Salary Vivad: 9 महीने से मानदेय बंद, 6 महीने से वेतन नहीं; रामनगर में कर्मचारी नाराज़, आशा कार्यकर्ता का धरना

Asha Workers Protest: रामनगर, मैहर में आशा कार्यकर्ताओं और नगर परिषद कर्मचारियों ने वेतन भुगतान न होने के खिलाफ धरना शुरू कर दिया है. आशा वर्करों का आरोप है कि 9 महीनों से मानदेय नहीं मिला जबकि नगर परिषद कर्मियों का 6 माह का वेतन लंबित है. प्रशासन की चुप्पी से आक्रोश बढ़ गया है और कर्मचारी आंदोलन तेज करने की चेतावनी दे रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Salary Vivad: 9 महीने से मानदेय बंद, 6 महीने से वेतन नहीं; रामनगर में कर्मचारी नाराज़, आशा कार्यकर्ता का धरना

Asha Workers Protest Maihar Ramnagar: मैहर जिले के रामनगर में वेतन भुगतान को लेकर कर्मचारियों का आक्रोश चरम पर पहुँच गया है. स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ताओं (Asha Workers Protest) और नगर परिषद रामनगर के कर्मचारियों (Ramnagar Municipal Council Salaries Delayed) ने लंबे समय से लंबित वेतन और प्रोत्साहन राशि की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया है. आशा कार्यकर्ताओं (Asha Workers) ने आरोप लगाया कि उन्हें पिछले 9 महीनों से मानदेय नहीं मिला, प्रोत्साहन राशि भी अटकी हुई है. कार्यकर्ताओं के अनुसार, अधिकारियों को लगातार मौखिक और लिखित शिकायतें देने के बावजूद किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई. वेतन न मिलने से उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति बुरी तरह प्रभावित हो गई है. बच्चों की पढ़ाई, घर के खर्च और जरूरी जरूरतें पूरा करना मुश्किल हो गया है.

Employees Protest: कर्मचारियों का धरना

नगर परिषद कर्मचारियों का 6 माह से वेतन बंद

नगर परिषद रामनगर के कर्मचारियों ने बताया कि उनका वेतन 6 माह से लंबित है. कर्मचारियों का कहना है कि उच्च अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ. इससे कर्मचारियों में भारी नाराज़गी है.

Employees Protest: कर्मचारियों का प्रदर्शन

कामकाज प्रभावित, अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे

कर्मचारियों की हड़ताल को 5 दिन हो चुके हैं. इसका सीधा असर स्वास्थ्य विभाग के कामकाज पर पड़ा है. हड़ताल के दौरान अब तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर हाल जानने नहीं पहुँचा, जिससे कर्मचारियों का आक्रोश और बढ़ गया है. धरना स्थल पर कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और लंबित वेतन के तत्काल भुगतान, साथ ही अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग की.

आंदोलन और उग्र हो सकता है

कर्मचारियों ने साफ कहा है कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन को और गति देंगे. उन्होंने चेतावनी दी कि अपने हक़ के लिए वे “कुछ भी करने को तैयार हैं”. अब देखना यह है कि प्रशासन कर्मचारियों की मांगों पर कब निर्णय लेता है, या फिर यह आंदोलन और अधिक उग्र रूप ले लेता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें : ASHA Workers Protest: आशा कार्यकर्ता लंबित मानदेय कटौती से नाराज़; काम के बहिष्कार का किया ऐलान

यह भी पढ़ें : DAVV गर्ल्स हॉस्टल विवाद; ‘बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव', फर्स्ट ईयर छात्रा निष्कासित, बैग में मिले आपत्तिजनक सामान

Advertisement

यह भी पढ़ें : MP Vidhan Sabha: 'मर जाऊंगा लेकिन डरूंगा नहीं'; सदन के बाहर कांग्रेस MLA बाबू जंडेल का शीर्षासन, FIR पर विवाद

यह भी पढ़ें : Khet Talab Yojana Scam: 588 खेत तालाबों की जमीनी हकीकत उजागर; कागज़ों में तालाब, ज़मीन पर फसलें

Advertisement