1 month ago

Madhya Pradesh-Chhattisgarh Live Updates: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 1 मार्च 2026 (रविवार) को कई महत्वपूर्ण घटनाएं होने जा रही हैं, जिनकी वजह से दोनों राज्यों में गतिविधियों का माहौल खासा तेज है. इंदौर के देपालपुर में जाट समाज की बड़ी महापंचायत आयोजित होने वाली है, जिसे लेकर समुदाय में उत्साह देखा जा रहा है. दूसरी ओर, छत्तीसगढ़ में व्यापम की ग्रुप‑3 परीक्षा आयोजित होगी. वहीं, मौसम विभाग ने मार्च की शुरुआत में साफ आसमान और दिन में तेज धूप का अनुमान जताया है.

जाट महापंचायत और व्यापम परीक्षा  

देपालपुर में होने वाली जाट महापंचायत की तैयारियां जोर पर हैं. आयोजन का नेतृत्व ईश्वर लाल जाट और जाट समाज के प्रमुख कर रहे हैं, जो कौम की एकता और जागरूकता को मजबूत करने का संदेश दे रहे हैं. उधर, छत्तीसगढ़ व्यापम ने डीटीपी ऑपरेटर और ग्राफिक्स आर्ट डिजाइनर की परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. यह परीक्षा 1 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित होगी, जिसके लिए अभ्यर्थियों को विशेष निर्देश भी दिए गए हैं.

एमपी मौसम अपडेट 

मध्य प्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही मौसम में बदलाव साफ दिखाई दे रहा है. दिन में धूप की तीव्रता बढ़ने लगी है और रात की ठंडक धीरे‑धीरे कम होती जा रही है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि होली से पहले तक राज्य में शुष्क और गर्म वातावरण बना रहेगा. कई जिलों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और अनुमान है कि मार्च के पहले ही सप्ताह में गर्मी पिछले वर्षों की तुलना में अधिक महसूस हो सकती है.

Mar 01, 2026 22:11 (IST)

नहर में नहाने गया 13 वर्षीय किशोर डूबा, SDRF की टीम तलाश में जुटी

हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत करताना चौकी के ग्राम सोनखेड़ी में उस समय भयावह हादसा हो गया जब 13 वर्षीय कमलेश मलाजपुरे नहर में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया. दोस्तों के साथ बाइक से पहुंचे कमलेश के दो साथी किसी तरह बाहर निकल आए और ग्रामीणों को सूचना दी. खबर मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और देर शाम तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका. कक्षा सातवीं के छात्र कमलेश के कपड़े व चप्पल घटनास्थल पर मिले, जिसके बाद परिवार में कोहराम मचा है और पूरी क्षेत्र में शोक का माहौल है. पुलिस और SDRF की टीम की तलाश अब भी जारी है.

Mar 01, 2026 20:57 (IST)

बड़वानी SP बदले, कैबिनेट बैठक से एक दिन पहले बड़ा फैसला

बड़वानी में 2 मार्च 2026 को होने वाली ऐतिहासिक कृषि कैबिनेट बैठक (Barwani Cabinet Meeting) से ठीक पहले राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए पद्मविलोचन शुक्ला को नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त कर दिया है. पूर्व एसपी के सेवानिवृत्त होने के बाद एएसपी धीरज बब्बर को अस्थायी प्रभार दिया गया था, लेकिन कैबिनेट बैठक को देखते हुए स्थायी नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. नागलवाड़ी में होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री और सभी मंत्री शामिल होंगे, इसलिए सुरक्षा‑व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह फैसला रणनीतिक कदम माना जा रहा है.

Advertisement
Mar 01, 2026 20:35 (IST)

खामेनेई की मौत पर एमपी में कैंडल मार्च, अमेरिका-इज़राइल के खिलाफ लगे नारे

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद शिया समुदाय समेत कई वर्गों में गहरा शोक और नाराज़गी देखी गई. बैतूल की शिया मस्जिद से लल्ली चौक तक बड़ी संख्या में लोगों ने कैंडल मार्च निकाला. इस दौरान लोगों ने हाथों में मोमबत्तियाँ थामकर खामेनेई को श्रद्धांजलि दी और अमेरिका‑इज़राइल के खिलाफ नारे लगाए. मार्च में “अमेरिका मुर्दाबाद”, “इज़रायल मुर्दाबाद” और “एक खामेनेई मरोगे तो हजार खामेनेई पैदा होंगे” जैसे नारे गूंजते रहे. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कर रहे हैं और अपने धार्मिक नेता के प्रति सम्मान व्यक्त करते रहेंगे. जिले के शिया बहुल इलाकों में माहौल गमगीन है, वहीं प्रशासन ने संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है.

