MP Board 10th-12th Result 2026 Released Date: मध्य प्रदेश के 10वीं और 12वीं कक्षा (Madhya Prasdesh Board Result 2026) के 16 लाख छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है, क्योंकि मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) जल्द ही मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा. ऐसे में यहां जानते बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे कब घोषित किए जाएंगे? साथ ही ये भी जानेंगे कि कैसे एमपी बोर्ड परिणाम चेक (MP Board Result Check) कर सकते हैं.
16 लाख विद्यार्थियों को एमपी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट का ब्रेसबी से इंतजार
मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक और 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 13 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी. इस बोर्ड परीक्षा में लगभग 16 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे. ऐसे में अब इन विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों का इंतजार हैं.
18 हजार शिक्षक MP बोर्ड परीक्षा की कॉपी कर रहे चेक
इन परीक्षार्थियों की लगभग 90 लाख उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है. कॉपी की जांच के लिए लगभग 18 हजार शिक्षकों को लगाया गया है. वहीं मूल्यांकन का 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है. हालांकि कई जिलों में मूल्यांकन कार्य की रफ्तार धीमी है. हालांकि अप्रैल के पहले हफ्ते में परिणाम तैयार होगा. ऐसे में 14 अप्रैल तक 10वीं-12वीं का रिजल्ट आ सकता है.
पास होने के लिए कितने मार्क्स जरूरी (MP Board Exam Pass Marks)
मध्य प्रदेश 10वीं बोर्ड परीक्षा में छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत नंबर लाना अनिवार्य है. अगर कोई सब्जेक्ट में न्यूनतम पास प्रतिशत से कम अंक आते हैं, तो विद्यार्थी फेल माना जाएगा.
वहीं एमपी 12वीं बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए परीक्षार्थियों को न्यूनतम 33 प्रतिशत मार्क्स लाना अनिवार्य होगा. बता दें कि थ्योरी पेपर 80 अंकों का है. ऐसे में इस पेपर में पास होने के लिए 26 अंकों की आवश्यकता होगी. वहीं प्रैक्टिल विषय में थ्योरी पेपर यदि 70 अंक का है तो 23 अंक पास होने के लिए अनिवार्य होंगे. इसके अलावा 30 अंक के प्रैक्टिकल परीक्षा में 10 अंक और 20 नंबर के प्रोजेक्ट में 7 अंक लाना अनिवार्य है.
कैसे चेक कर सकेंगे MP बोर्ड 10th-12th परीक्षा के परिणाम?
जब मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से रिजल्ट जारी किया जाएगा तो परीक्षार्थी अपना रोल नंबर दर्ज कर आधिकारिक वेबसाइट्स mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाकर नतीजे देख सकेंगे. इसके आप इस स्टेप को फोलो कर सकते हैं-
- सबसे पहले MPBSE के आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर 'MP Board 10th Result 2025' या “MP Board 12th Result 2025' का लिंक दिखेगा, उसपर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर और एपलीकेशन नंबर दर्ज करें.
- इसके बाद 'सबमिट' पर क्लिक करें.
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
- बता दें कि रिजल्ट चेक करने के बाद आप पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं, ताकि भविष्य में काम आएगा.