2 months ago

Madhya Pradesh-Chhattisgarh Hindi News Live Updates: मध्‍य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लोगों को 6 फरवरी 2026 को मौसम का म‍िला-जुला असर देखने को म‍िल सकता है. एमपी में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस तो शिफ्ट हो गया, मगर शीतलहर चलने और छत्तीसगढ़ में पारा ग‍िरने की आशंका है. वहीं, सागर ज‍िले में नर्स दीपश‍िखा हत्‍याकांड में खुलासा हो सकता है. छत्तीसगढ़ के क‍िसानों के पास समर्थन मूल्‍य पर धान बेचने का आज आख‍िरी मौका है. उधर, ब‍िलासपुर एक्‍सीडेंट में एक पूरा पर‍िवार खत्‍म हो गया. पर‍िवार के तीनों सदस्‍यों के शवों का आज अंत‍िम संस्‍कार होगा.  यहां पढ़िए मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की शुक्रवार, 6 फरवरी 2026 की ताजा खबरें...

Feb 07, 2026 00:30 (IST)

MP News Live: 16 साल की नाबालिग से विवाह रचा रहा था 36 साल का दूल्हा... तभी पहुंच गई लाड़ो टीम

सतना के नागौद परियोजना क्षेत्र में बाल विवाह का एक मामला समय रहते रोक लिया गया.16 वर्षीय नाबालिग लड़की की शादी 36 साल के युवक से कराई जा रही थी. सूचना मिलते ही लाड़ो टीम और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और समझाइश के बाद विवाह रुकवा दिया गया. मामले में पुलिस ने भी हस्तक्षेप किया तब जाकर दूल्हा विवाह न करने को राजी हुआ.

Feb 07, 2026 00:30 (IST)

Madhya Pradesh News: खरगोन में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन, 121 वर वधू विवाह के बंधन में बंधे

खरगोन शहर के आंनद नगर स्थित कपास मंडी परिसर में आज कहार मांझी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया. जहां सामाजिक न्याय विभाग और नगर पालिका खरगोन के सहयोग से कहार मांझी समाज के 121 वर वधू विवाह बंधन में बन्धे। इस दौरान पूर्व कृषि राज्यमंत्री और खरगोन के बीजेपी विधायक बालकृष्ण पाटीदार,कलेक्टर भव्या मित्तल और नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी ने सभी जोड़ो को आशीर्वाद देकर सीएम कन्यादान योजना का लाभ दिया। सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान पूरे आयोजन को प्लास्टिक मुक्त रखा गया।

Advertisement
Feb 07, 2026 00:28 (IST)

Gwalior News Live: पहले इंस्टाग्राम पर लिखा - "COMING SOON-307", फिर बीच बाजार मार दी युवक क़ो गोली

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर का एक मामला सामने आया है. यहां आरोपी हिस्ट्रीशीटर विक्की ने पहले इंस्टाग्राम पर COMING SOON-307 लिखा और फिर उसे गोली मार दी. यह गोली सिर्फ रंगदारी दिखाने के लिए की गई. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई. दहशत के बीच भगदड़ का माहौल बन गया.  घायल युवक मोनू उर्फ टमाटर को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Feb 07, 2026 00:26 (IST)

Madhya Pradesh News: 500 रुपये बोरी यूरिया बेचने वाले काली ट्रेडर्स पर कसा शिकंजा

गेहूं और अन्य फसलों के लिए खाद (यूरिया) की भारी आवश्यकता के बीच सतना जिला के कोठी थाना क्षेत्र स्थित खाद दुकान जय मां काली ट्रेडर्स द्वारा 269 रुपए प्रति बोरी यूरिया को 500 रुपए में बेचने की बात कहने का वीडियो वायरल होने के बाद कृषि विभाग भी हरकत में आ गया और वीडियों वायरल होने के दूसरे दिन गुरुवार को ही प्रतिष्ठान संचालक को नोटिस थमाने के बाद सोहावल एसएडीओ राजललन बागरी जय मां काली टे्रडर्स पहुंचे. जहां कृषि विभाग के अधिकारियों ने मौके पर ही किसान व व्यापारी दोनों के बयान दर्ज कराते हुए पंचनामा तैयार किया. जिसका प्रतिवेदन तैयार कर डीडीए के सामने रखा जाएगा. 

Feb 06, 2026 23:26 (IST)

Chhattisgarh News Live: चलती कार में लगी आग, धू-धू कर जलकर हुई खाक

रायपुर के सेरीखेड़ी के पास नेशनल हाईवे पर चलती कार में आग लग गई. इस हादसे में कार धू धू कर जलकर खाक हो गई. इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी. 

Feb 06, 2026 22:48 (IST)

Madhya Pradesh News: मधुमक्खियों से बच्चों को बचाने में कंचन बाई की मौत, परिजनों को न्याय दिलाने के लिए घंटों कलेक्ट्रेट में डटा रहे ग्रामीण

नीमच जिले के रामपुरा गांव में आंगनवाड़ी केंद्र पर मधुमक्खियों के हमले से 20 मासूमों की जान बचाने के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाली वीरांगना कंचन देवी मेघवाल के बलिदान के बाद जहां मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम ने संवेदनाएं व्यक्त की हैं. तो वहीं स्थानीय प्रशासन का रुख संवेदनहीन नजर आ रहा है. शुक्रवार को मेघवाल समाज के लोग बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय परिसर पहुंचे और शहीद कंचन बाई के परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता, वीरता सम्मान, अनुकंपा नियुक्ति और महिला बाल विकास अधिकारी आभा पांडे को तत्काल निलंबित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. 

