कट्टा दिखाकर सोना चांदी के गहने ले गए बदमाश

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने कट्टा दिखाकर एक दंपति से सोना‑चांदी के गहने लूट लिए. जानकारी के अनुसार, दंपति शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी अमायन थाना क्षेत्र के बराह‑गिरवासा गांव के बीच बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और हथियार के बल पर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.

Feb 09, 2026 17:35 (IST)

MP-Chhattisgarh Live News: CRPF परिसर में मिला जवान का कंकाल, 44 दिन बाद हुई पहचान

नीमच जिले के सीआरपीएफ परिसर में झाड़ियों के बीच एक जवान का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया, जिसकी पहचान 44 दिन बाद हुई. मृतक की पहचान नंदकिशोर प्रजापति पिता अमरचंद प्रजापति, निवासी भीम, जिला राजस्थान के रूप में हुई है, जिसे परिजनों ने उनके हाथ में पहने कड़े के आधार पर पहचाना. परिजनों का कहना है कि नंदकिशोर हमेशा यही कड़ा पहनते थे, पहचान होते ही परिवार का रो‑रोकर बुरा हाल हो गया. जानकारी के अनुसार नंदकिशोर 27 दिसंबर 2025 से लापता थे, जब वे अचानक गायब हो गए थे. परिजनों ने उन्हें खोजने के लिए नीमच स्थित सीआरपीएफ कार्यालय के कई चक्कर लगाए, लेकिन आरोप है कि अधिकारियों ने यह कहकर उन्हें टाल दिया कि जवान 50 दिन की छुट्टी पर घर गया है और छुट्टी पूरी होने के बाद ही तलाश की जाएगी.  

Feb 09, 2026 17:27 (IST)

MP-Chhattisgarh Live News: हायर सेकेंडरी परीक्षा: 101 केंद्रों पर 17,262 छात्र देंगे पेपर, अतिसंवेदनशील केंद्रों पर कड़ा पहरा

सीहोर जिले में इस वर्ष कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में कुल 38,011 छात्र शामिल होंगे, जिनमें से 17,262 छात्र हायर सेकेंडरी परीक्षा के अंतर्गत अंग्रेजी का पहला प्रश्नपत्र देंगे. इसके लिए जिले में कुल 101 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 5 केंद्र अतिसंवेदनशील घोषित किए गए हैं और वहां कड़ी निगरानी रखी जाएगी. हर ब्लॉक में दो-दो उड़नदस्ता दल गठित किए गए हैं, जबकि प्रत्येक केंद्र पर कलेक्टर प्रतिनिधि की भी नियुक्ति की गई है. माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक और कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक आयोजित होंगी.  

Feb 09, 2026 17:04 (IST)

MP-Chhattisgarh Live News: अनियंत्रित हाईवा घर के सामने पलटा, 3 घायल

 

सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र के रामटेकरी इलाके में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब बालू से लोड एक हाईवा अनियंत्रित होकर घर के सामने पलट गया, जिससे महिला समेत तीन लोग घायल हो गए. घटना वार्ड नंबर 17 रामटेकरी नई बस्ती में सुबह करीब 9 बजे हुई, जब छेदीलाल वर्मा, उनकी पत्नी मंगती बाई और बेटा विजय वर्मा घर से बाहर निकल रहे थे, तभी अचानक हाईवा पलट गया और तीनों बालू के ढेर में दब गए. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने तत्काल मदद कर सभी को बाहर निकाला और डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Feb 09, 2026 16:38 (IST)

MP-Chhattisgarh Live News: सब्जी पकाने पर विवाद, पति ने की गर्भवती पत्नी की हत्या

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के ढोठीपहरी गांव में सब्जी पकाने को लेकर हुए विवाद में पति ने अपनी 6 माह की गर्भवती पत्नी की डंडे से पीट‑पीटकर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी पति स्वदेश कोरवा अपनी 2 साल की मासूम बच्ची को लेकर फरार हो गया था. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया है. इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

Feb 09, 2026 15:05 (IST)

