विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2026

रीवा रेंज के IG ने हाथों में थामा बल्ला, कहा- 'दिल से खेलो और जोर से खेलो', पाण्डेय क्लब पैपखार ने जीती मऊगंज प्रीमियर लीग ट्रॉफी

Mauganj Premier League Trophy: 14 फरवरी से आयोजित मऊगंज प्रीमियर लीग में जिले की 32 टीमों ने हिस्सा लिया. फाइनल मुकाबले में पाण्डेय क्लब पैपखार ने स्वर्गीय रामदरश त्रिपाठी फैंस क्लब मऊगंज मऊगंज को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया.

रीवा रेंज के IG ने हाथों में थामा बल्ला, कहा- 'दिल से खेलो और जोर से खेलो', पाण्डेय क्लब पैपखार ने जीती मऊगंज प्रीमियर लीग ट्रॉफी
Rewa Range IG Gaurav Rajput: आई जी गौरव राजपूत ने क्रिकेट मैच का आनंद लिया.

Mauganj Premier League Trophy: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में क्राइम मीटिंग के लिए आए रीवा रेंज के आई जी गौरव राजपूत अचानक मैदान पर पहुंच गए और उन्होंने हाथों में थाम बल्ला क्रिकेट मैच का आनंद लिया. दरअसल, मऊगंज कलेक्ट्रेट परेड ग्राउंड में शुक्रवार शाम स्वर्गीय सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय स्मृति मऊगंज प्रीमियर लीग (एमपीएल) का शानदार फाइनल मुकाबला था. यह मुकाबला पाण्डेय क्लब पैपखार और स्वर्गीय रामदरश त्रिपाठी फैंस क्लब मऊगंज के बीच खेला जा रहा था. इस दौरान आई जी गौरव राजपूत मैच देखने मैदान पर मौजूद थे. हालांकि वो अपने आप को रोक नहीं पाए... फिर क्या था हाथों में थाम बल्ला क्रिकेट मैच का आनंद लिया.

पाण्डेय क्लब पैपखार ने जीती मऊगंज प्रीमियर लीग ट्रॉफी

फाइनल में पाण्डेय क्लब पैपखार ने स्वर्गीय रामदरश त्रिपाठी फैंस क्लब मऊगंज मऊगंज को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया. विजेता टीम को 51 हजार रुपये और ट्रॉफी भेंट की गई, जबकि उपविजेता को 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया.

32 टीमों ने लिया हिस्सा

14 फरवरी से आयोजित इस टूर्नामेंट में जिले की 32 टीमों ने हिस्सा लिया. आयोजन का उद्देश्य क्षेत्रीय खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना था. समाजसेवी और भाजपा नेता पंकज पाण्डेय ने इस आयोजन का नेतृत्व किया. इससे पहले उन्होंने कबड्डी प्रतियोगिता भी आयोजित कराई थी.

समापन समारोह में रीवा रेंज के आईजी गौरव राजपूत मुख्य अतिथि थे. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी, विक्रम सिंह परिहार और एसडीओपी सची पाठक के साथ साथ पूरा पुलिस स्टाफ दर्शकों की भूमिका में उपस्थित रहा.

IG ने खिलाड़ियों से कहा- 'दिल से खेलो और जोर से खेलो'

आईजी ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा, 'दिल से खेलो और जोर से खेलो'. उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी को खेल दिल से खेलना चाहिए साथ ही दमदार, जानदार और अपनी प्रतिभा से लोगों को आकर्षित करने का खेल ही एक माध्यम उन्होंने खेलों को समाज में एकता और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करने वाला बताया.

ये भी पढ़ें: Aryavart University: आर्यावर्त यूनिवर्सिटी की मान्यता पर संकट, स्कूल दिखाकर मान्यता लेने की शिकायत, अब 13 सदस्यीय टीम करेगी जांच

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com