Advertisement
Feb 06, 2026 22:44 (IST)

Madhya Pradesh News: शहडोल के बनचाचर बीट में दो बाघ की मौत, बीट गार्ड और डिप्टी रेंजर सस्पेंड, रेंजर के खिलाफ भी होगी कार्रवाई

शहडोल के उत्तर वन मंडल अंतर्गत जयसिंहनगर रेंज के बनचाचर बीट में  दो बाघ की करंट की चपेट में आने से हुई मौत के मामले में शहडोल उत्तर वन मंडल की DFO ने कार्रवाई करते हुए बनचाचर बीट के बीट गार्ड और उस इलाके के डिप्टी रेंजर को सस्पेंड कर दिया है. वहीं जयसिंहनगर रेंज के रेंज आफिसर के खिलाफ कार्रवाई के लिए DFO उत्तर वन मंडल ने  CCF शहडोल को प्रस्ताव भेजा गया है.

पूरे मामले में अभी तक कार्रवाई की गाज मात्र छोटे स्तर के कर्मचारी और अधिकारी पर गिरी है. शासन स्तर पर अभी तक वन विभाग के बड़े अधिकारियों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई.

Feb 06, 2026 22:41 (IST)

Madhya Pradesh News LIVE: उमरिया के बिझिया गांव में आज तक चालू नहीं किया गया विद्युत कनेक्शन

उमरिया जिले से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है. जिला मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर दूर बाडर और पहाड़ी क्षेत्र में बसे आदिवासी बाहुल्य बिझिया गांव में आजादी के बाद से ग्रामीण बिजली का इंतजार कर रहे थे, लंबे संघर्ष के बाद गांव तक बिजली तो पहुंची, लेकिन यह सुविधा महज कागजों और मीटर तक ही सीमित रह गई.

गांव के घरों में बिजली मीटर तो लगा दिए गए, लेकिन आज तक विद्युत कनेक्शन चालू नहीं किया गया.  हैरानी की बात यह है कि बिना बिजली आपूर्ति के ही ग्रामीणों के मोबाइल पर एक महीने के बिजली बिल के भुगतान का मैसेज भेज दिया गया, अचानक आए बिल के मैसेज से ग्रामीणों में आक्रोश और भ्रम की स्थिति बन गई है.

Advertisement
Feb 06, 2026 22:38 (IST)

Madhya Pradesh Live: तीर्थनगरी में खूनी संघर्ष, इंदौर में लव मैरिज के बाद ओंकारेश्वर फेरे लेने पहुंचे युगल जोड़े पर चाकू से हमला, तीन लोग घायल

सूरत से भागकर इंदौर में लव मैरिज करने वाले युगल जोड़े को तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में सामाजिक रीति-रिवाज से फेरे कराना भारी पड़ गया. शादी की रस्म के लिए पहुंचे दोनों पक्षों के बीच बस स्टैंड पर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि चाकू चल गए. इसमें दूल्हा, उसका दोस्त और पत्नी घायल हो गए. 

Feb 06, 2026 22:08 (IST)

Chhattisgarh News Live: विष्णु देव साय और राज्यपाल ने मोर दीदी सुवाद में बस्तरिया व्यंजन का चखा स्वाद

सीएम विष्णु देव साय और राज्यपाल ने मोर दीदी सुवाद में बस्तरिया व्यंजन का स्वाद चखा. मुख्यमंत्री बस्तर प्रवास के दौरान सड़क मार्ग से कोंडागांव पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बिहान समूह द्वारा संचालित मोर दीदी सुवाद रेस्टोरेंट का दौरा किया और फाइन आर्ट के कलाकारों से मुलाकात की और उन्होंने काम की सराहना की. 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं द्वारा बनाए गए बस्तर–छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद लिया. इस दौरान उन्होंने महिलाओं से चर्चा की... फिर उन्होंने आमदनी और स्वावलंबन की जानकारी ली.

Feb 06, 2026 21:44 (IST)

Chhattisgarh News Live: अंबिकापुर के देव होटल के बाहर फायरिंग, मचा हड़कंप

अंबिकापुर शहर के बीचों-बीच देव होटल के बाहर फायरिंग हुई. फायरिंग से आसपास के इलाके में  हड़कंप मच गया. वहीं फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है. हालांकि फायरिंग की घटना से पुलिस मुकर गई है. प्रत्यक्षदर्शियों ने हवाई फायरिंग की सूचना पुलिस को दी थी.

आस पास के लोगों के अनुसार, दो बार गोली चली. दो गुटों के बीच हुए विवाद का मामला भी सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, इसके पूर्वी भी दो गुटों के बीच विवाद हुआ था. घटना के बाद शहर में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई गई. यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

Feb 06, 2026 21:40 (IST)

Ujjain News: नगर निगम रिमूवल गेंग प्रभारी ने ठेला व्यापारी को पीटा, मारपीट का वीडियो आया सामने

मध्य प्रदेश के उज्जैन में शुक्रवार को सड़क से जब्त ठेले छोड़ने की बात पर नगर निगम रिमूवल गेंग प्रभारी और हाथ ठेला व्यापरियों में कहासुनी हो गई. विवाद बढ़ने पर गेंग प्रभारी ने व्यापारी को बीच सड़क पर पीट दिया, जिससे आक्रोशित व्यापारियों ने चक्का जाम का प्रयास किया. इधर, मारपीट का वीडियो वायरल हो गया. वहीं गेंग प्रभारी की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

Feb 06, 2026 21:04 (IST)

Ladli Behna Scheme: लाडली बहना बयान पर मचे सियासी बवाल के बीच मंत्री करण सिंह वर्मा ने दी सफाई

