विज्ञापन

Board Exam Fear: 10वीं का रिजल्ट आया भी नहीं; Fail होने के डर से इंदौर में छात्रा ने कर लिया सुसाइड

Student Suicide Indore: इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में 10वीं के परीक्षा परिणाम से तनाव में आई 17 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली. पुलिस जांच में जुटी.

Board Exam Fear: 10वीं का रिजल्ट आया भी नहीं; Fail होने के डर से इंदौर में छात्रा ने कर लिया सुसाइड
Board Exam Results: 10वीं का रिजल्ट आया भी नहीं; Fail होने के डर से इंदौर में छात्रा ने कर लिया सुसाइड

Indore Student Suicide: इंदौर में बोर्ड परीक्षा के परिणाम (Board Exam Pressure) से जुड़ा मानसिक दबाव एक बार फिर एक होनहार ज़िंदगी पर भारी पड़ गया. विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आए एक बेहद संवेदनशील मामले में 10वीं के परीक्षा परिणाम से आहत 17 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली. इस दुखद घटना ने न केवल एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया, बल्कि समाज के सामने भी यह बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या छात्रों पर परीक्षा और परिणाम का दबाव उनकी मानसिक क्षमता से कहीं अधिक तो नहीं है. यह घटना परीक्षा व्यवस्था और बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सोच की ज़रूरत बताती है.

Indore Student Suicide: परीक्षा परिणाम के डर से सुसाइड

Indore Student Suicide: परीक्षा परिणाम के डर से सुसाइड

घर में उठाया आत्मघाती कदम

यह घटना विजयनगर थाना क्षेत्र के प्रकाश चंद्र सेठी नगर की है, जहां रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा पलक कश्यप ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पलक के पिता का नाम जितेंद्र कश्यप बताया गया है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, छात्रा ने हाल ही में 10वीं कक्षा की परीक्षा दी थी और रिजल्ट को लेकर वह काफी तनाव में चल रही थी.

रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक नहीं आने से तनाव में थी छात्रा

परिजनों के अनुसार, पलक पढ़ाई में अच्छी थी और उससे अच्छे परिणाम की उम्मीद की जा रही थी. लेकिन परीक्षा परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं आने के कारण वह मानसिक रूप से टूट गई. बताया जा रहा है कि छात्रा ने इस तनाव को अपने भीतर ही दबाए रखा और इसी मानसिक दबाव में आकर उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया.

पुलिस जांच में जुटी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मिलते ही विजयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है. इस मामले में एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच के बाद ही आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा.

यह भी पढ़ें : Suicide Case: रिपोर्ट में खुलासा! आत्महत्या में किसानों से आगे निकले स्टूडेंट, कोटा-दिल्ली से आगे MP

यह भी पढ़ें : इंदौर में Airbnb पेंटहाउस विवाद बना जानलेवा, इन्फोसिस महिला इंजीनियर की कार से कुचलकर हत्या

यह भी पढ़ें : MP ग्रीन पावर स्टेट की ओर; किसानों को 2.40 रुपये यूनिट में सोलर बिजली, 8 लाख सोलर पंप होंगे चालू

यह भी पढ़ें : सरकारी दफ्तर भी नहीं सुरक्षित; शिवपुरी के लोक सेवा केंद्र में चोरी, गार्ड था ऑन ड्यूटी

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close