Mar 01, 2026 19:37 (IST)

दुबई में फंसे जबलपुर के पर्यटक, वापस लाने की मांग

जबलपुर से घूमने गए कई पर्यटक इजरायल और ईरान में शुरू हुए युद्ध और बंद हुए एयरस्पेस के कारण दुबई में फंस गए हैं. संजय जैन, शैलेश जैन सहित कई परिवार तय समय पर भारत नहीं लौट पाए और उड़ानें निरस्त होने से उनकी स्थिति और मुश्किल हो गई है. वहीं होटलों के किराए अचानक बढ़ जाने से उनके सामने आर्थिक परेशानी भी खड़ी हो गई है. फंसे हुए पर्यटक भारत सरकार से जल्द वापसी की मांग कर रहे हैं, जबकि दुबई में व्यवसाय कर रहे प्रशांत विश्वकर्मा का कहना है कि नागरिक इलाकों में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है. प्रशासन भी हालात पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित लोग त्वरित हस्तक्षेप की उम्मीद कर रहे हैं.

Mar 01, 2026 18:50 (IST)

कूनो पहुंचे सीएम मोहन यादव, घड़ियाल और कछुए को बच्चों को नदी में छोड़ा

श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को घड़ियाल और दुर्लभ प्रजाति के कछुओं के बच्चों को कूनो नदी में छोड़कर वन्यजीव संरक्षण को नई दिशा देने का संदेश दिया. देवरी घड़ियाल केंद्र से लाए गए 53 घड़ियाल के बच्चे (28 नर और 25 मादा) सीएम ने अपने हाथों से नदी की धार में छोड़े. साथ ही तीन धारियों वाली विलुप्तप्राय प्रजाति के 25 नन्हे कछुओं को भी आजाद किया गया. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और श्योपुर जिला अध्यक्ष शशांक भूषण भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने कहा कि जंगल और वन्यजीव किसी स्वर्ग से कम नहीं और राज्य सरकार जलचर एवं वन्य प्रजातियों के संरक्षण के लिए लगातार प्रयास कर रही है. उन्होंने दावा किया कि कूनो में चीतों की बढ़ती संख्या और नई पीढ़ी का जन्म यह साबित करता है कि चीता प्रोजेक्ट सफल हो रहा है. आने वाले समय में पर्यटक कूनो की सुंदरता के साथ घड़ियाल, कछुए और अन्य जलचर प्रजातियों को भी करीब से देख सकेंगे, जिससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.

Mar 01, 2026 17:45 (IST)

दो ट्रेलरों में जोरदार भिड़ंत! मौके जिंदा जला ड्राइवर

रायगढ़ जिले के घरघोडा थाना क्षेत्र में उस समय दर्दनाक हादसा हो गया जब कोयला लोड ट्रेलर और सरिया लोड ट्रेलर में आमने‑सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि कोयला लोड ट्रेलर के ड्राइवर कमल प्रसाद की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब कोयला जामपाली एसईसीएल खान से बरौद रेलवे साइडिंग ले जाया जा रहा था. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और आग पर काबू पा लिया गया. मृतक कमल प्रसाद विपुल कंपनी का चालक बताया जा रहा है.

Advertisement
Mar 01, 2026 17:04 (IST)

भोजपुर मंदिर में वरमाला पर बवाल, युवक और गार्ड में तीखी बहस

भोजपुर स्थित विश्व प्रसिद्ध शिव मंदिर में उस समय हंगामा हो गया जब नवविवाहित जोड़े द्वारा मंदिर परिसर में वरमाला डालने पर सुरक्षा गार्ड ने आपत्ति जताई. गार्ड के रोकने पर सिरोंज निवासी बताया जा रहा युवक भड़क उठा और दोनों के बीच तीखी बहस हो गई. मंदिर में बढ़े इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Mar 01, 2026 16:39 (IST)

गीजर में जोरदार धमाका! बच्ची ने खोला नल, हुआ ब्लास्ट

आगर मालवा जिले के कानड़ में उस समय हड़कंप मच गया जब गैस से चल रहे गीजर में अचानक जोरदार धमाका हो गया. परिजनों के अनुसार, गीजर घर के ऊपरी हिस्से में बने बाथरूम में लगा था, जिससे नीचे के हिस्से में भी गर्म पानी की सप्लाई दी जाती थी. रविवार को नीचे वाले हिस्से में मौजूद एक बच्ची ने जैसे ही नहाने के लिए नल खोला, तभी तेज धमाका हुआ और घर वाले घबरा गए. विस्फोट इतना तेज था कि कुछ देर तक किसी को समझ नहीं आया कि क्या हुआ, हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई.

