डॉक्टर को चढ़ा 'इश्क का बुखार': होटल में मना रहे थे प्रेमिका का बर्थडे, अचानक पत्‍नी की एंट्री से उतरा सारा खुमार!

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक निजी क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर को अपनी प्रेमिका का जन्मदिन मनाना भारी पड़ गया. शामगढ़ के एक होटल में जब पति अपनी प्रेमिका के साथ केक काट रहा था, तभी उसकी पत्नी रिश्तेदारों के साथ वहां धमक पड़ी. इसके बाद होटल के कमरे में जमकर हंगामा हुआ. पत्नी ने न केवल पति को खरी-खोटी सुनाई, बल्कि प्रेमिका के बाल पकड़कर उसे घसीटा. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और दोनों पक्षों को थाने ले गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

कहते हैं कि 'इश्क और मुश्क' छुपाए नहीं छुपते. मंदसौर के शामगढ़ इलाके में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहाँ एक पति की 'डबल लाइफ' का भंडाफोड़ उसकी पत्नी ने फिल्मी अंदाज में किया. जानकारी के अनुसार, शामगढ़ में निजी क्लीनिक चलाने वाला 50 वर्षीय चिकित्सक (जुल्फिकार) अपनी 40 वर्षीय प्रेमिका का जन्मदिन सेलिब्रेट करने मंदसौर पहुंचा था. उसने शहर के स्टेशन रोड स्थित एक होटल में कमरा बुक किया था. डॉक्टर की पत्नी को काफी समय से उस पर शक था. जैसे ही उसे पति के होटल में होने की सटीक सूचना मिली, वह अपने रिश्तेदारों के साथ वहां धमक पड़ी.

बिस्तर पर रंगे हाथों पकड़े गए, फिर शुरू हुआ हंगामा

पत्नी जब कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल हुई, तो वहां का दृश्य देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. पति और उसकी प्रेमिका को आपत्तिजनक स्थिति में देख पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा. उसने पहले पति को खरी-खोटी सुनाई और फिर प्रेमिका पर हमला कर दिया. पत्नी ने प्रेमिका के बाल पकड़ लिए और उसे पीटते हुए कमरे से बाहर घसीटने लगी. इस दौरान डॉक्टर अपनी प्रेमिका को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन पत्नी और उसके रिश्तेदारों के आगे उसकी एक न चली.

Advertisement

पुलिस की कार्रवाई और होटल संचालक का बयान

होटल में बढ़ते हंगामे को देख संचालक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई. होटल संचालक के मुताबिक, डॉक्टर और महिला बुधवार रात होटल आए थे. हंगामे के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी अपने साथ ले गई है.

थाने में भी प्रेमिका की तरफदारी

हैरानी की बात यह रही कि थाने पहुंचने के बाद भी डॉक्टर अपनी प्रेमिका का ही पक्ष लेता नजर आया. देर रात वह दोबारा होटल पहुंचा और कमरा वापस मांगने की जिद करने लगा. उसने तर्क दिया कि वे दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से साथ रह सकते हैं. हालांकि, होटल संचालक ने विवाद को देखते हुए कमरा देने से साफ इनकार कर दिया.

फिलहाल, पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन ले लिए हैं और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. सोशल मीडिया पर इस 'मिडिल एज' लव स्टोरी और उसके बाद हुए ड्रामे की खूब चर्चा हो रही है. 

यह भी पढ़ें- लॉ छात्रा किडनैप केस में ट्विस्ट: VIDEO जारी कर बोले-'गलतफहमी दूर करने अपनी मर्जी से आए, जल्‍द लौटेंगे'