Mahamana Express Fire: महामना एक्सप्रेस के डिब्बे में धुआं उठने से मचा हड़कंप, नीचे उतरे यात्री; आधे घंटे तक रोकी गई ट्रेन

Mahamana Express Fire: महामना एक्सप्रेस में यात्रियों में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रेन के एक डिब्बे से धुआं निकलने लगा. जिसके बाद यात्री ट्रेन से नीचे उतरने लगे. यह घटना ललितपुर से टीकमगढ़ के बीच उदयपुरा के पास हुई. यह ट्रेन भोपाल से खजुराहों जा रही थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Mahamana Express Fire: महामना एक्सप्रेस के एक डिब्बे में धुआं भरने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. जिसके बाद उदयपुरा उत्तरप्रदेश रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोकी गई और यात्रियों को नीचे उतरना पड़ा. यह घटना ललितपुर से टीकमगढ़ के बीच उदयपुरा के पास हुई. यह ट्रेन भोपाल से खजुराहों जा रही थी.

भोपाल से खजुराहो जा रही थी ट्रेन

जानकारी के अनुसार, भोपाल-खजुराहो महामना एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 22163 ललितपुर से टीकमगढ़ की ओर जा रही थी, तभी उदयपुरा के पास उसके डी-4 डिब्बे में अचानक धुआं भरने लगा. धुआं देखते ही यात्रियों में दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही ट्रेन को तत्काल रोका गया.

Advertisement

यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल

उदयपुरा के पास ट्रेन को अचानक रोका गया. इस दौरान डी 4 डिब्बे के यात्री बैग लेकर नीचे उतरने लगे.15 से 20 मिनट तक अफरा-तफरी का माहौल रहा. सूचना के बाद रेल प्रशासन मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया. स्थिति सामान्य होने के बाद ट्रेन टीकमगढ़ स्टेशन के लिए रवाना हुई.

30 मिनट बाद रवाना हुई ट्रेन

टीकमगढ़ सहायक रेलवे स्टेशन मास्टर ने बताया की ट्रेन मे कोई आग नहीं लगी थी. धुआं निकलने से ट्रेन में सफर क़र रहे यात्री डर गए थे. ट्रेन के डिब्बे के पहियों के ब्रेक शु का धुआं था. इस घटना मे कोई जन धन हानि नहीं हुईं हैं. 30 मिनट बाद पहिये का ब्रेक शु ठीक हुआ, जिसके बाद महामना ट्रेन को खजुराहो के लिए रवाना किया गया.

ये भी पढ़ें: MP में गर्मी से हुआ हाल-बेहाल, पारा 40 डिग्री पार, 3 दिन गरज-चमक के साथ बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Topics mentioned in this article