Advertisement
Mar 01, 2026 15:51 (IST)

पटवारी ने नाबालिग छात्रा का नहाते हुए बनाया वीडियो, ग्रामीणों ने कर दी पिटाई

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में भरोसे को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पटवारी ने अपने ही घर में पढ़ाई के लिए किराए पर रह रही नाबालिग छात्रा का नहाते समय चोरी-छिपे वीडियो बना लिया. जब इस घिनौनी हरकत का खुलासा हुआ तो इलाके में सनसनी फैल गई. शनिवार रात गुस्साए परिजन और ग्रामीण आरोपी के घर पहुंच गए और उसकी जमकर पिटाई कर दी. हालात इतने बिगड़ गए कि मारपीट में आरोपी के कपड़े तक फट गए और पुलिस को मौके पर पहुंचकर उसे भीड़ से बचाना पड़ा. पीड़ित छात्रा की शिकायत पर खिलचीपुर थाने में आरोपी पटवारी महेश साहू के खिलाफ धारा 77 BNS, 13/14 पॉक्सो एक्ट और 66 (e) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Mar 01, 2026 14:55 (IST)

Madhya Pradesh News: संदिग्ध परिस्थिति में आरक्षक बृजमोहन तोमर की मौत, मछंड चौकी में था पदस्थ

भिंड में संदिग्ध परिस्थिति में आरक्षक बृजमोहन तोमर की मौत हो गई. आरक्षक बृजमोहन तोमर मछंड चौकी में पदस्थ था. जानकारी के मुताबिक, आरक्षक ढाबे पर खाना खाने गया था. नींद आने पर ढाबे में लकड़ी के तखत पर लेट गया था. नहीं जागने पर मौके पर थाना प्रभारी रविन्द्र तोमर पहुंचे और आरक्षक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है.

Mar 01, 2026 14:48 (IST)

Rajgarh Train: बहुत जल्द राजगढ़ में दौड़ेगी ट्रेन, ट्रायल पूर्ण

राजगढ़ में CRS निरीक्षण से पहले आज 18 किमी ट्रॉली इंस्पेक्शन पूरा किया गया. नए रेलवे ट्रैक पर खिलचीपुर से राजगढ़ के बीच निरीक्षण में मुख्य परियोजना प्रबंधक, डिप्टी चीफ इंजीनियर और चीफ इंजीनियर शामिल रहे. करीब 18 किलोमीटर ट्रैक का फाइनल निरीक्षण किया गया. 

Mar 01, 2026 14:26 (IST)

Chhattisgarh News: राजनांदगांव में फाल्गुन महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजनांदगांव जिले के प्रवास पर हैं. सीएम साय फाल्गुन महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए. जिले के डोंगरगांव ब्लॉक के ग्राम नादिया स्थित कबीर मठ आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.

Mar 01, 2026 14:23 (IST)

Chhattisgarh News: पेट्रोल पंप से निकलते ट्रैक्टर ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, युवक की मौत, हिट एंड रन का मामला

सूरजपुर के जरही क्षेत्र में अंबिकापुर,बनारस मुख्य मार्ग पर स्थित सोनगरा पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. पेट्रोल पंप से तेल भराकर मुख्य सड़क पर निकल रहे एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई.

Mar 01, 2026 14:22 (IST)

Chhattisgarh News: दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी सरोबर के पास पार्क में लगी भीषण आग

दंतेवाड़ा के  दंतेश्वरी सरोबर के पास पार्क में भीषण आग लग गई. आग लगने से पार्क के 10 पेड़ और खेल सामान को नुकसान हुआ. फायर ब्रिगेड और पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया गया.

Mar 01, 2026 14:12 (IST)

Madhya Pradesh News: 21 अप्रैल से हफ्ते में तीन दिन संचालित होगी खजुराहो से इंडिगो एयरलाइंस

पर्यटन नगरी खजुराहो में फिलहाल दिल्ली से खजुराहो, खजुराहो से बनारस और फिर बनारस से खजुराहो और खजुराहो से दिल्ली के लिए इंडिगो अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है, लेकिन उनकी यह सेवाएं 28 मार्च को समाप्त हो जाएगी. 29 मार्च से 20 अप्रैल तक खजुराहो से यह सेवा बंद की जा रही है, लेकिन इस वर्ष गर्मियों में भी इंडिगो एयरलाइंस 180 सीटर एअरबस 21 अप्रैल से 30 जून तक हफ्ते में तीन दिन यानि सोमवार, मंगलवार और शनिवार को दोपहर 12:15 पर खजुराहो आएगी और 12:45 पर खजुराहो से दिल्ली के लिए रवाना होगी.

