Fire News: मोबाइल और कपड़े की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान

Maihar Fire News: मैहर के रामनगर कस्बे में शार्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई. इस आगजनी में लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Maihar Fire broke out: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मैहर (Maihar Fire) जिले के रामनगर कस्बे में देर रात शार्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई. आग लगने के कारण दो दुकान जलकर खाक हो गया, जिससे दुकान संचालक को लाखों का नुकसान हुआ है. नगर परिषद रामनगर की दमकल टीम ने करीब 5 घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि तब तक मोबाइल और कपड़े की दुकान पूरी तरह से जल चुकी थी.

धू-धू कर जल गई दुकान

जानकारी के मुताबिक, दुकान संचालक अखिल मिश्रा सोमवार की रात दोनों दुकानों को बंद कर अपने घर चले गए थे, लेकिन देर रात उन्हें किसी ने दुकान में आग लगने की सूचना दी. सूचने मिले के बाद वो मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी संस्कार मोबाइल और संस्कार ड्रेसेस की दुकान धू-धू कर जलने लगी. आनन फानन में उन्होंने घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी. राहत और बचाव कार्य के लिए पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह से आग पर काबू पाया. 

Advertisement

आसपास की दुकानों को भी पहुंचा नुकसान

रामनगर के कपड़ा और मोबाइल दुकान में आग लगने से न केवल दुकान संचालक अखिल मिश्रा को नुकसान उठाना पड़ा बल्कि आसपास की अन्य दुकानों को भी काफी नुकसान पहुंचा है. बताया जाता है कि आग के कारण आसपास की दुकानों में भी सीलिंग फॉल वगैरह पिघल गई है.

ये भी पढ़े: IND Vs AUS: रोहित शर्मा की तूफानी, फिर बुमराह ने यूं निकाली ट्रेविस हेड की हेकड़ी...सेमीफाइनल में भारत की एंट्री

Topics mentioned in this article