MP Elections : बुधनी सीट से चुनाव लड़ेंगे CM शिवराज सिंह चौहान, BJP ने जारी की चौथी लिस्ट

चुनाव आयोग ने सोमवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 17 नवंबर को मध्य प्रदेश और 7 व 17 नवंबर को छत्तीसगढ़ में मतदान होगा.

विज्ञापन
Read Time: 8 mins
बुधनी से चुनाव लड़ेंगे शिवराज सिंह चौहान

MP Assembly Elections 2023 : इस वक्त की सबसे बड़ी खबर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) से आ रही है. इलेक्शन कमीशन (Election Commission) की ओर से चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मध्य प्रदेश के लिए प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट (MP BJP Candidate List) जारी कर दी है. इस सूची में कुल 57 नाम हैं जिनमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) सहित कई बड़े चेहरे शामिल हैं. इस सूची के जारी होने के बाद साफ हो गया है कि शिवराज सिंह चौहान बुधनी (Budhni) से चुनाव लड़ेंगे. मध्य प्रदेश के साथ बीजेपी ने छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) और राजस्थान (Rajasthan) के उम्मीदवारों की भी सूची जारी की है.

बुधनी सीट CM का गढ़

शिवराज सिंह चौहान 2006 से बुधनी सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. इस सीट पर उन्होंने पहली बार उप चुनाव में जीत हासिल की थी. नर्मदा नदी के तट पर स्थित, सीहोर जिले की बुधनी सीट सीएम शिवराज सिंह चौहान का गढ़ है. उन्होंने 2008, 2013 और 2018 के विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी के लिए यह सीट जीती थी. पिछले विधानसभा चुनाव में बुधनी विधानसभा सीट पर शिवराज ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता अरुण यादव को 58,999 वोटों के अंतर से हराया था.

यह भी पढ़ें : MP & CG Election Date: मध्य प्रदेश में 17 को और छत्तीसगढ़ में 7-17 नवंबर को मतदान, 3 दिसंबर को नतीजे

Advertisement

कौन कहां से लड़ रहा है चुनाव?

शिवराज सिंह चौहान के अलावा इस सूची में कई बड़े नाम शामिल हैं. पार्टी ने रेहली से गोपाल भार्गव, सुरखी से गोविंद सिंह राजपूत, दतिया से गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, ग्वालियर से प्रद्युम्न सिंह तोमर, खुरई से भूपेंद्र सिंह, सागर से शैलेंद्र जैन, मऊगंज से प्रदीप पटेल, रीवा से राजेंद्र शुक्ल, सिवनी से दिनेश मुनमुन राय, हरदा से कमल पटेल, नरेला से विश्वास सारंग, सीहोर से सुदेश राय, इंदौर-2 से रमेश मेंदोला, इंदौर-4 से मालिनी लक्ष्मण सिंह को उम्मीदवार बनाया है. 

यह भी पढ़ें : Assembly Election: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में पिछले चुनाव में ये रहे हैं सियासी समीकरण...जानिए डिटेल में

MP-छत्तीसगढ़ में चुनाव की तारीखों का ऐलान

चुनाव आयोग ने सोमवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 17 नवंबर को मध्य प्रदेश और 7 व 17 नवंबर को छत्तीसगढ़ में मतदान होगा. चुनाव की तारीखें साामने आने के साथ ही दोनों प्रदेशों में आचार संहिता लागू हो गई है. इसका मतलब है कि अब सरकार न ही किसी नई परियोजना का ऐलान कर सकती है और न ही किसी प्रोजेक्ट का फीता काट सकती है.


MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.