Mar 01, 2026 13:48 (IST)

Gwalior Holi 2026: होली पर ग्वालियर में कन्हैया की धूम

पूरे देश मे होली की धूम है. होली ऐसा त्यौहार है जिसमें रंग, ग़ुलाल, मिठाई के साथ ही गीत, संगीत और नृत्य की भी भूमिका रहती है. कही फाग चल रही है तो कही लठमार होली हर जगह के अपने अलग-अलग लोक गीतों की धूम है. ग्वालियर अंचल मे सैकड़ो साल पुराने कन्हैया लोक गीतों की धूम है...

इस अंचल मे सैकड़ों साल पुरानी कन्हैया गायन परम्परा का आजादी की लड़ाई में भी महत्वपूर्ण स्थान रहा. इसकी टीम गांव गांव जाकर कन्हैया गीतों के जरिये राष्ट्रप्रेम की भावना लोगो मे जागृत करती थी. आधुनिक गीत संगीत के युग में ग्वालियर के थाटीपुर गांव के युवा न केवल अपनी पुरातन कन्हैया गायन परम्परा क़ो बचाये भी हुए बल्कि गांव गांव में इससे लोगो क़ो जोड़ने मे भी जुटे है.

Mar 01, 2026 13:45 (IST)

Madhya Pradesh News: बच्चा चोरी के शक में महिला को पकड़ा, पुलिस ने स्थिति संभाली

छतरपुर जिले में बच्चा चोरी की अफवाह के चलते एक महिला को लोगों ने पकड़ लिया. मामला सटई रोड स्थित मरघट पहाड़ी के पास का है, जहां वार्डवासियों ने महिला पर संदेह जताते हुए उसे रोक लिया. सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संदेह के दौरान महिला के साथ मारपीट की बात भी सामने आई है. पुलिस ने महिला को सुरक्षित हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

Mar 01, 2026 13:43 (IST)

Chhattisgarh News: CM साय ने राज्यपाल रमेन डेका को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. उन्होंने लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल रमेन डेका से मिलकर शुभकामनाएं एवं बधाईयां दी. राज्यपाल रमेन डेका को पुष्पगुच्छ, छत्तीसगढ़ की पारंपरिक ढोकरा शिल्प की आकर्षक कलाकृति और शॉल भेंट किया. सीएम ने राज्यपाल रमेन डेका के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन और दीर्घायु की कामना की.

Mar 01, 2026 13:40 (IST)

राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार कार घुसी खंबे में, दो युवक थे सवार, दोनों गंभीर रूप से घायल

राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार कार खंबे में जा घुसी. जिस वक्त ये हादसा हुआ उस समय कार में  दो युवक सवार थे. कार सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना पंडरी थाने से महज 500 मीटर की दूरी की है. कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि खंबे में टकराते ही खम्बा मुड़ गया. इतना ही नहीं बिजली के खंबे में टकराने से बिजली तार से चिंगारी निकलने लगी.

फिलहाल इलाके में बिजली गुल हो गई है. घटना का सीसीटीवी आया सामने..यह मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है.

Mar 01, 2026 13:36 (IST)

Bilaspur Fire: बिलासपुर के गजमोहिनी अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

बिलासपुर के मंगला क्षेत्र स्थित गजमोहिनी अपार्टमेंट में आज भीषण आग लग गई. अपार्टमेंट के निचले हिस्से से लपटें उठी. इससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, अपार्टमेंट में कुल 48 फ्लैट हैं. आग लगते ही रहवासी घरों से बाहर निकले.

नीचे संचालित इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में भीषण आग लगी. आग से लाखों रुपये के सामान के जलने की आशंका है. हालांकि देर से दमकल पहुंचने पर रहवासी नाराज दिखे. प्रारंभिक वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है.

Mar 01, 2026 13:31 (IST)

Madhya Pradesh News: मुख्यमंत्री बोले- एमपी सबसे ज्यादा चीतो, घड़ियाल, तेंदुआ वाला प्रदेश बना, चंबल मे बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

ग्वालियर अंचल के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव  एयरपोर्ट पर BJP कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. मुख्यमंत्री ने  कूनो नेशनल पार्क में बोत्स्वाना से आये चीतों के लिए जताया PM मोदी का आभार  जताया. 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि चीतों की बसाहट से हमारा वन समृद्ध हो रहा है. MP  मे सबसे ज्यादा चीता, सबसे ज्यादा तेंदुआ, सबसे ज्यादा टाइगर और संबसे ज्यादा घड़ियाल वाला प्रदेश बन गया है.

