Double Murder: मां-बेटी की दिनदहाड़े हत्या, एक घर के आंगन तो दूसरा बाहर मिला शव

MP News in Hindi: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में मां-बेटी की हत्या कर दी गई. अभी आरोपियों के बारे में पता नहीं चला है. पुलिस मामले में जांच कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में में दिनदहाड़े मां बेटी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. शहर के मीनाक्षी चौराहे के नजदीक मालवीय अस्पताल के पीछे पीली खंती कॉलोनी में कुल्हाड़ी मारकर मां बेटी की हत्या की गई है. बताया जा रहा है कि रविवार शाम करीब 5 बजे पुलिस को हत्या की सूचना मिली थी.

पुलिस को कॉलोनी में रहने वाली पूजा मौर्य और उसकी बेटी पल्लवी मौर्य के खून से लथपथ शव मिले हैं. एक शव घर के आंगन में तो दूसरा शव घर से कुछ दूर मिला है.

Advertisement

मकान मालिक के ऑटो में तोड़फोड़

घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक एसडीओपी सहित भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया. पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, घटना के बाद मृतकाओं के परिजनों ने मकान मालिक के ऑटो में तोड़फोड़ कर दी.

मृतका का है आपराधिक रिकॉर्ड

जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरुकरण सिंह के अनुसार, मृतका का आपराधिक रिकॉर्ड है. इसकी पड़ताल की जा रही है. वहीं, पुलिस ने मकान मालिक को शक के आधार पर हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है.

तीन लोगों की हादसे में मौत

वहीं, टीकमगढ़ जिले में ललितपुर हाइवे पर रविवार को एक तेज अनियंत्रित कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है. वहीं, चार लोग घायल हो गए. सभी लोग बाइक से अपने घर जा रहे थे. उन्हें कार ने पीछे से टक्कर मार दी. कार ने पहले एक कार को टक्कर मारी, जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर पलट गई और बाइक को रौंद दिया.

ये भी पढ़ें- MP News: नदी किनारे पड़ी मिली स्कूटी और लाश, शरीर पर थे गहरे घाव