रोमांस, एक्‍शन और डायलॉग, एमपी के स्‍कूल में लगी 'धुरंधर' क्‍लास तो मच गया बवाल 

एमपी के मैहर स्थित कठहा शासकीय स्कूल में क्लासरूम के प्रोजेक्ट/एलईडी टीवी पर छात्रों को फिल्म दिखाने का वीडियो सामने आया है. अतिथि शिक्षक की मौजूदगी में हुई इस घटना पर परिजनों ने आपत्ति जताई है. कलेक्टर ने मामले की जांच कराकर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
maihar school viral video dhurandhar movie collector inquiry.

एमपी के मैहर जिले से सरकारी शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने वाली खबर सामने आई है. कठहा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाई के समय क्लासरूम में विद्यार्थियों को फिल्म दिखाए जाने का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार यह वीडियो शनिवार 31 जून 2026 का बताया जा रहा है. क्लासरूम में लगे एलईडी टीवी/प्रोजेक्टर पर 11वीं कक्षा के विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं को 'धुरंधर' फिल्म दिखाई जा रही थी. दावा है कि जब क्लास में फिल्म चल रही थी तब अतिथि शिक्षक हंसराज पटेल भी वहां मौजूद थे.

Advertisement

मेनका गांधी से क्यों छिनी अरबों की 522 एकड़ पुश्तैनी जमीन, किसे मिली? 51 साल पुराना विवाद खत्म 

छात्र के अभिभावक ने की शिकायत 

निर्धारित समय पर पढ़ाई कराने के बजाय मनोरंजन सामग्री दिखाए जाने से नाराज परिजनों ने स्कूल प्रशासन के रवैये पर नाराजगी जताई है. छात्र के अभिभावक निशांत तिवारी ने इस संबंध में प्रशासनिक स्तर पर शिकायत दर्ज कराई है. परिजनों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से बच्चों का अध्ययन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है.

बुरहानपुर की 400 साल पुरानी बिना बिजली-पंप की मुगल तकनीक होगी पुनर्जीवित, MANIT करेगा सर्वे, क्या होगा फायदा?

मैहर कलेक्टर विदिशा मुखर्जी ने दिए जांच के आदेश  

मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया है. मैहर कलेक्टर विदिशा मुखर्जी ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच के आदेश दे दिए गए हैं. जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने पर स्कूल प्राचार्य और संबंधित अतिथि शिक्षक के खिलाफ नियमानुसार सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पूरी जांच रिपोर्ट और आगामी प्रशासनिक कदम पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. 

रईसजादा प्रेमी निकला चोर, गर्लफ्रेंड को घुमाने चुराई मालिक की कार, दिलवाले पहुंच गए जेल