Mar 01, 2026 13:00 (IST)

Madhya Pradesh News: होली से पहले टली बस हड़ताल, सीएम मोहन यादव की पहल पर सरकार-बस ऑपरेटर्स में बनी सहमति

होली के त्योहार से पहले मध्य प्रदेश के लाखों यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. प्रदेश में प्रस्तावित बस हड़ताल को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बस ऑपरेटर्स के प्रतिनिधियों से सीधी चर्चा कर गतिरोध समाप्त कराया.

मुख्यमंत्री निवास पर हुई बैठक में सरकार और बस ऑपरेटर्स के बीच कई अहम बिंदुओं पर सहमति बनी. बताया जा रहा है कि बस ऑपरेटर्स की प्रमुख मांगों को मुख्यमंत्री ने सकारात्मक रूप से स्वीकार किया है. इसके बाद ऑपरेटर्स ने 2 मार्च से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को स्थगित करने की घोषणा कर दी. 

Mar 01, 2026 12:57 (IST)

Iran Israel War: दुबई में फंसे इंदौर के पूर्व विधायक शुक्ला, सरकार से लगाई मदद की गुहार

इजरायल ईरान के बीच युद्ध के बीच दुबई में इंदौर के पूर्व विधायक शुक्ला फंस गए हैं. इसके साथ ही पूर्व विधायक विशाल पटेल, उद्योगपति पिंटू छाबड़ा, उद्योगपति प्रवीण कक्कड़, उद्योगपति गोलू पठानी  अपनी फैमिली के साथ दुबई में फंस गए हैं. पूर्व विधायक शुक्ला ने सरकार से मदद की गुहार लगाई. उन्होंने कहा कि जल्द सभी भारतीयों को सुरक्षित भारत वापस लाया जाए.

Mar 01, 2026 11:39 (IST)

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के लिए आज करो या मरो मैच, क्रिकेट प्रेमियों में खास उत्साह

टी20 वर्ल्ड कप का आखिरी सुपर 8 मैच आज भारत और वेस्ट इंडीज के बीच शाम 7 बजे से खेला जाएगा. यह मुकाबला क्वार्टरफाइनल जैसा है आज जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. इस मैच को लेकर छिंदवाड़ा के क्रिकेट प्रेमियों में खास उत्साह है.

छिंदवाड़ा के क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि टीम इंडिया के ज्यादातर खिलाड़ी फॉर्म में है और आज अच्छा प्रदर्शन करेंगे. वहीं अभिषेक शर्मा बड़े मैच के खिलाड़ी है... आज अभिषेक शर्मा अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

Mar 01, 2026 10:47 (IST)

Iran Israel War: दुबई और शारजाह एयरपोर्ट पर फंसे मध्य प्रदेश के 100 से अधिक लोग

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, 'दुबई और शारजाह एयरपोर्ट पर मध्य प्रदेश के 100 से अधिक नागरिक इजराइल ईरान युद्ध की स्थिति के कारण फंसे हुए हैं. महिलाएं, बच्चे और परिजन कई घंटों से असुविधा में हैं और उनकी फ्लाइट निरस्त होने के बाद चिंता की स्थिति और बढ़ गई है.'

उन्होंने आगे लिखा कि पीएम मोदी से आग्रह है कि तत्काल हस्तक्षेप कर मध्य प्रदेश के और सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उनकी शीघ्र स्वदेश वापसी की व्यवस्था कराएं.

Mar 01, 2026 10:43 (IST)

Chhattisgarh News: एमसीबी में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, रायपुर से मास्टरमाइंड गिरफ्तार, तेलंगाना-झारखंड तक फैला था नेटवर्क

एमसीबी जिले के चिरमिरी में अंतरराज्यीय ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है, जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के मास्टरमाइंड रसल एक्का को रायपुर से गिरफ्तार किया. जांच में सामने आया कि हैदराबाद से नशीले इंजेक्शन और अन्य मादक पदार्थ मंगवाकर उन्हें सरगुजा संभाग के अलग-अलग जिलों में सप्लाई किया जाता था. इस पूरे नेटवर्क के तार तेलंगाना और झारखंड तक फैले हुए थे.

Mar 01, 2026 10:42 (IST)

Lunar Eclipse 2026: चंद्रग्रहण के कारण 3 मार्च को शाम 5:30 बजे बंद होंगे मां शारदा मंदिर के पट, 4 मार्च को अभिषेक के बाद होंगे दर्शन

