विज्ञापन

MP Board Result: पता चल गया कब आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, एक-दो विषयों में फेल होने वालों को मिलेगा दूसरा मौका

MPBSE Result 2026: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम अप्रैल 2026 में आने की संभावना है. मूल्यांकन प्रक्रिया 31 मार्च तक पूरी होने की उम्मीद है, जिससे रिजल्ट की घोषणा जल्द हो सके.

MP Board Result: पता चल गया कब आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, एक-दो विषयों में फेल होने वालों को मिलेगा दूसरा मौका
सांकेतिक तस्वीर.

MP Board 10th-12th Result 2026 Date: मध्य प्रदेश के 10वीं और 12वीं कक्षा (Madhya Prasdesh Board Result 2026) के छात्र-छात्राओं को जल्दी ही अपने परिणाम का पता चल जाएगा. सूत्रों के अनुसार, दोनों कक्षाओं का रिजल्ट अप्रैल के दूसरे सप्ताह में आएगा. प्रश्नोत्तर का मूल्यांकन 31 मार्च तक पूरा होने की संभावना है. पिछले साल की तुलना में सरकार ने रिजल्ट की प्रक्रिया तेज की है.

पहले ज्यादातर परिणाम मई महीने में आते थे. आपको बता दें कि जो छात्र एक या दो विषयों में फेल होंगे, उन्हें दूसरी बार परीक्षा देने का मौका मिलेगा, जो जून माह में होगी. इसके लिए खासतौर पर स्कूलों में अप्रैल-मई माह में विशेष क्लास भी लगेगी. ऐसे में यहां जानते बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे कब घोषित किए जाएंगे? साथ ही ये भी जानेंगे कि कैसे एमपी बोर्ड परिणाम चेक (MP Board Result Check) कर सकते हैं.

16 लाख विद्यार्थियों को रिजल्ट का ब्रेसबी से इंतजार

मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक और 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 13 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी. इस बोर्ड परीक्षा में लगभग 16 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे. ऐसे में अब इन विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों का इंतजार हैं.

कैसे चेक कर सकेंगे MP बोर्ड 10th-12th परीक्षा के परिणाम?

परीक्षार्थी अपना रोल नंबर दर्ज कर आधिकारिक वेबसाइट्स mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाकर नतीजे देख सकेंगे. परिणाण जानने के लिए ये स्टेप करें फॉलो-

  • सबसे पहले MPBSE के आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर 'MP Board 10th Result 2025' या “MP Board 12th Result 2025' का लिंक दिखेगा, उसपर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर और एपलीकेशन नंबर दर्ज करें.
  • इसके बाद 'सबमिट' पर क्लिक करें.
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • बता दें कि रिजल्ट चेक करने के बाद आप पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं, ताकि भविष्य में काम आएगा.

ये भी पढ़ें- कौन है मोस्ट वॉन्टेड नक्सल कमांडर पापाराव? आज 17 साथियों के साथ बीजापुर में करेगा सरेंडर

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close