लाडली बहना बयान पर मचे सियासी बवाल के बीच मंत्री करण सिंह वर्मा ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा कहे गए शब्दों को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया जा रहा है. कार्यक्रम की शुरुआत में मैंने उपस्थित सभी बहनों एवं नागरिकों को सम्मानपूर्वक प्रणाम किया था. मैंने स्व-सहायता समूहों और महिला सशक्तिकरण से जुड़े सभी कार्यक्रमों का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया था. मेरा स्पष्ट कहना था कि इन योजनाओं का उद्देश्य बहनों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें निरंतर सहयोग देना है.  मैंने यह भी कहा था कि मध्यप्रदेश में बहनों को मिलने वाली आर्थिक सहायता आगे भी मिलती रहेगी.  मुख्यमंत्री द्वारा 15 अगस्त जैसे राष्ट्रीय पर्व पर बहनों को सम्मानपूर्वक सहायता प्रदान की जाती है. यह योजना बहनों के सम्मान से जुड़ी है और इसे कोई भी समाप्त नहीं कर सकता. मैंने पहले भी और बाद में भी बहनों के सम्मान में उन्हें प्रणाम करते हुए अपनी बात रखी थी. अगर मेरे किसी बयान से ठेस पहुंची हो तो मैं खेद प्रकट करता हूं.

Feb 06, 2026 20:27 (IST)

Ind vs Eng Final LIVE: भारत ने जीता खिताब, हरारे में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

हरारे में भारत ने इंग्लैंड को हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया.  भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 411 रन बनाए. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 311 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.

Feb 06, 2026 20:20 (IST)

Ind vs Eng Final LIVE: भारत को 9वीं सफलता, मैनी लम्सडेन आउट

भारत को 9वीं सफलता मिली है. मैनी लम्सडेन पुल शॉर्ट खेलने गए थे. लेकिन लपके गए. बैक फुट पर गए थे, लेकिन टाइम नहीं कर पाए. अंबरीश ने मैनी लम्सडेन को आउट किया, वेदांत त्रिवेदी ने कैच लिया. टाइमिंग सही नहीं थी और वेदांत डीप बैकवर्ड स्क्वायर-लेग से दौड़कर आए और दोनों हाथों से कैच ले लिया. ब भारत जीत से सिर्फ एक विकेट दूर है. 

Feb 06, 2026 19:25 (IST)

मंडला में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, 6 शिक्षक घायल, चार की हालत गंभीर

MP Breaking News: मध्य प्रदेश के मंडला में तेज रफ्तार का कहर बरपा है. ऑटो पलटने से 6 शिक्षक घायल हो गए. 4 की हालत गंभीर बनी हुई है. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है. मंडला कोतवाली क्षेत्र की घटना बताई जा रही है. हादसे का शिकार हुआ ऑटो बकौरी से मंडला की ओर जा रहा था. ग्राम बम्होरी के पास हादसा हुआ है.

Feb 06, 2026 19:07 (IST)

Madhya Pradesh News: सीहोर के अमलाहा में जुटेगा 9 राज्यों के कृषि मंत्रियों का जमावड़ा

सीहोर के अमलाहा क्षेत्र 07 फरवरी को देश की कृषि राजनीति और अनुसंधान का मुख्य केंद्र बनने जा रहा है. यहां स्थित ईकार्डा परिसर आयोजित होने वाले दलहन क्षेत्र के राष्ट्रीय सम्मेलन में देश के 09 प्रमुख राज्यों के कृषि मंत्री शिरकत करेंगे. इस बड़े आयोजन में दालों के उत्पादन को बढ़ाने, वर्तमान चुनौतियों से निपटने और भविष्य की नई संभावनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा.

Feb 06, 2026 19:04 (IST)

C60 Commando Deepak Chinna Mandavi martyred: अबूझमाड़ में तीन नक्सली ढेर, शव बरामद, C60 कमांडो दीपक चिन्ना मंडावी भी शहीद

बीजापुर और महाराष्ट्र की सीमा पर अबूझमाड़ में C60 कमांडो और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में दो पुरुष और एक महिला समेत तीन नक्सली ढेर हो गए. सभी का शव बरामद कर लिया गया है. साथ ही घटना स्थल से एक AK47 और SLR बारमद किया गया है. 

बता दें कि इस मुठभेड़ में C60 के तीन जवान भी घायल हुए गए, जिसमें से एक जवान दीपक चिन्ना मंडावी C60 कमांडो शहीद हो गए. गुरुवार से अबूझमाड़ के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक मोड़ पर माड़ में बड़ा ऑपरेशन निकाला गया है. 

Feb 06, 2026 18:56 (IST)

Kawasi Lakhma: जमानत के बाद उड़ीसा के मलकानगिरी में रहेंगे कवासी लखमा

शराब घोटाले के मामले में जमानत पर रिहा होने के बाद कांग्रेस नेता कवासी लखमा सुप्रीम कोर्ट की शर्त के चलते उड़ीसा के मलकानगिरी में रहेंगे. सीमावर्ती इलाका और राजनीतिक प्रभाव इसकी मुख्य वजह मानी जा रही है. बजट सत्र में शामिल होने के लिए उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से अनुमति मांगी है.

Feb 06, 2026 18:25 (IST)

Dhar Road Accident: धार के नए गणपति घाट पर भीषण हादसा, दो युवको को बाइक सवार ने मारी टक्कर

धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र अंतर्गत नए गणपति घाट पर आज शुक्रवार दोपहर करीब में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इंदौर से धामनोद की ओर जा रहे दो युवक बाइक से सड़क किनारे रुके हुए थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आई एक मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

हादसे में इंदौर निवासी मनीष (21), युवराज (18) और कीर्तन (21) घायल हो गए. मौके पर अफरा-तफरी मच गई. टोल एंबुलेंस की मदद से घायलों को धामनोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मनीष और युवराज को हायर सेंटर रेफर किया गया. वहीं कीर्तन को मामूली चोटें आने पर उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

Feb 06, 2026 18:23 (IST)

Madhya Pradesh News Live: BJP MLA प्रदीप पटेल के लापता होने से कांग्रेस नेता चिंतित, रीवा IG को सौंपा ज्ञापन

मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल पिछले एक महीने से लापता है. लगातार चर्चा में रहने वाले मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल के लापता होने से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता नेता भी चिंतित है. आज प्रदेश कांग्रेस महासचिव गुरमीत सिंह मंगू पहुंच गए. आईजी रीवा  गौरव सिंह राजपूत के पास, आईजी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा, और मांग की विधायक प्रदीप पटेल की गुमशुदगी की एफ आई आर संबंधित थाने में दर्ज की जाए. विधायक प्रदीप पटेल को पुलिस तत्काल खोजें, विधायक के पी एस ओ से तत्काल पूछताछ की जाए, विधायक कहां है. यह बेहद गंभीर मामला है.

