विज्ञापन

Monsoon Update: मानसून ने जून में तरसाया तो जुलाई में 8 प्रतिशत ज्यादा बारिश, फिलहाल MP में तेज वर्षा पर ब्रेक

मानसून 9 दिन देरी से 24 जून को आया था. इसलिए जून में 30% कम बारिश हुई, लेकिन जुलाई में लगातार 9 दिन भारी बारिश हुई.

Monsoon Update: मानसून ने जून में तरसाया तो जुलाई में 8 प्रतिशत ज्यादा बारिश, फिलहाल MP में तेज वर्षा पर ब्रेक
मध्य प्रदेश में मानसून में जमकर हुई बारिश.

मध्य प्रदेश में मानसून झमाझम बारिश हो रही है. राज्य में अब तक मानसून की 8 प्रतिशत बारिश हो गई है. राज्य में मालवा-निमाड़ में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. पूरे एमपी की बात करें तो पानी भी 9.4 इंच तक बरस चुका है. हालांकि, राज्य में तेज बारिश का दौर थम गया है, लेकिन यह ज्यादा समय तक नहीं रहेगा.

मौसम विभाग का अनुमान है कि नया सिस्टम अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगा और तेज बारिश फिर से शुरू हो सकती है. फिलहाल, प्रदेश के कई शहरों में हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा. 

जून में कम, जुलाई में खूब हुई वर्षा

एमपी में इस बार मानसून की एंट्री 9 दिन की देरी से हुई थी. 24 जून को आए मानसून ने अगले 9 दिनों में ही पूरे प्रदेश को कवर कर लिया था. देरी से आने के कारण बारिश भी कम हुई. इस वजह से जून में 30 प्रतिशत कम बारिश हुई, लेकिन जुलाई में मानसून खूब बरसा. इस माह तो लगातार 9 दिन तक भारी बारिश होती रही. इस वजह से बारिश 8 प्रतिशत ज्यादा हो गई है.

मौसम विभाग (IMD) की मानें तो राज्य में 9.4 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि अनुमान था कि अब तक 8.7 इंच बारिश होगी. इस तरह 8 प्रतिशत बारिश ज्यादा हो चुकी है. जुलाई की शुरुआत में ही राज्य में कोटे की 25 फीसद बारिश हो चुकी है.

छत्तीसगढ़ में 13 जुलाई तक झमाझम बारिश पर 'ब्रेक'

वहीं, छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Monsoon Rain) में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद अब मौसम के मिजाज में थोड़ा बदलाव आया है. मौसम विभाग के अनुसार, 13 जुलाई तक प्रदेश में तेज बारिश की संभावना कम है और केवल हल्की-फुल्की बूंदाबांदी ही देखने को मिलेगी. दूसरी ओर बारिश थमने से बुआई का इंतजार कर रहे किसानों की बढ़ी चिंता बढ़ गई है. हालांकि, 16 जुलाई से मानसून के एक बार फिर सक्रिय होने और अच्छी बारिश की उम्मीद जताई गई है. समुद्र से नमी बढ़ने के साथ प्रदेशभर में फिर अच्छी बारिश की संभावना जताई है.

ये भी पढ़ें- एमपी की लाड़ली बहनों के लिए बड़ा दिन, आज खातों में आएगी ₹1500 की 38वीं किस्त

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close