बिलासपुर हाई कोर्ट का अहम फैसला, मुस्लिम कानून में वसीयत की सीमा तय

बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट (Chhattisgarh High Court) ने मुस्लिम उत्तराधिकार कानून (Muslim Inheritance Law) को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि कोई भी मुस्लिम अपने कानूनी वारिसों की सहमति के बिना वसीयत के जरिए अपनी कुल संपत्ति के एक तिहाई से अधिक हिस्से का निपटान नहीं कर सकता. जस्टिस बीडी गुरु की एकलपीठ ने इस मामले में दो निचली अदालतों के फैसलों को पलटते हुए विधवा के वैध अधिकारों को संरक्षण दिया है. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 09, 2026 14:27 (IST)

इंदौर की पुलिस लाइन में रह रही छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

Indore Girl Student Suicide: इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र स्थित जिला पुलिस लाइन में रहने वाली एक फर्स्ट ईयर की छात्रा दुर्गा कनोजे ने फांसी लगाकर जान दे दी. छात्रा अपने चाचा के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी. वह बुधवार देर रात अपने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई. दुर्गा कल ही गांव से एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौटी थी. परिवार को जब घटना का पता चला तो तुरंत पुलिस को सूचना दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने युवती की गतिविधियों, मोबाइल फोन व सोशल मीडिया चैट्स की भी जांच शुरू कर दी है. अब पीएम रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि छात्रा ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया.

Feb 09, 2026 13:44 (IST)

इमरजेंसी वार्ड में शराबी डॉक्टर ने फाड़ा मरीज का पर्चा

मध्य प्रदेश के गुना जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात एक डॉक्टर ने पद की गिरमा को मिट्टी में मिला दिया. शराब के नशे में धुत्त इस डॉक्टर की जुबान लड़खड़ा रही थी, मुंह से थूक गिर रहा था. उस शराब इतनी हाबी थी कि सामने तड़प रहे मरीज की जान की भी परवाह नहीं की. आखिर में उसने मरीज का पर्चा भी फाड़ दिया. इस पूरे घटनाक्रम का मरीज के परिजन ने वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 09, 2026 13:38 (IST)

सतना में मांस-हड्डी चबा रहे गौवंश, गौशाला सिर्फ कागजों में

मध्य प्रदेश के सतना जिले के मझगवां विकासखंड के ग्राम पंचायत बैरहना और करौंदी के बीच बनाए गए एक बाड़े से गौवंश की दुर्दशा का बेहद विचलित करने वाला मामला सामने आया है. यहां का दृश्य कैमरे में कैद हुआ है, जिसमें गौवंश के साथ अमानवीय व्यवहार स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 09, 2026 13:34 (IST)

MPBSE Board Exam 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड की कल से शुरू हो रही परीक्षाएं

MP Board 10th and 12th Exam: मध्य प्रदेश बोर्ड की कल यानी 10 फरवरी से परीक्षा शुरू हो रही हैं, जिसकी माध्यमिक शिक्षा मंडल ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. मंगलवार से 12वीं और शुक्रवार से 10वीं की शुरू हो रही परीक्षाओं में 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. सभी परीक्षाएं 9 बजे से 3 बजे तक आयोजित की जाएंगी, जो दो पाली में होंगी. नकल रोकने के लिए CCTV और फ्लाइंग स्क्वायड से निगरानी की जाएगी. प्रदेश भर में परीक्षाओं के लिए 3956 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. 12वीं का पहला पेपर अंग्रेजी का है, जबकि 13 फरवरी को 10वीं का पहला एग्जाम होगा, जो उर्दू का होगा.

परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूरी तरह बैन रहेंगे. संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे.