पूरी खबर यहां पढ़ें: BJP MLA प्रदीप पटेल के लापता होने से कांग्रेस नेता चिंतित, रीवा IG को सौंपा ज्ञापन, गुमशुदगी की FIR दर्ज कराने की मांग

Feb 06, 2026 17:34 (IST)

Mauganj MLA Pradeep Patel: मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल के लापता होने से कांग्रेस कार्यकर्ता चिंतित, आईजी कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल पिछले एक महीने से लापता है. लगातार चर्चा में रहने वाले मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल के लापता होने से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता नेता भी चिंतित है. आज प्रदेश कांग्रेस महासचिव गुरमीत सिंह मंगू पहुंच गए आईजी रीवा गौरव सिंह राजपूत के पास, आईजी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा, और मांग की विधायक प्रदीप पटेल की गुमशुदगी की एफ आई आर संबंधित थाने में दर्ज की जाए. विधायक प्रदीप पटेल को पुलिस तत्काल खोजें, विधायक के पी एस ओ से तत्काल पूछताछ की जाए, विधायक कहां है. यह बेहद गंभीर मामला है.

Feb 06, 2026 17:26 (IST)

Chhattisgarh SIR: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू का आरोप, बोले-SIR प्रक्रिया के दौरान 21 हजार नाम काटे गए

छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया को लेकर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू ने भाजपा और निर्वाचन आयोग को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि अभनपुर विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है. कांग्रेस भवन में प्रेस कांफ्रेंस में धनेन्द्र साहू ने इसे साजिश बताते हुए कहा कि उनके क्षेत्र में 21 हजार नाम काटे गए हैं. 

धनेंद्र साहू ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने बीएलए के माध्यम से 917 मतदाताओं के नाम विलोपित करवाए. लगभग हर बीएलए को 30 से 40 नाम हटाने के निर्देश दिए गए. जब कांग्रेस ने 914 नामों की जांच की, तो सभी संबंधित व्यक्ति उसी गांव और वार्ड में जीवित पाए गए.धनेन्द्र साहू के साथ महिलाएं और पुरुष गले में मैं अभी जीवित हूं की तख्ती टांगकर मौजूद रहे.

Feb 06, 2026 17:22 (IST)

Chhattisgarh News Live: छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण व अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण की प्रथम बैठक

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण व अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण की प्रथम बैठक आयोजित की गई.  बैठक में मंत्रिमंडल के सदस्य, विभागों के सचिव, आईजी, कमिश्नर, 17 जिलों के कलेक्टर और अन्य अधिकारी उपस्थित हुए. इस बैठक में प्राधिकरण के अंतर्गत स्वीकृत प्रमुख कार्यों, निर्माणाधीन विकास कार्यों का अनुमोदन, प्रावधानित बजट और नवीन स्वीकृत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई. साथ ही माननीय जनप्रतिनिधियों के सुझावों पर भी चर्चा हुई. यह बैठक अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं, सेवाओं और कार्यक्रमों की स्थिति की समीक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण थी.

Feb 06, 2026 17:21 (IST)

Chhattisgarh News Live: प्राथमिक शाला सोंगा के सामने धरना-प्रदर्शन पर बैठे ग्रामीण और स्कूली बच्चों के परिजन

धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक शाला सोंगा का ताला बंद कर उसके सामने बड़ी संख्या में ग्रामीण, स्कूली बच्चों के पालकों के साथ धरना-प्रदर्शन पर बैठे गए. मिली जानकारी के अनुसार मगरलोड ब्लॉक के ग्राम सोगा में प्राथमिक शाला स्कूल के बाउंड्री  बॉल के अंदर गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा लंबे समय से स्कूल परिसर को अतिक्रमण किया गया है और बाकायदा वह परिसर को घेर कर रखा हुआ है. इसकी शिकायत कई बार ग्रामीणों के द्वारा की जा चुकी है, लेकिन फिर भी उस व्यक्ति के द्वारा अतिक्रमण करके जगह को रखा गया है, जिससे नाराज क्षेत्र के ग्रामीण और स्कूली बच्चों के पालकों ने इसका विरोध जताते हुए धरना दिया.

Feb 06, 2026 17:11 (IST)

Chhattisgarh News Live: कांग्रेसियों ने धमतरी कलेक्ट्रेट कार्यालय का किया घेराव, 100 फीसदी धान खरीदी की मांग

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम और किसानों से 100 फीसदी धान खरीदी को लेकर कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया. मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी. वे जनपद कार्यालय के सामने से होते हुए पैदल नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे थे. जिला प्रशासन को  कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा.

Feb 06, 2026 17:06 (IST)

India vs England, U19 World Cup 2026: भारत ने इंग्लैंड को दिया जीत के लिए 412 का लक्ष्य

अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ नौ विकेट खोकर 411 रन बनाए. वहीं वैभव सूर्यवंशी ने टूर्नामेंट का पहला शतक जड़ते हुए 80 गेंद में 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेली, जिसमें 15 चौके, 15 छक्के शामिल है. बता दें कि भारतीय पारी में 38 चौके और 19 छक्के लगे. 

