इंदौर के पलासिया चौराहे पर लिव-इन पार्टनर पर चाकू से हमला, फिर खुद का गला काटा

इंदौर के पलासिया चौराहे पर लिव-इन पार्टनर ने महिला का रास्ता रोककर धारदार हथियार से गले पर हमला कर दिया. महिला 3 साल से आरोपी के साथ लिव-इन में थी और परेशान करने की शिकायत करने जा रही थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
: पलासिया चौराहे पर दिनदहाड़े महिला पर हमला, लिव-इन पार्टनर ने गले पर धारदार हथियार से किया वार

इंदौर के पलासिया चौराहे पर दिनदहाड़े लिव-इन पार्टनर पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है. तीन साल से लिव-इन रिलेशन में रह रहे युवक ने महिला का रास्ता रोककर धारदार हथियार से उसके गले पर हमला कर दिया.

इसके बाद आरोपी ने खुद को भी घायल करने का प्रयास किया. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां महिला की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी को अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

क्या है मामला

पुलिस के अनुसार, कनाड़िया क्षेत्र के चेतन नगर में रहने वाली महिला करीब तीन साल से आरोपी युवक के साथ लिव-इन रिलेशन में थी. महिला ने युवक पर लगातार परेशान करने का आरोप लगाया था और इसी संबंध में वह शिकायत दर्ज कराने महिला थाने जा रही थी.

खुद का भी गला काटा

इसी दौरान पलासिया चौराहे के पास आरोपी युवक ने महिला को रोक लिया. दोनों के बीच विवाद हुआ और मामला इतना बढ़ गया कि युवक ने धारदार हथियार से महिला के गले पर हमला कर दिया. इसके बाद आरोपी ने खुद का गला काटकर जान देने की कोशिश की. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया.

महिला का अभी दर्ज नहीं हुआ बयान

पुलिस के अनुसार, महिला की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है, हालांकि उसके बयान अभी दर्ज नहीं हो सके हैं. आरोपी युवक को उपचार के बाद पुलिस अभिरक्षा में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अब हमले की वजह और दोनों के बीच हुए विवाद सहित पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. महिला की छोटी बच्चियां फिलहाल अपने नाना के पास हैं.

ये भी पढ़ें- क्वारी नदी का कहर: दर्जनों गांवों में बाढ़ से हाहाकार, फसलें बर्बाद; बिजली-पानी ठप, मुआवजे की मांग तेज

Advertisement