Feb 09, 2026 13:10 (IST)

मंदिर की दीवार पर पेशाब करने वाले तीन गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में नशे की हालात में मंदिर की दीवार पर पेशाब करने वाले तीन आरोपी हिरासत में लिए गए हैं. रावजी बाजार थाना क्षेत्र के मोती तबेले स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर की यह घटना बताई जा रही है. पेशाब करने की जानकारी रहवासियों में बजरंग दल दी थी. इसके बाद विहिप नेता तन्नू शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है. सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने राजा दुबे, कमल अहिरवार और अर्पित चौहान को गिरफ्तार कर लिया है. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 09, 2026 12:53 (IST)

गरियाबंद में स्टूडेंट्स और शिक्षकों के आगे झुका प्रशासन

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में प्राचार्य वंदना पांडे को स्वामी आत्मानंद स्कूल से हटा दिया गया है. उन पर मानसिक प्रताड़ना और इंटर्नशिप के लिए वसूली का आरोप लगा था. छात्रों और शिक्षकों के विरोध के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राचार्य की बहाली को निरस्त कर दिया. साथ ही, प्राचार्य के खिलाफ बगावत करने वाली शिक्षिकाओं पर भी कार्रवाई करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, क्योंकि उन्होंने शाला कैंपस में डांस करते हुए रील बनाई थी. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 09, 2026 12:42 (IST)

Dog Bite in Rajgarh: डेढ़ साल की मासूम बच्ची को आवारा कुत्तों ने नोचा

MP News in Hindi: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक मासूम बच्ची आवारा कुत्तों (Stray Dogs Attack Child) का शिकार हो गई. छापीहेड़ा में डेढ़ साल की भव्या पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया. नानी घर के बाहर खेल रही बच्ची को आवारा कुत्ते घसीटते और नोचते ले गए. बच्ची को ढूंढते हुए बाहर निकली मां ने लहूलुहान हालत में कुत्तों के झुंड से बेटी को बचा लिया. उसे तुरंत अस्पताल ले गए.

Feb 09, 2026 12:13 (IST)

'सर ने दूसरी औरत को रखा, पुलिस को इतना मत बेचो कि दूसरा'... सुसाइड से पहले कांस्टेबल ने DGP को लिखा नोट

Neemuch Head Constable Suicide: मध्य प्रदेश के नीमच जिले में एक कॉन्सटेबल ने आत्महत्या कर ली. वह छुट्टी मांगने पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे थे, लेकिन मना कर गया. इसके बाद उन्होंने वहीं पर ही जहर खा लिया. कॉन्स्टेबल का अब पत्र भी वायरल हो रहा है, जो उन्होंने डीजीपी के लिए लिखा था. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 09, 2026 11:43 (IST)

ईसाई धर्म में धर्मांतरित हुए शख्स के शव को दफनाने को लेकर गांव में बवाल

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म में परिवर्तित हुए शख्स के अंतिम संस्कार को लेकर बवाल मच गया. गांव वाले उसके शव को कब्र से निकालने की मांग करने लगे. बता दें कि शख्स 15 वर्ष पहले धर्मांतरित हुआ था, जिसकी मौत हो गई थी. सूचना पर पुलिस बल भी पहुंच गया. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 09, 2026 10:56 (IST)

Missing Student Body Found in Surajpur: 19 घंटे बाद मिले लापता छात्रों के शव

Chhattisgarh Hindi News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नहाने के दौरान डूबे दो नाबालिगों के शव बरामद हो गए हैं. बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के रामनगर महोरा एनीकेट में दोनों छात्र अपने 5 दोस्तों के साथ नहाने के लिए गए थे. अचानक गहरे पानी में चले जाने से वह लापता हो गए थे. DDRF टीम ने रविवार को भी उनकी तलाशी में रेस्क्यू अभियान चलाया था, लेकिन दूसरे दिन 19 घंटे बाद दोनों के बरामद हो गए.

Feb 09, 2026 10:46 (IST)

विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए विवादित बयान मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

कर्नल सोफिया कुरैशी (Sofia Qureshi) को लेकर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह (Vijay Singh) द्वारा दिए गए विवादित बयान के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में सुनवाई होगी. सुनवाई से पहले उन्होंने 7 फरवरी को ही अपने बयान को लेकर माफी मांगी थी. इससे पहले भी वह कई बार माफी मांग चुके हैं. बता दें कि यह विवाद पिछले साल मई में इंदौर जिले के रायकुंडा गांव में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मंत्री कुंवर विजय शाह के भाषण के दौरान एक वीडियो क्लिप के वायरल होने से शुरू हुआ. उन्होंने सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.