Feb 06, 2026 17:04 (IST)

India vs England U19 Final LIVE Updates: भारत ने इंग्लैंड को दिया जीत के लिए 412 का लक्ष्य

U19 में भारतीय टीम ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 400 के पार

Feb 06, 2026 17:00 (IST)

Ind vs Eng Final LIVE: 49 ओवर में 393 रन की पारी

Feb 06, 2026 16:59 (IST)

Ind vs Eng Final LIVE: 48 ओवर के बाद स्कोर 385 रन पर 8 विकेट

टीम इंडिया की पारी के 48 ओवर हो चुके हैं और स्कोर 385 रन पर 5 विकेट है. हेनिल पटेल 3 और कनिष्क चौहान 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं. टीम इंडिया को 400 रन तक पहुंचने के लिए सिर्फ 15 रन की जरूरत है.

Feb 06, 2026 16:58 (IST)

Bastar Pandum: 7 फरवरी को बस्तर पण्डुम का शुभारंभ, समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे गृहमंत्री अमित शाह

जगदलपुर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में बस्तर की आदिवासी संस्कृति, परंपरा और कला का भव्य उत्सव बस्तर पण्डुम शनिवार से शुरू होने जा रहा है. उत्सव का संभाग स्तरीय शुभारंभ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी, जिनका जगदलपुर आगमन सुबह 10:30 बजे पर प्रस्तावित है. राष्ट्रपति सबसे पहले बस्तर पण्डुम की 12 पारंपरिक विधाओं का निरीक्षण करेंगी, इसके बाद मंचीय कार्यक्रम में शामिल होंगी. कार्यक्रम में बस्तर की विविध आदिवासी नृत्य शैलियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की झलक देखने को मिलेगी. अभूझमाड़ क्षेत्र का मंखल कार्यक्रम भी इस आयोजन का विशेष आकर्षण रहेगा. 

वहीं बस्तर पण्डुम के समापन कार्यक्रम में सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे. VIP मूवमेंट को देखते हुए पूरे बस्तर संभाग में सुरक्षा बलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है.

Feb 06, 2026 16:41 (IST)

Madhya Pradesh News Live: टीकमगढ़ जिले में एक मनचले मजनू को महिला ने सिखाया सबक

टीकमगढ़ जिले में महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है. जिससे महिलाओं और बेटियों को घर से निकलना दुभर हो गया है. बता दें कि टीकमगढ़ शहर के घंटा घर के पास एक लड़का राह चलती महिला के साथ छेड़खानी क़र फबतिया कसने लगा, जिसके बाद महिला ने इस मनचले मजनू को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी और इश्क का भूत उतार दिया. 

Feb 06, 2026 16:35 (IST)

Vidisha News Live: मनरेगा बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन

केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलकर जी-राम-जी किए जाने और उसकी व्यवस्थाओं में बदलाव को लेकर कांग्रेस ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है. इसी के तहत मनरेगा बचाओ अभियान के अंतर्गत आज विदिशा में जिला कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया. कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि मनरेगा जैसी महत्वाकांक्षी योजना का नाम बदलना केवल नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि इसके मूल उद्देश्य से छेड़छाड़ है. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इसे वापस लेने की मांग की.

Feb 06, 2026 16:31 (IST)

Ind vs Eng Final LIVE: भारत की पारी धीमी हुई

भारतीय टीम की पारी धीमी है. 43 ओवर के बाद टीम का स्कोर 5 विकेट पर 336 रन है. आखिरी पारी ओवर में भातीय अंडर-19 टीम ने सिर्फ 21 रन बनाए हैं. 

Feb 06, 2026 16:29 (IST)

Madhya Pradesh News Live: नीमच में निर्माणाधीन फैक्ट्री फिर बनी रणभूमि, जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटे–भांजे से मारपीट

नीमच शहर के समीप स्थित सगराना गांव मे स्थित निर्माणाधीन गोल्डक्रैश सीमेंट फैक्ट्री में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक बार फिर फैक्ट्री से जुड़ा विवाद सामने आया है. यहां निर्माण कार्य के समीप जमकर हंगामा हुआ, जहां नीमच जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान के बेटे इंद्रजीत सिंह और भांजे आदित्य सिंह के साथ मारपीट की गई है, जिसमें दोनों घायल हो गए. हमलावरों ने उनके वाहन में भी तोड़फोड़ की.

Feb 06, 2026 16:26 (IST)

Madhya Pradesh News Live: अमरकंटक में बाघ ने दी दस्तक

अनूपपुर जिले के पवित्र नगरी अमरकंटक के जलेश्वर के पास शहडोल–अमरकंटक मुख्य मार्ग पर 5 फरवरी की रात एक राहगीर ने टाइगर को सड़क पार करते देखा, जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई है.

वन परिक्षेत्र अधिकारी वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रात में गश्ती की गई है, सुबह पगमार्क के निशान भी मिले हैं. क्षेत्र में लगातार निगरानी और मुनादी कर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है. वन विभाग टाइगर के मूवमेंट की जानकारी जुटा रहा है. नागरिकों से अपील भी कि है कि अकेले जंगल या सुनसान मार्ग पर न जाएं और सतर्क रहें.

Feb 06, 2026 16:21 (IST)

Sagar Crime News LIVE: सागर में कपड़ा व्यापारी की जहरीला पदार्थ खाने से मौत, लेनदेन को लेकर प्रताड़ना का आरोप

सागर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक कपड़ा व्यापारी द्वारा जहर खाने से मौत का मामला सामने आया है. इलाज के दौरान गुरुवार रात व्यापारी की अस्पताल में मौत हो गई. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया. पोस्टमार्टम के बाद आक्रोशित परिजनों ने माता मढ़िया तिराहे के पास सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया. परिजनों का आरोप है कि पैसों के लेनदेन को लेकर कुछ लोगों द्वारा व्यापारी को लगातार परेशान किया जा रहा था, जिससे मानसिक प्रताड़ना में आकर उसने यह कदम उठाया.

