मध्य प्रदेश में मावठा गिरने के बाद से बारिश (Rain in Madhya Pradesh) का दौर जारी है, वह एक दिसंबर तक जारी रहेगा. बारिश की वजह से प्रदेश में दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है. हालांकि प्रदेश में कड़ाके की ठंड 1 दिसंबर से शुरू हो जाएगी. बता दें कि प्रदेश के तीन दर्जन इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश संभावना है. वहीं शहडोल जबलपुर, भोपाल , इंदौर संभाग, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मालवा, गुना, अशोकनगर, सीधी, सिंगरौल, रीवा, सतना, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर के जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होगी. बता दें कि प्रदेश में अधिकतम तापमान टीकमगढ़ में 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में रहा है.
इधर, मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में रात से बूंदाबांदी होने की वजह से आज सुबह से गजरे की पूरे जिले में चादर ओढ़ रखी है जिस प्रकार से मौसम ने करवट ली है उसको देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों का समय सुबह 7:00 बजे से न होकर 9:00 बजे से कर दिया है.
नर्सरी, प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों का बदला समय
छतरपुर कलेक्टर ने मौसम में आए बदलाव और शीतलहर के चलते स्कूलों का संचालन सुबह 9 बजे किया है. मौसम में आये अचानक परिवर्तन और शीतलहर के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है. ऐसे शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, आई.सी.एस.ई., सी.बी.एस.ई., नवोदय एवं केन्द्रीय विद्यालय जिनमें नर्सरी प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाएं सुबह की पारी में संचालित हो रही है. उनके समय में परिवर्तन कर विद्यालयों का संचालन समय सुबह 9:00 बजे से निर्धारित किया गया है. द्वितीय पाली की समय सारणी में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है. सभी विद्यालयों को उक्त आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.
ये भी पढ़े: Gariaband: वन विभाग की मिली बड़ी कामयाबी, तेंदुए की खाल के साथ पिता-पुत्र समेत तीन तस्कर गिरफ्तार