विज्ञापन

MP के 35 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 4 दिनों तक रह सकता है यह सिलसिला

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों ओर से लगातार आ रही नमी के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं.

MP के 35 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 4 दिनों तक रह सकता है यह सिलसिला
मध्य प्रदेश में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार.
IANS

मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी रफ्तार पकड़ चुका है, जिससे राज्य में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. वहीं, शनिवार को भोपाल समेत प्रदेश के 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 20 जिलों में हल्की से मध्यम रिमझिम बारिश की संभावना जताई गई है.

राजधानी भोपाल में सुबह से ही बादलों की गड़गड़ाहट के साथ झमाझम बारिश का दौर जारी है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, फिलहाल अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से मिल रही लगातार नमी के कारण राज्य में एक साथ कई मानसूनी सिस्टम मौजूद हैं. इससे बारिश की गतिविधिया तेज हो गई हैं.

नदी-नाले होंगे ऊफान पर

प्रदेश भर में अगले 4 दिनों तक तेज बारिश का सिलसिला बना रहेगा, जिससे नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ने की आशंका है. मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग के जिलों समेत कुल 35 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में सुबह से हो रही बारिश के चलते निचले इलाकों में पानी भरने की स्थिति बन सकती है. मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन ने लोगों को तेज बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और उफान पर आई नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी है.

ये भी पढ़ें- इंदौर के 52 में 50 वॉटर सैंपल में मलमूत्र का खतरनाक बैक्टीरिया ! NGT को सौंपी रिपोर्ट में खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close