MP Assembly Elections 2023: में AAP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 29 उम्मीदवारों को दिया टिकट

इस लिस्ट में 29 प्रत्याशियों के नाम है. BJP से आम आदमी पार्टी में शामिल हुई पूर्व विधायक ममता मीणा को भी चाचौड़ा से आम आदमी पार्टी ने टिकट दिया है. मालूम हो कि AAP की पहली लिस्ट 8 सितंबर को जारी हुई थी जिसमें 10 उम्मीदवारों के नाम थे. पार्टी अभी तक कुल मिला कर 39 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है. 

विज्ञापन
Read Time: 6 mins

MP Assembly Elections 2023: साल 2023 के आखिर में प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है. चुनावों को लेकर प्रचार-प्रसार का दौर भी जारी है. इसी के साथ सभी राजनीतिक दल लगातार अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर रहे हैं. इसी कड़ी में आदमी पार्टी ने भी सोमवार शाम को अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 29 प्रत्याशियों के नाम है. BJP से आम आदमी पार्टी में शामिल हुई पूर्व विधायक ममता मीणा को भी चाचौड़ा से आम आदमी पार्टी ने टिकट दिया है. मालूम हो कि AAP की पहली लिस्ट 8 सितंबर को जारी हुई थी जिसमें 10 उम्मीदवारों के नाम थे. पार्टी अभी तक कुल मिला कर 39 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है. 

आम आदमी पार्टी का ऑफिशियल ट्वीट


AAP के 29 उम्मीदवारों के नाम 

  1. भांडेर (एससी) - रमणी देवी जाटव
  2. भिंड-राहुल कुशवाह
  3. मेहगांव- सतेंद्र भदोरिया
  4. भोपाल उत्तर - मोहम्मद सऊद
  5. नरेला- रईसा बेगम मलिक
  6. दमोह-चाहत मणि पांडे
  7. मलहरा - चंदा किन्नर
  8. डॉ. अम्बेडकर नगर महू- सुनील चौधरी
  9. गंधवानी (एसटी) - भेरू सिंह अनारे
  10. शिवपुरी-अनूप गोयल
  11. सिवनी-मालवा- सुनील गौर
  12. इंदौर-1- अनुराग यादव
  13. इंदौर-4 -पीयूष जोशी
  14. बरगी - आनंद सिंह
  15. पनागर-पंकज पाठक
  16. पाटन - विजय मोहन पाल्हा
  17. सेंधवा (ST) - एर. नान सिंह नावड़े
  18. चाचौड़ा- ममता मीना
  19. देवतालाब - दिलीप सिंह गुड्डु
  20. मनगवां (अ.जा.) - वरूण अम्बेडकर
  21. मऊगंज - उमेश त्रिपाठी
  22. रायगांव (एससी) - वरुण गुर्जर खटीक
  23. मानपुर (एसटी) - उषा कोल
  24. देवसर (एससी) - रतिभान साकेत
  25. सीधी - आनंद मंगल सिंह
  26. बिजावर-अमित भटनागर
  27. छतरपुर - भागीरथ पटेल
  28. नागदा-खाचरौद- सुबोध स्वामी
  29. रीवा - एर. दीपक सिंह पटेल

AAP ने जारी की दूसरी लिस्ट

ये भी पढ़ें: पुजारियों का प्रदर्शन : पानी मे खड़े होकर शिवराज सरकार के खिलाफ दिया धरना, ये हैं मांगें

Advertisement


MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.