मैहर मां शारदा मंदिर में आगामी 3 मार्च को लगने वाले चंद्रग्रहण को दृष्टिगत रखते हुए दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया गया है. त्रिकूट पर्वत पर विराजमान माता के दर्शन के लिए प्रतिदिन पहुंचने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रबंधन ने नई समय-सारणी जारी की है. प्रधान पुजारी पवन महाराज द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 3 मार्च को शाम 5:00 बजे सांध्यकालीन आरती एवं विशेष पूजन संपन्न होगा, जिसके बाद शाम 5:30 बजे गर्भगृह के पट दर्शनार्थियों के लिए बंद कर दिए जाएंगे. ग्रहण काल में किसी को भी दर्शन की अनुमति नहीं रहेगी. 4 मार्च को ग्रहण समाप्ति के बाद गर्भगृह का विधिवत शुद्धिकरण एवं माता का पवित्र जल से अभिषेक किया जाएगा, तत्पश्चात पूजा-अर्चना पूर्ण होने पर ही श्रद्धालुओं के लिए दर्शन पुनः प्रारंभ होंगे. मंदिर प्रशासन ने दूर-दराज से आने वाले भक्तों से अपील की है कि वे समय का विशेष ध्यान रखें और मंदिर परिसर में शांति व व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करे.

Mar 01, 2026 10:39 (IST)

Bhopal News Live: हवा में उड़ी कार, भोपाल में खौफनाक सड़क हादसे का सीसीटीवी वीडियो वायरल

भोपाल में खौफनाक सड़क हादसे का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है. यह हादसा 19 फरवरी को भोपाल के गिन्नौरी में हुआ था. इस हादसे में डिवाइडर से टकरा कर कार हवा में उड़ गई. बता दें कि बिना रिफ्लेक्टर और साइनबोर्ड के डिवाइडर बना हुआ है. गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई. 

हादसे ने खड़े किए नगर निगम और यातायात पुलिस की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं. आखिर डिवाइडर क्यों नहीं लगा था रेडियम ? 

Mar 01, 2026 09:43 (IST)

Gwalior News: पुलिस आरक्षक को गोली मारने वाले बदमाश को 10 साल की जेल, कोर्ट ने आरोपी पर जुर्माना भी लगाया

ग्वालियर के जिला कोर्ट मे पुलिस पर हमाला कर आरक्षक क़ो गोली मारकर घायल करने के आरोपी बदमाश क़ो दस साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई. पवन जाटव नामक इस आरोपी पर कोर्ट ने तीन हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया है. आरोपी पवन ने आरक्षक पर  हमला उस समय  किया था जब वह एक केस मे बंछित था.  मुखबिर से सूचना मिली थी कि वह ससुराल मे है इस सूचना  पर पुलिस सिविल ड्रेस में उसे दबोचने गई थी. आरक्षक कपिल ने जैसे पवन को कॉलर से पकड़ा, तभी उसने  हथियार निकाला और धड़ाधड दो गोली आरक्षक कपिल के शरीर में दाग दीं। हालांकि  पुलिस बल ने आरोपी को दबोचा लिया.

Mar 01, 2026 09:16 (IST)

Madhya Pradesh News: मुरैना में वन विभाग ने खैर की लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा, Madhya

मध्य प्रदेश के मुरैना में वन विभाग ने खैर की लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा है. रात के अंधेरे में लकड़ी चोरों ने वन विभाग के दल पर पथराव किया. वन कर्मियों ने भी हवाई फायर किए. कड़ी मशक्कत के बाद बंदूकों के साए में ट्रक को वन डिपो जौरा तक लाया गया. लकड़ी चोरी करने वाले माफियाओं ने काफी दूर तक पीछा किया. जंगल के प्रतिबंधित क्षेत्र से खेर पेड़ काटकर बनाये थे लठ्ठे, लकड़ी चुराकर बिक्री के लिए कर रहे थे परिवहन,वनअधिकारियों के अनुसार ट्रक व लकड़ी की कीमत है 25 लाख रुपए, 

Mar 01, 2026 09:04 (IST)

Madhya Pradesh News Live: ग्वालियर, श्योपुर और अशोकनगर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज ग्वालियर, श्योपुर और अशोकनगर दौरे पर रहेंगे. सुबह 11 बजे भोपाल से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे. सुबह 11:40 बजे ग्वालियर के जलालपुर पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद दोपहर 12:50 बजे ग्वालियर से हेलीकॉप्टर द्वारा श्योपुर के पालपुर पहुंचेंगे.

सीएम  श्योपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां घड़ियाल और कछुओं को छोड़ेंगे. इसके बाद दोपहर 2 बजे पालपुर से अशोकनगर जिले के ईसागढ़ (मढ़ी महिदपुर) के लिए रवाना होंगे.

सीएम मोहन यादव मढ़ी महिदपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद दोपहर 3:20 बजे मढ़ी महिदपुर जिला अशोकनगर से भोपाल के लिए रवाना होंगे.