Feb 09, 2026 10:20 (IST)

इंडिगो की पूर्व महिला कर्मी से रेप, पति से झगड़ा कर भोपाल से ग्वालियर पहुंची थी महिला

ग्वालियर में इंडिगो की पूर्व महिला कर्मचारी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोप है कि महिला के साथ उसके दोस्त के परिचित ने वारदात को अंजाम दिया. भोपाल के जहांगीराबाद की रहने वाली पीड़िता 23 जनवरी को पति से झगड़ा कर दोस्त के बुलाने पर ग्वालियर आई थी. आरोप है कि पीड़िता के दोस्त नितिन भदौरिया ने सिटी सेंटर स्थित एक होटल में रुकवाया और दूसरे दिन अपनी महिला दोस्त से मुलाकात कराई थी. फिर महिला दोस्त ने अपने दोस्त पंकज शुक्ला नाम के व्यक्ति को पीड़िता से मिलवाया था. आरोपी पंकज शुक्ला महिला को एक फ्लैट में ले गया, जहां पहले शराब पी, फिर महिला के साथ दुष्कर्म किया.

Feb 09, 2026 09:59 (IST)

Chhattisgarh Korba News: संतान न होने को लेकर हुआ विवाद, पति ने पत्नी को मार डाला

Husband Kill Wife: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में विवाद के दौरान पति ने पत्नी पर प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. कटघोर थाना क्षेत्र के ढेलवाडीह गायत्री मोहल्ले में आरोपी तुलसी यादव ने पत्नी रंजना यादव पर धारदार गेंती से हमला किया. उसने सिर और शरीर पर कई वार किए. उसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. आरोपी वारदात के मौके से फरार हो गया. पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच विवाद संतान न होने को लेकर हुआ था.

Feb 09, 2026 09:41 (IST)

11वीं छात्रा से लव जिहाद और दुष्कर्म मामले में एक और आरोपी माज खान गिरफ्तार

Bhopal Girl Student Rape and Love Jihad: 11वीं की छात्रा से लव जिहाद मामले में एक और आरोपी माज खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. माज की कार में ओसाफ पर रेप करने का आरोप है. पुलिस मुख्य आरोपी ओसाफ को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. आरोपी माज जिम संचालक है. माज मछ्ली गैंग के गिरफ्तार सदस्य मोनिस खान का छोटा भाई है.

Feb 09, 2026 09:30 (IST)

लव जिहाद के आरोपी को बचाने के आरोप में हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड

भोपाल के कोहेफिजा थाने में तैनात प्रधान आरक्षक (हेड कॉन्स्टेबल) ज्ञानेंद्र द्विवेदी को सस्पेंड कर दिया गया है. डीसीपी ने दुष्कर्म और लव जिहाद के आरोपी के साथी को बचाने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है. उन पर आरोपी माज तक गोपनीय सूचना पहुंचाने का आरोप है. हेड कॉन्स्टेबल को माज के साथ लंच करते हुए भी देखा गया था. प्रधान आरक्षक की आरोपीयों के साथ मिलीभगत की जानकारी सामने आई. क्लिक कर जानें मामला

Feb 09, 2026 09:22 (IST)

Missing Student in Surajpur: 16 घंटे बाद भी लापता छात्रों का पता नहीं

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एनीकेट में नहाने गए दो छात्रों का 16 घंटे बाद भी पता नहीं चल पाया है. DDRF टीम ने एक बार फिर रेस्क्यू अभियार शुरू किया है. डीडीआरएफ ने रविवार को घंटों तक खोजबीन की, लेकिन अंधेरा होने पर रेस्क्यू बंद कर दिया था. दोनों छात्र अपने 5 दोस्तों के साथ एनीकेट में नहाने गए थे. अचानक गहरे पानी में चले जाने से लापता हो गए. मामला बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के रामनगर महोरा एनीकेट का है.