Feb 06, 2026 16:19 (IST)

Chhattisgarh News Live: अम्बिकापुर के जोड़ा तालाब में शव मिलने से हड़कंप

अम्बिकापुर शहर के जोड़ा तालाब में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. मृत युवक का नाम पुरुषोत्तम यादव बताया जा रहा है. वो बिजली और पेंट का काम करता था. वो 2 दिन से लापता था. 

इधर, परिजन हत्या की आशंका जाता रहे हैं.  जानकारी के मुताबिक वो सिंगिताना का रहने वाला है और घर जमाई बनकर ससुराल में रह रहा था. फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई.

Feb 06, 2026 16:13 (IST)

Bastar Pandum: बस्तर पण्डुम का शुभारंभ करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

जगदलपुर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में बस्तर की आदिवासी संस्कृति, परंपरा और कला का भव्य उत्सव बस्तर पण्डुम शनिवार से शुरू होने जा रहा है. उत्सव का संभाग स्तरीय शुभारंभ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी, जिनका जगदलपुर आगमन सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर प्रस्तावित है. राष्ट्रपति सबसे पहले बस्तर पण्डुम की 12 पारंपरिक विधाओं का निरीक्षण करेंगी, इसके बाद मंचीय कार्यक्रम में शामिल होंगी. कार्यक्रम में बस्तर की विविध आदिवासी नृत्य शैलियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की झलक देखने को मिलेगी. 

अभूझमाड़ क्षेत्र का मंखल कार्यक्रम भी इस आयोजन का विशेष आकर्षण रहेगा. जिसका रिहर्सल आज सम्पन्न हुआ, तीन दिनों तक चलने वाले बस्तर पण्डुम में बस्तर की अनूठी कला, संस्कृति और परंपराओं का जीवंत प्रदर्शन किया जाएगा.

Feb 06, 2026 15:51 (IST)

Madhya Pradesh News Live: महाकाल मंदिर में मुंबई की महिला दर्शनार्थी से सिक्यूरिटी गार्ड ने की मारपीट, वीडियो वायरल

मध्यप्रदेश स्थित उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं से फिर मारपीट हो गई है. यहां गुरुवार रात मुम्बई की महिला श्रद्धालु को सिक्युरिटी गार्ड ने पीटते हुए धक्का देकर मंदिर से बाहर निकाल दिया और अन्य श्रद्धालुओं को भी बाहर कर मंदिर का गेट बंद कर दिया. घटना का वीडियो वायरल हुआ है जिसने महिला रोती चिल्लाती नजर आ रही है ओर पुलिसकर्मी खड़े है.

घटनानुसार मुम्बई निवासी रेशमा सोनवाड़े अपने तीन महिला मित्र के साथ गुरूवार रात महाकाल मंदिर पहुंचीं. वह दर्शन के लिए कतार में चल रही थी. इसी दौरान महिला ओर पुरुष सिक्युरिटी गार्ड आए और दर्शनार्थियों को भगाने लगे. विरोध करने पर उन्होंने सोनवाड़े ओर अन्य दर्शनार्थियों को धक्का देकर मारपीट कर दी. इस दौरान वह चीखती रही. जिसका कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. हालांकि इस मामले में अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. 

Feb 06, 2026 15:12 (IST)

Ind vs Eng Final LIVE: वैभव सूर्यवंशी आउट, 175 रन बनाए

वैभव सूर्यवंशी अपने करियर की सबसे तूफानी पारी खेलकर आउट हो गए हैं. उन्होंने 80 बॉल में 175 रन बनाए. इससे पहले वैभव सूर्यवंशी ने 71 बॉल में 150 रन बना लिए थे. अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने इस अंदाज में बैटिंग कर तहलका मचा दिया है.    26 ओवर में भारत का स्कोर 253 पर तीन है. अभी 24 ओवर का खेल बाकी है.  

Feb 06, 2026 14:56 (IST)

Ind vs Eng Final LIVE: वैभव सूर्यवंशी का तूफान जारी

Vaibhav Suryavanshi: अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी तूफानी पारी खेल रहे हैं. उन्होंने 71 बॉल में 150 रन बना लिए हैं.

Feb 06, 2026 14:42 (IST)

Ind vs Eng Final LIVE: वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार शतक

अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन्होंने 55 बॉल में 100 बनाकर धमाकेदार शतक जड़ा है. इससे पहले टीम इंडिया को आयुष म्हात्रे के रूप में दूसरा झटका लगा. म्हात्रे 53 रन बनाकर कैच आउट हो गए. 20 ऑवर में इंडिया का स्कोर 170 से अधिक है. 

Feb 06, 2026 14:20 (IST)

Balrampur News: प्राचार्य पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप

Balrampur Crime News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत बरती हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य युवधन जायसवाल पर नाबालिग छात्रा के साथ बैड टच करने का आरोप लगा है. पीड़िता ने परिजनों के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने आरोपी प्राचार्य के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. घटना के बाद से आरोपी प्राचार्य फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.  परिजन आरोपी प्राचार्य पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. 

