Maihar Congress Putla Dahan: मैहर शहर में शुक्रवार सुबह कांग्रेस द्वारा आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया. अलाउद्दीन चौराहे पर प्रदर्शन के बीच आग अचानक तेज़ हो गई और मौके पर तैनात यातायात प्रभारी विक्रम पाठक झुलस गए. उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल मैहर ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है. कांग्रेस ने यह विरोध भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय द्वारा कांग्रेस नेता उमंग सिंह को लेकर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में आयोजित किया था. कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष धर्मेश भाई, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे. जैसे ही पुतले में आग लगाई गई, लपटें अचानक तेज हो गईं और कुछ समय के लिए स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई.
Maihar Congress Putla Dahan: पुतला दहन के दौरान भड़की आग
लपटों से बचाने के दौरान घायल हुए ट्रैफिक प्रभारी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुतले की आग तेज होने के बाद पुलिस बल मौके पर आग को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान इंस्पेक्टर विक्रम पाठक आग की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए. पुलिस कर्मियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुँचाया. घटना के बाद मौके पर अफरा‑तफरी मच गई. पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए चौराहे पर व्यवस्था बहाल की.
Maihar Congress Putla Dahan: यातायात प्रभारी झुलसे
ज्वलनशील पदार्थों का उपयोग खतरनाक, कार्रवाई होगी : SP मैहर
मैहर एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि “सार्वजनिक प्रदर्शनों के दौरान पेट्रोल जैसे ज्वलनशील पदार्थों का इस्तेमाल बेहद खतरनाक है. इससे आम लोगों और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की जान को खतरा हो सकता है. पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और जरूरी कार्रवाई की जाएगी.”
Maihar Congress Putla Dahan: अस्पताल में इलाज जारी
कांग्रेस ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उनका उद्देश्य शांतिपूर्ण विरोध था और यह हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है. हादसे के बाद शहर में मामले को लेकर चर्चाएँ तेज हैं और राजनीतिक गलियारों में विभिन्न प्रतिक्रियाएँ सामने आ रही हैं. फिलहाल पुलिस इस घटना में आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की तैयारी कर रही है.
यह भी पढ़ें : MP Vidhan Sabha Budget Session 2026: भर्ती-वेतनमान; पांचवें दिन सरकार को किन मुद्दों पर घेरेगी कांग्रेस
यह भी पढ़ें : PMUY: रायसेन में उज्ज्वला योजना की जमीनी हकीकत उजागर; कई गांव आज भी गैस कनेक्शन से वंचित, देखिए NDTV पड़ताल
यह भी पढ़ें : Jabalpur Stone Pelting: सिहोरा में मंदिर-मस्जिद तनाव; पथराव के बाद भारी पुलिस बल तैनात, जानिए पूरा मामला
यह भी पढ़ें : Khajuraho Dance Festival 2026: आज से 52वां खजुराहो नृत्य समारोह शुरू; जानिए क्या कुछ होगा खास