Feb 09, 2026 08:25 (IST)

Neemuch Constable Suicide: कॉन्स्टेबल ने जहर खाकर दी जान

मध्य प्रदेश के नीमच जिले में एक कॉन्सटेबल ने आत्महत्या कर ली. वह छुट्टी मांगने पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे थे, लेकिन मना कर गया. इसके बाद उन्होंने वहीं पर ही जहर खा लिया. कॉन्स्टेबल का अब पत्र भी वायरल हो रहा है, जो उन्होंने डीजीपी के लिए लिखा था. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 09, 2026 07:31 (IST)

Amit Shah in Bastar Pandum: अमित शाह का आज जगदलपुर दौरा

केंद्रित गृह मंत्री अमित शाह आज बस्तर पंडुम (Bastar Pandum 2026) के समापन में शामिल होंगे. वह सुबह 10:50 बजे रायपुर से रवाना होंगे और 12:05 बजे जगदलपुर पहुंच जाएंगे. इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Deo Sai) भी रहेंगे. साथ ही उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा समेत कई मंत्री, विधायक और सांसद भी मौजूद रहेंगे. अमित शाह 1:20 बजे तक बस्तर पंडुम के कार्यक्रम में शामिल रहेंगे. इसके बाद दोपहर 2 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

Feb 09, 2026 07:15 (IST)

ओडिशा के मलकानगिरी गए कवासी लखमा

ओडिशा के मलकानगिरी जिले की रिक्लेमेशन कॉलोनी छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा (Kawasi Lakhma) का अस्थायी निवास बन गई है. हाईकोर्ट ने उन्हें शराब घोटाले के दो कथित मामलों के सिलसिले में राज्य से बाहर रहने का निर्देश दिया है. न्यायालय ने बस्तर के कोंटा निर्वाचन क्षेत्र से पांच बार के आदिवासी विधायक को जमानत देते हुए उन्हें जांच लंबित रहने के दौरान छत्तीसगढ़ से बाहर रहने का निर्देश दिया है. मलकानगिरी में शनिवार को पहुंचने पर कोंटा विधायक का कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास राव ने बताया कि रिक्लेमेशन कॉलोनी में उनके लिए एक मकान किराये पर लिया गया है.

Feb 09, 2026 07:00 (IST)

Naxal Free India: 31 मार्च तक समाप्त हो जाएगा नक्सलवाद- अमित शाह

Amit Shah on Naxalism: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि सुरक्षा-केंद्रित रणनीति, बुनियादी ढांचे के विकास और माओवादी संगठनों के वित्तीय नेटवर्क पर प्रहार से वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) के खिलाफ लड़ाई में ठोस परिणाम सामने आए है. शाह ने यहां वामपंथी उग्रवाद पर उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दोहराया कि इस साल 31 मार्च से पहले नक्सलवाद का खतरा पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा. यह बैठक वामपंथी उग्रवाद को समाप्त करने की केंद्र की 31 मार्च की समयसीमा से कुछ सप्ताह पहले आयोजित की गई.

Feb 09, 2026 06:48 (IST)

Tractor-Trolley Overturned in Dhamtari: धमतरी में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक की मौत, तीन घायल

Chhattisgarh Hindi News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सिहावा थाना क्षेत्र के पचपेड़ी के पास एक सड़क हादसा हो गया. इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की ट्रैक्टर में दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर सिहावा पुलिस पहुंच गई. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि सांकरा गांव से ट्रैक्टर छड़, जाली निर्माण की सामग्री को लेकर जिडार मैनपुर गांव जा रहा था, तभी वह अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया.

Feb 09, 2026 06:24 (IST)

MP Weather Update: मध्य प्रदेश का मौसम

मध्य प्रदेश में अब मौसम बदलने लगा है. बारिश के बाद बढ़ी सर्दी की अब विदाई धीरे-धीरे हो रही है. दिन में अब धूप निकलने लगी है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है. हालांकि, रात में अभी ठंड है. कोहरे से भी प्रदेश को निजात मिल गई है. मौसम विभाग का कहना है कि इस सप्ताह के अंत में मौसम बदल सकता है, जिससे बारिश की संभावना है.