पुरानी रंजिश में मर्डर: रायसेन में आरोपी ने युवक को देखते ही मारी गोली, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

Raisen Murder: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आरोपी संतोष रघुवंशी ने रविंद्र रघुवंशी को लाइसेंसी बंदूक से गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में पुरानी रंजिश ने एक बार फिर खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. गांव के ही संतोष रघुवंशी पिता तख्त सिंह रघुवंशी ने रविंद्र रघुवंशी को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि आरोपी के परिवार के आठ सदस्य दो वर्ष पहले हुए डबल मर्डर केस में आज भी जेल में सजा काट रहे हैं.

उसी पुरानी रंजिश की आग ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और तनाव का माहौल है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे के भीतर आरोपी को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

रास्ते में तोड़ दिया दम

मामला उदयपुरा थाना क्षेत्र के कुचवाड़ा गांव का है. पुरानी रंजिश के चलते संतोष रघुवंशी ने रविन्द्र रघुवंशी को रात 10 बजे खेत में गोली मार दी. गंभीर रूप से घायल रविंद्र को परिजन बरेली सिविल अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.

आपराधिक प्रवृत्ति का है आरोपी

जानकारी के अनुसार, आरोपी और रविंद्र के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था. इसी रंजिश के चलते आरोपी ने रविन्द्र को देखते ही लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया. आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी कुंअर सिंह मुकाती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी.

दो घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली है. फिलहाल बरेली-उदयपुरा पुलिस अस्पताल और गांव दोनों जगह मुस्तैद है और पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग सहमे हुए हैं.

Topics mentioned in this article