Feb 06, 2026 14:17 (IST)

IAS Sanskriti Jain: भोपाल नगर निगम कमिश्नर आईएएस संस्कृति जैन

IAS Sanskriti Jain: भोपाल नगर निगम कमिश्नर आईएएस संस्कृति जैन को जबलपुर हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. अवमानना मामले में उनके खिलाफ होने वाली कार्रवाई पर रोक लगा दी गई है. चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने सिंगल बेंच के आदेश पर स्टे लगाते हुए पक्षकारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 18 फरवरी तय की है. इससे पहले जस्टिस विशाल मिश्रा की सिंगल बेंच ने भोपाल के बिल्डर मर्लिन बिल्डकॉन के अवैध निर्माण को तोड़ने के मामले में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का पालन न होने पर संस्कृति जैन को अवमानना का दोषी माना था शुक्रवार 6 फरवरी को सजा तय होनी थी. नगर निगम ने इस आदेश को डिवीजन बेंच में चुनौती दी थी, जहां से आईएएस संस्कृति जैन को राहत मिली है.  

Feb 06, 2026 13:05 (IST)

Korba Road Accident: कोरोबा में दर्दनाक हादसा, कांग्रेस नेता समेत दो की मौत

Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा में निर्माणाधीन भारत माला सड़क पर गुरुवार रात बड़ा सड़क हादसा हो गया. हादसे में कांग्रेस नेता समेत दो लोगों की मौके पर मौत, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. बतया जा रहा है कि एक कार अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन लेन में उतरी और खाई में गिरते हुए तीन बार पलट गई. हादसे में कांग्रेस नेता राहुल राय ( एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक) और ढालू अग्रवाल की मौत हो गई है. सभी लोग बिलासपुर से बालको में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, कोरबा में प्रवेश के दौरान दे रास्ता भटक गए थे. यह हादसा उरगा थाना क्षेत्र में हुआ है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Feb 06, 2026 12:50 (IST)

India U19 Final Playing XI: भारत U19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में प्लेइंग XI में एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (डब्ल्यू), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन शामिल हैं. टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 

England U19 Final Playing XI: इंग्लैंड U19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में प्लेइंग XI में बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरेस, बेन मेयस, थॉमस रेव (w/c), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन और एलेक्स ग्रीन शामिल हैं.  


Feb 06, 2026 12:34 (IST)

IND vs ENG U19 World Cup Final: इंडिया ने टॉस जीता, बैटिंग करने का निर्णय

U19 World Cup Final: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में शुक्रवार 6 फरवरी को भारत और इंग्लैंड आमने-सामने हैं. यह मुकाबला काफी कड़ा हो सकता है. दोनों टीमें टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी है. इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि  भारतीय टीम अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंची है. अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले के लिए हुआ टॉस भारतीय टीम ने जीत लिया है. भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया है. अब देखना होगा कि भारतीय टीम इंग्लैंड के कप्तान थॉम्स रीव को कितने रन का टारगेट देती है.

Feb 06, 2026 12:24 (IST)

Shiv Navratri 2026: महाकाल मंदिर में शिवनवरात्रि पर्व शुरू

Shiv Ratri 2026:  मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार से शिवनवरात्रि पर्व शूरू हो गया. इसके चलते प्रातः कोटेश्वर महादेव के पूजन के साथ किया गया, इसके बाद 11 ब्राह्मणों द्वारा गृभगृह बाबा महाकाल  कापंचामृत पूजन एवं एकादश-एकादशनी रुद्राभिषेक किया गया. एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर 

Feb 06, 2026 12:11 (IST)

Sagar News: स्कूल बस में लगी आग

सागर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित झांसी बस स्टैंड पर एक खाली स्कूल बस में अचानक भीषण आग लग गई. यह बस मरम्मत के लिए लाई गई थी और गैराज के पास खड़ी थी. इसी दौरान यह धू-धू कर जलने लगी. आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. आग लगने के कारणों की जांच पुलिस कर रही है. घटना के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

Feb 06, 2026 11:50 (IST)

Police-Naxalites Encounter: महाराष्ट्र में 3 नक्‍सली ढेर

Police-Naxalites Encounter: माओवाद से प्रभावित महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्‍सलियों और पुलिस के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में 3 नक्‍सली मारे गए हैं. पुलिस ने नक्सलियों का एक बड़ा कैंप भी ध्वस्त कर दिया है. यह मुठभेड़ महाराष्ट्र पुलिस की विशेष C-60 कमांडो यूनिट और नक्सलियों के बीच हुई है. जिसमें एक कमांडो के शहीद होने की खबर भी सामने आ रही है. एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर...

Feb 06, 2026 11:20 (IST)

Rajmata Vijayaraje Scindia Agriculture University: ग्वालियर में हवा में आलू उगाने की तकनीक

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में स्थित राजमाता विजयराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ने एरोपोनिक्स इकाई का उपयोग करके हवा में आलू उगाने की तकनीक विकसित की है. इस तकनीक के तहत पौधे को बिना मिट्टी के हवा में विकसित किया जाता है. पौधों की जड़ें अंधेरे चैंबर में हवा में लटकती रहती हैं. पानी और पोषक तत्वों के स्प्रे के ज़रिए पौधों को विकसित किया जाता है. 

Feb 06, 2026 11:11 (IST)

Indore Contaminated Water: भागीरथपुरा में 33वीं मौत, 70 साल के बुजुर्ग ने तोड़ा दम

Indore News: इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 33वीं मौत हो गई है. 70 साल के अलगूराम यादव ने करीब एक महीने के उपचार के बाद दम तोड़ दिया. उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, इस कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. शुरुआत में उल्टी-दस्त से बीमार होने के कारण उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

 

Feb 06, 2026 10:34 (IST)

Nampuram News: पागल कुत्ते ने बच्चे को 25-30 जगह काटा, हालत गंभीर

Nampuram Dog Attack: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के खैरा गांव में एक पागल कुत्ते ने घर के बाहर खेल रहे 6 साल के बच्चे पर हमला कर दिया. कुत्ते ने बच्चे को 25 से 30 बार चेहरे समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर काट लिया. आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह कुत्ते को भगाकर बच्चे को बचाया. गंभीर रूप से घायल बच्चे को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर भोपाल के अपोलो अस्पताल रेफर किया गया. वहां बच्चे की सर्जरी की गई है, वह आईसीयू में भर्ती है. बच्चे की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.

