Ujjain Crime News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjjain) में चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां उधार दिए पैसे मांगने गए मालिक को नौकरानी ने पति और बेटे के साथ मिलकर पाइप से पीट पीटकर मार डाला. फिलहाल भैरवगढ़ पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं. अंकपात मार्ग ईदगाह रोड निवासी बंटी कुमावत ने पुलिस को बताया कि बड़ा भाई राम कुमावत 44 साल रविवार सुबह नौकरानी प्रेमलता मालवीय के पति रामेश्वर को दिए उधार के रुपये लेने उसके घर गया था. दोपहर में पता चला राम के साथ मारपीट हुई है. मौके पर पहुंचे तो वहां राम खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा था.
पाइप से मालिक को पीटा, मौत
प्रत्यक्षदर्शी विशाल बैरागी ने उन्हें बताया कि प्रेमलता ने पति रामेश्वर और बेटे दुर्गेश के साथ मिलकर पकड़ा और लोहे की पाइप से उन्हें पीटा. उप निरीक्षक शिवराम किरार ने बताया प्रारंभिक जांच में मारपीट और हत्या की पुष्टि हुई है.
आरोपी महिला गिरफ्तार, पति और बेटा फरार
सूचना मिलते ही टीआई शैलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. वहीं मुख्य आरोपी प्रेमलता उर्फ भूरी बाई को हिरासत में ले लिया. हालांकि आरोपी रामेश्वर और दुर्गेश गिरफ्त में नहीं आ सके और वो फिलहाल फरार हैं. जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस रात तक छापेमारी करती रही.