Mar 01, 2026 08:59 (IST)

Madhya Pradesh News: पहले बैंक की रेकी करता. फिर गाड़ी में बैठाकर बुजुर्ग और महिलाओं को बनाता निशाना, पुलिस ने शातिर ठग का किया खुलासा

चमचमाती सफेद कार का फिल्मी खेल, पहले बैंक की रेकी, फिर बुजुर्ग और महिलाओं को निशाना बनाना, परिचित बताकर गाड़ी में बैठाना, बातों में उलझाकर जेब काटना और फरार हो जाना... पुलिस ने किया पर्दाफाश।

मऊगंज की सड़कों पर कुछ ऐसा हो रहा था जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए... सफेद रंग की चमचमाती लक्ज़री कार और उसमें बैठा शातिर ठग मोहम्मद सद्दाम... इसका खेल पूरी तरह फिल्मी और रहस्यमय था. वो सिर्फ सड़क पर नहीं घूम रहा था, वो भरोसे, रिश्तों और विश्वास की मासूमियत पर हमला कर रहा था.

शातिर ठग मोहम्मद सद्दाम पहले बैंक की रेकी करता. फिर बुजुर्ग और महिलाओं को निशाना बनाता. परिचित बताकर वो गाड़ी में बैठाता और फिर बातों में उलझाकर जेब काटता और फरार हो जाता था. 

Mar 01, 2026 08:54 (IST)

Ashoknagar News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने 30 मिनिट में किया गिरफ्तार

अशोकनगर देहात थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को मात्र 30 मिनिट में गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को एक नाबालिग पीड़िता द्वारा थाना देहात पर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने परिचित मित्र के साथ अखेबर मंदिर घूमने गई थी. इसी दौरान जब उसका मित्र भोजन लेने चला गया, तब आरोपी सोनू यादव द्वारा पीड़िता को अकेला पाकर जबरन झाड़ियों की ओर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.

Mar 01, 2026 08:51 (IST)

Chhattisgarh News Live: खड़गंवा के 28 पंचायतों में टैंकर सेवा अभियान शुरू, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पानी का टैंकर लेकर पहुंचे

एमसीबी जिले के खड़गंवा क्षेत्र में हर साल गर्मियों के मौसम में ग्रामीण इलाकों में पानी की भारी किल्लत देखने को मिलती है. खासकर शादी-विवाह, अन्नप्राशन और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों के समय यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. पानी की इस कमी से न केवल सामाजिक कार्यक्रम प्रभावित होते हैं, बल्कि बच्चों और बुजुर्गों की दैनिक जरूरतें भी पूरी करना मुश्किल हो जाता है. इसी समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में आज एक बड़ी पहल की गई है. स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने खड़गंवा क्षेत्र की 28 ग्राम पंचायतों को पानी के टैंकर उपलब्ध कराने की योजना की शुरुआत की.

Mar 01, 2026 08:49 (IST)

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी, 35 डिग्री सेल्सियस पहुंचा रायपुर का तापमान

छत्तीसगढ़ में गर्मी बढ़ने लगी है. शनिवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि  का अनुमान है. वहीं अम्बिकापुर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग की माने तो आज रायपुर का तापमान 35 डिग्री के पार रहने का अनुमान है. 

Mar 01, 2026 08:13 (IST)

Madhya Pradesh News: CM मोहन आज ग्वालियर, श्योपुर और अशोकनगर के दौरे पर रहेंगे

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज एक मार्च क़ो ग्वालियर और श्योपुर जिले के दौरे पर आएंगे.

डॉ यादव 11.40 बजे विशेष विमान से ग्वालियर आएंगे. वे एयरपोर्ट से सीधे जलालपुर पहुंचेंगे, जहां भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के घर पहुंचकर उनकी मां के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे.

मुख्यमंत्री 12.40 बजे ग्वालियर से श्योपुर जिले के लिए रवाना होंगे... वहां वे पालपुर में कार्यक्रम में हिस्सेदारी करेंगे. वहा से वे अशोकनगर जिले के ईशागढ़ क्षेत्र मे आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

Mar 01, 2026 08:07 (IST)

Madhya Pradesh Weather: मार्च से तपेगा मध्य प्रदेश, 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान

मध्य प्रदेश में फरवरी खत्म होते-होते ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई शहरों में शनिवापर को अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. दिन का पारा सामान्य से 2 से 4 डिग्री तक ऊपर चल रहा है, जिससे दोपहर में तेज धूप और गर्म हवाओं का अहसास होने लगा.

Mar 01, 2026 07:42 (IST)

Naxalites Surrender: BBM कमेटी के 15 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

BBM (बलांगीर , बरगढ़ , महासमुंद) कमेटी के 15 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया. बलोदा थाना में रात्रि में आत्मसमर्पण किया. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 09 महिला और 06 पुरुष शामिल है. इन नक्सलियों को महासमुंद के रक्षित केन्द्र लाया गया. 