Feb 06, 2026 10:05 (IST)

Barwani Road Accident: पिकअप और बाइक की टक्कर में तीन की मौत

Barwani News: मध्य पद्रेश के बड़वानी जिले के ठीकरी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार मजदूर राजपुर से छत भरकर रसगांव लौट रहे थे. इस दौरान ग्राम बरूफाटक और घोलनीया फाटे के बीच बाइक और पिकअप की टक्कर हो गई. हादसा इतनी भीषण था कि बाइक का अगला पहिया टूटकर दूर जा गिरा. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है. सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Feb 06, 2026 09:39 (IST)

Raipur News: पुलिस वाहन ने दो स्कूली बच्चों को कुचला, मौत

Raipur Road Accident: राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. शहर के पॉश इलाके कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ क्लब के पास हुए सड़क हादसे में दो स्कूली बच्चों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे स्कूटी से स्कूल जा रहे थे, इस दौरान पुलिस के टो वाहन की चपेट में आ गए. टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. जहां, हादसा हुआ है वह जगह सीएम हाउस के करीब बताई जा रही है. 

Feb 06, 2026 09:31 (IST)

Ladli Behna Yojana: मंत्री करण का धमकी भरा बयान

मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री और इछावर से विधायक करण सिंह वर्मा ने कहा, “धामंदा गांव में 894 लाड़ली बहनों को हर महीने 1500 रुपये दिए जा रहे हैं, देखिए कितनी बहनें यहां आई हैं. अब मैं सीईओ मैडम से कहूंगा कि एक दिन सबको बुलाएं, जो नहीं आएंगे उनके नाम काट दिए जाएंगे. यहां से रिपोर्ट भेजी जाएगी.” यहां एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर... 

Feb 06, 2026 08:36 (IST)

kanker Road Accident: स्कूली छात्रों की गाड़ी पेड़ से टकरा गई, 2 की मौत

kanker Crime News: कांकेर में नेशनल हाईवे 30 पर कार से घूमने निकले स्कूली छात्रों की गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. हादसे में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि कार में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें से पांच नाबालिग थे. सभी छात्र सुबह माकड़ी की ओर जा रहे थे. इस दौरान हादसा हो गया, सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Feb 06, 2026 08:09 (IST)

CG CM Sai: सीएम विष्णु देव साय का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आज 6 फरवरी 2026 को दुर्ग, रायपुर और जगदलपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वे सुबह 11 बजे PWD रेस्ट हाउस मीटिंग हॉल दुर्ग जाएंगे. इसके बाद दोपहर 2 बजे रायपुर के लिए होंगे रवाना,  दोपहर 4 बजे रायपुर से जगदलपुर जाएंगे और "जनजातीय गौरव वाटिका" लोकार्पण कार्यक्रम में शाम 5.25 शामिल होंगे, शाम 5.50 बजे पुनर्वासितों के प्रशिक्षण के समापन पर संवाद और टूलकिट का वितरण करेंगे. सर्किट हाउस जगदलपुर में शासन के विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद कर विभिन्न सामानों का शाम 6.25 वितरण करेंगे. रात में जगदलपुर के सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे. 

Feb 06, 2026 07:30 (IST)

Amit Shah Chhattisgarh Visit: गृहमंत्री अमित शाह के दौरे का कार्यक्रम

Amit Shah Bastar Visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं. उनके रायपुर दौरे को लेकर प्रशासन ने मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम किया है. अमित शाह 7 फरवरी को शाम 4:40 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से सीधे निजी होटल के लिए रवाना होंगे. 8 फरवरी को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक वे नक्सलवाद पर हाई लेवल मीटिंग करेंगे. इसके बाद शाम 5 बजे से 6:10 बजे तक “शिफ्टिंग द लेंस” थीम पर आयोजित राष्ट्रीय कॉनक्लेव में शामिल होंगे और रात होटल में ही विश्राम करेंगे. 9 फरवरी को सुबह 11 बजे विशेष विमान से रायपुर से दंतेश्वरी एयरपोर्ट जाएंगे, जहां से सड़क मार्ग से बस्तर पंडूम के समापन कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे. दोपहर 12:05 से शाम 4 बजे तक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 4:20 बजे जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. यहां एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर.... 

Feb 06, 2026 07:22 (IST)

Chhattisgarh Weather News: न्यूनतम तापमान में गिरावट, कैसा रहेगा मौमस?

Chhattisgarh Weather News Today: छत्तीसगढ़ में मौसम में कोई खास बदलाव नजर नहीं आ रहा है. हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है. वहीं, अगले सात दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इस दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा. फिलहाल प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रहा. राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

Feb 06, 2026 07:08 (IST)

Mauganj Crime News: 14 साल की किशोरी से गैंगरेप

Mauganj News: मऊगंज में नशीला पदार्थ खिलाकर 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी से गैंगरेप की वारदात की आशंका जताई जा रही है. आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली किशोरी पेपर देने घर से निकली थी, लेकिन शाम चार बजे तक घर नहीं लौटी. तलाश के बाद वह मऊगंज थाना क्षेत्र के निबिहा जंगल में शाम करीब पांच बजे बेहोशी की हालत में मिली, जिससे हड़कंप मच गया. सहेली के अनुसार दो बाइक पर सवार चार युवक उसे जंगल की ओर ले गए थे. किशोरी की हालत गंभीर है और चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है. यहां एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर.... 

Topics mentioned in this article