VIDEO: आग का गोला बनी 'लग्जरी कार'! बीच सड़क पर धू-धूकर जली

मध्य प्रदेश के बड़वानी में चलती महिंद्रा XUV300 अचानक आग के गोले में बदल गई और सड़क पर धू‑धूकर जलने लगी. ग्रामीणों की सतर्कता से कार में बैठे तीन लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Luxury car fire India Video: मध्य प्रदेश के बड़वानी में उस समय हड़कंप मच गया जब चलती हुई एक लग्जरी कार अचानक आग के गोले में बदल गई. सड़क पर धू‑धूकर जलती इस कार का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. गनीमत रही कि कार में बैठे लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. फिलहाल कार में आग क्यों लगी? ये जांच का विषय है. 

चलती कार में अचानक उठने लगा धुआं

जानकारी के मुताबिक,  महिंद्रा XUV300 में तीन लोग पलसूद से राजपुर की ओर जा रहे थे. इस दौरान रास्ते में कार से अचानक धुआं उठता दिखा. नरावला फाटा के पास मौजूद ग्रामीणों ने यह देखकर तुरंत कार को रुकवाया और अंदर बैठे तीन लोगों, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं. सभी को जल्दी से बाहर निकलवाया.

कार रुकते ही भड़क उठी आग

जैसे ही सवारियों को बाहर निकाला गया, कार से अचानक आग की लपटें उठने लगीं और कुछ ही पलों में वह पूरी तरह आग की चपेट में आ गई. ग्रामीणों की सतर्कता और तुरंत दी गई मदद की वजह से सभी लोग सुरक्षित बच गए. सूचना मिलते ही राजपुर नगर परिषद की फायर फाइटर टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की. हालांकि आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी.

ये भी पढ़ें- Girls Reformatory: मुरैना बालिका सुधार गृह से देर रात भागी तीन बालिकाएं, चौकीदार पर भारी पड़ी, चाबी छीनकर हुईं फरार

Advertisement

आग लगने का कारण अभी अज्ञात

ग्रामीणों की सतर्कता के चलते घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन कार जलने से बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी.