तीन दिन पहले क्रिकेट खेलने जा रहा कहकर घर से निकले 14 वर्षीय किशोर का गड्ढे में तैरता हुआ मिला शव

मामला मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बधैया गांव का है, जहां तीन दिनों से लापता एक 14 वर्षीय बालक का शव गांव के रास्ते के किनारे एक गहरे पानी से भरे गड्ढे में मिला. गड्ढे में मिले लापता किशोर की शव के किशोर के घर में कोहराम मच गया, जिन्होंने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट घटना के पहले दिन ही थाने में दर्ज करवाई थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
MISSING BOY DEAD BODY FOUND FLOATING

Death In Pit Hole: मध्य प्रदेश के मउगंज जिले में मंगलवार को होली से पहले मातम छा गया जब तीन दिन पहले लापता हुए एक 14 वर्षीय किशोर की लाश गांव के एक गड्ढे में तैरता हुआ मिला. मृतक गांव में रास्ते के किनारे बने गड्ढे में तीन दिल पहले गिरा था. मृतक तीन दिन पहले क्रिकेट खेलने जा रहा कहकर घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा. तीन बाद उसकी लाश पानी से भरे गड्ढे में तैरती हुई दिखी तो गांव में हड़कंप मच गया.

मामला मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बधैया गांव का है, जहां तीन दिनों से लापता एक 14 वर्षीय बालक का शव गांव के रास्ते के किनारे एक गहरे पानी से भरे गड्ढे में मिला. गड्ढे में मिले लापता किशोर की शव के किशोर के घर में कोहराम मच गया, जिन्होंने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट घटना के पहले दिन ही थाने में दर्ज करवाई थी.

ये भी पढ़ें-Viral Video: होली से पहले पानी वाले गुब्बारे ने किया अंदर...राह चलते लोगों पर फेंक रहे थे युवक

गांव के रास्ते में बने गड्ढे में किशोर का शव मिलने से आक्रोशित हुए परिजन

रिपोर्ट के मुताबिक गांव के रास्ते में बने गड्ढे में किशोर का शव मिलने के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि आने-जाने रास्ते के लिए जगह के अभाव के कारण ग्रामीण लगातार परेशान है, क्योंकि सकरे रास्ते के किनारे बना गड्ढा जानलेवा हो गया था. उन्होंने बताया कि गड्ढा का काफी गहरा था, जिसमें हमेशा पानी भरा रहता था. गड्ढे में हुई किशोर की मौत से नाराज परिजनो ने मृतक का शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम किया.

Advertisement

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की 

किशोर की मौत के बाद परिजनों ने सड़क पर किशोर का शव रखकर चक्का जाम किया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार हनुमना और शाहपुर थाना प्रभारी ने परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन परिजन मामले में दोषियो के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अड़े रहे. अंत में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अब मामले की जांच में जुट गए हैं. 

ये भी पढ़ें-18 माह के मासूम का गला घोंटा, 10 दिन तक रजाई में लपेटे रखा शव, अवैध रिश्ते के शक में महिला ने उठाया खौफनाक कदम

अपने किशोरवय बेटे को खोने वाले परिजनों का कहना है कि गहरे गड्ढे का समाधान किए बिना उसे जिम्मेदारों द्वारा लावारिस छोड़ दिया गया था, जिससे किशोर दुर्घटना का शिकार हो गया. उनका आरोप है कि जिस बावली से उसके बेटे का शव मिला, वह सरपंच की है. आक्रोशित परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि ऐसी घटना किसी और के साथ दोबारा न हो.

ये भी पढ़ें-टीकमगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष पति की गजब बेइज्जती, बीच मीटिंग में सीएमओ ने दिखाया बाहर का रास्ता!