Mar 01, 2026 07:39 (IST)

Beating couple: धामनोद में खेत पर दंपती से मारपीट, महिला से अभद्रता

मध्य प्रदेश के धामनोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढापला में गुरुवार शाम मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है. मवेशियों के लिए चारा लेने खेत गए एक दंपती पर चार से पांच लोगों ने अचानक हमला कर दिया. घटना में पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि महिला के साथ मारपीट और अभद्रता किए जाने का आरोप है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार दंपती खेत क्षेत्र में घास लेने पहुंचे थे. इसी दौरान आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और विवाद के बाद लाठी-डंडों से हमला कर दिया. हमले में पति के पैर में फ्रैक्चर हो गया. महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ भी मारपीट की गई और अपमानजनक व्यवहार किया गया.

Mar 01, 2026 06:54 (IST)

Madhya Pradesh News Live: छिंदवाड़ा में मानसिक प्रताड़ना से तंग युवक ने की आत्महत्या

छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में 30% ब्याज और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर 20 वर्षीय राहुल चौरसिया ने जहर पीकर जान दे दी. परिजनों और संगठनों ने रसूखदार सूदखोरों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग करते हुए थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Mar 01, 2026 06:52 (IST)

Gwalior Fire: ग्वालियर के लक्ष्मीगंज इलाके में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

ग्वालियर के लक्ष्मीगंज इलाके में एक घर मे देर रात भीषण आग लग गई. इस आगजनी में लाखों का नुकसान हुआ है. जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मीगंज इलाके में एबी रोड पर हरे शिव मैरिज गार्डन के पास सत खाना पुल  निवासी उषा कुशवाह के मकान में आग लग गई. 

बताया गया कि खाना बनाते समय आग की चिंगारी भड़की और देखत देखते आग पूरे घर मे फ़ैल गई. घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत फैल गई. और आस पास के इलाकों में भगदड़ और अफरा तफरी मच गई. वहीं सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची. हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इस आगजनी में घर का सारा सामान जल गया. 

Mar 01, 2026 06:45 (IST)

Naxalites surrender: ओड़िसा राज्य के पश्चिम सब जोनल सचिव विकास उर्फ सुदर्शन समेत 15 नक्सलियों ने किया सरेंडर

माओवादियों के ओड़िसा राज्य के पश्चिम सब जोनल सचिव विकास उर्फ सुदर्शन समेत 15 सदस्य मुख्यधारा में लौटे. महासमुंद जिले के सरायपाली के बलौदा के जंगलों से लौटे सभी माओवादी. 14 ऑटोमैटिक व देशी हथियारों के साथ लौटे. बीते दिनों इन्ही माओवादियों ने गृहमंत्री विजय शर्मा को पत्र लिखकर मुख्यधारा में लौटने की जानकारी दी थी.

Mar 01, 2026 06:41 (IST)

Flight cancelled: 1 मार्च को इन उड़ानों को किया गया रद्द

 मुंबई- दुबई

 दिल्ली- दुबई

 अहमदाबाद- शारजाह

 अमृतसर- दुबई

 जयपुर-दुबई

 मदुरई-दुबई

दुबई- मुंबई 

दुबई- पुणे 

दुबई- अमृतसर 

दुबई- जयपुर 

दुबई- मदुरई

दुबई- दिल्ली 

दुबई- कोच्ची 

दुबई- कैलिकट 

शारजाह-अहमदाबाद 

Mar 01, 2026 06:39 (IST)

Madhya Pradesh Live News: मध्य प्रदेश में बस ऑपरेटर हड़ताल रद्द, यात्री सेवाएं सामान्य रहेंगी

मध्य प्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन ने होली के पहले दो मार्च से प्रस्तावित प्रदेशव्यापी हड़ताल वापस ले ली है. मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ मध्य प्रदेश बस ओनर्स एसोसिएशन की हुई बैठक के बाद निर्णय लिया गया कि विवादित दोनों राजपत्रों को अस्थायी रूप से सस्पेंड कर होल्ड किया गया है. इसके साथ ही बस ऑपरेटरों द्वारा 2 मार्च को घोषित हड़ताल रद्द कर दी गई है. मध्य प्रदेश बस ओनर्स एसोसिएशन ने भी पुष्टि की है कि राज्य में यात्री बसों का संचालन यथावत जारी रहेगा और किसी भी प्रकार का व्यवधान नहीं होगा.

पूरी खबर यहां पढ़िए: MP में 2 मार्च से प्रस्तावित बस हड़ताल वापस, CM संग बैठक के बाद ऑपरेटरों ने लिया फैसला; बसें सामान्य रूप से चलेंगी