MP में BJP प्रदेश कार्यसमिति का ऐलान: हेमंत खंडेलवाल की जंबो टीम में 106 सदस्य, 41 स्थायी आमंत्रित; 33% महिला

मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने 106 सदस्यीय प्रदेश कार्यसमिति और 41 स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा की है. मुख्यमंत्री मोहन यादव, शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई बड़े नेताओं को जगह मिली है. कार्यसमिति में 33 प्रतिशत महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
हेमंत खंडेलवाल ने घोषित की भाजपा प्रदेश कार्यसमिति, 106 सदस्य और 41 स्थायी आमंत्रित शामिल

MP BJP Executive Committee: मध्यप्रदेश भाजपा (MP BJP) के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संगठन की नई प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा कर दी है. भाजपा ने संगठनात्मक संतुलन, अनुभव और सामाजिक प्रतिनिधित्व को साधने की कोशिश करते हुए 106 सदस्यीय प्रदेश कार्यसमिति तथा 41 स्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी की है. नई टीम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री, कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है. खास बात यह है कि कार्यसमिति में महिलाओं को लगभग 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया गया है, जबकि एक मुस्लिम महिला नेता को भी शामिल किया गया है. कांग्रेस से भाजपा में आए वरिष्ठ नेताओं को भी अहम स्थान मिला है.

हेमंत खंडेलवाल ने घोषित की नई कार्यसमिति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद हेमंत खंडेलवाल ने अपनी पहली बड़ी संगठनात्मक घोषणा करते हुए प्रदेश कार्यसमिति का गठन किया है. घोषित सूची के अनुसार प्रदेश कार्यसमिति में कुल 106 सदस्यों को शामिल किया गया है, जबकि 41 नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है. संगठन ने अनुभवी और सक्रिय नेताओं के साथ नए चेहरों को भी अवसर देने की कोशिश की है.

Advertisement

MP BJP Executive Committee List: स्थायी आमंत्रित सदस्य

मोहन-शिवराज से लेकर सिंधिया तक को जगह

नई कार्यसमिति में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, वीडी शर्मा, फग्गन सिंह कुलस्ते और नरोत्तम मिश्रा जैसे प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया है. इसके अलावा कई सांसदों, विधायकों और पूर्व विधायकों को भी कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है.

MP BJP Executive Committee List: प्रदेश कार्य समिति के सदस्यों की लिस्ट

33 फीसदी महिलाओं को प्रतिनिधित्व

नई कार्यसमिति की सबसे महत्वपूर्ण विशेषताओं में महिलाओं की भागीदारी मानी जा रही है. भाजपा ने करीब 33 प्रतिशत महिलाओं को कार्यसमिति में स्थान दिया है. संगठन ने महिला नेतृत्व को मजबूती देने के संकेत देते हुए विभिन्न क्षेत्रों से महिला नेताओं को शामिल किया है. सूची में एक मुस्लिम महिला नेता को भी जगह दी गई है, जिसे सामाजिक प्रतिनिधित्व के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

MP BJP Executive Committee List: भाजपा कार्यसमिति

कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं को भी जिम्मेदारी

कार्यसमिति में उन नेताओं को भी स्थान मिला है, जो पिछले कुछ वर्षों में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे. पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी को स्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूची में जगह दी गई है. वहीं कमलनाथ के करीबी रहे पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना को भी संगठन में जिम्मेदारी दी गई है. राजनीतिक जानकार इसे भाजपा द्वारा अपने नए नेताओं को संगठनात्मक मुख्यधारा में शामिल करने की रणनीति के रूप में देख रहे हैं.

वरिष्ठ नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया

41 सदस्यीय स्थायी आमंत्रित सूची में भाजपा के कई वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को शामिल किया गया है. इनमें सत्यनारायण जटिया, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, कप्तान सिंह सोलंकी, सुरेश पचौरी, सीतासरन शर्मा, गिरीश गौतम और जयंत मलैया जैसे नाम प्रमुख हैं. इन नेताओं की भूमिका संगठन को मार्गदर्शन देने और रणनीतिक निर्णयों में सहयोग करने की रहेगी.

Advertisement

संतुलन साधने की कोशिश

नई कार्यसमिति की सूची पर नजर डालें तो पार्टी ने क्षेत्रीय, सामाजिक और राजनीतिक संतुलन बनाए रखने का प्रयास किया है. कार्यसमिति में मालवा, महाकौशल, बुंदेलखंड, विंध्य, ग्वालियर-चंबल और आदिवासी क्षेत्रों के नेताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है. साथ ही संगठन और सरकार के बीच समन्वय बनाए रखने के लिए मंत्रियों और संगठन के नेताओं को एक साथ जगह दी गई है.

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी समर्पण, कर्मण्यता और संगठन कौशल के साथ भाजपा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि संगठन का विस्तार और जनसेवा भाजपा की प्राथमिकता रहेगी.

Advertisement

लोकसभा चुनाव के बाद पहला बड़ा संगठनात्मक संदेश

राजनीतिक दृष्टि से इस कार्यसमिति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. यह टीम आगामी चुनावों, संगठन विस्तार और सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी. नई जिम्मेदारियों के जरिए भाजपा नेतृत्व ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि संगठन में अनुभव, सामाजिक संतुलन और नए नेतृत्व को साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा.

यह भी पढ़ें : 5960 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी; बेटियों के विवाह से लेकर स्कूल अपग्रेडेशन तक, मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले

यह भी पढ़ें : मंदिरों के दान पर सियासत तेज: MP सरकार लाएगी डिजिटल दान व्यवस्था, कांग्रेस ने मांगा ऑडिट

यह भी पढ़ें : CBG नीति 2026 को मंजूरी; साय कैबिनेट का फैसला- कचरे से हर साल 5 लाख टन बायो गैस, ग्रामीणों को मिलेगा रोजगार

यह भी पढ़ें : 3 लाशें, गलत पहचान और रिश्तों की कड़वाहट ने उजाड़ दिए 3 परिवार; गुना ट्रिपल मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा