Madsaur: दो बच्चों समेत पिता का फंदे से लटका मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Mandsaur News: मंदसौर में एक ही परिवार के पिता, बेटा और बेटी के पेड़ से लटकते शव मिलने से सनसनी फैल गई. मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है. फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पिता, बेटा और बेटी का शव मिला पेड़ से लटकता हुआ

Mandsaur Suicide News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मंदसौर जिले से एक दिल दहलाने वाली तस्वीर सामने आई. यहां पेड़ पर फांसी के फंदे से लटके हुए तीन शव मिले. इनमें से दो शव बच्चों का और एक पिता का है. मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. घटना स्थल से एक सुसाइड नोट (Suicide Note) भी मिला है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है.

एक ही परिवार के तीन लोगों ने लगाई फांसी

जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र के अंर्तगत रूण्डी गांव में दो बच्चों समेत पिता के फांसी लगाने की खबर से सनसनी फैल गई. इनके शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटके हुए मिले. प्रथम दृष्टया स्थल पर ऐसा प्रतीत हुआ कि पिता ने अपने दोनों पुत्र को फांसी पर लटका कर खुद भी आत्महत्या कर ली. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत वहां पहुंची.

Advertisement

सुसाइड नोट में लिखी ये बात

पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला. सुसाइड नोट में तीनों की आत्महत्या के लिए किसी व्यक्ति का जिक्र सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है. फांसी से लटके शवों में पिता प्रकाश बंजारा, बेटी सुमन बंजारा और बेटा विशाल बंजारा है.

ये भी पढ़ें :- MP में 'हर घर नल से जल' योजना का हाल ! भोपाल के गांव में 1000 रु.प्रति महीने पर मिलता है 10 मिनट पानी

पत्नी ने लगाए आरोप

मृतक की पत्नी ने गांव के ही लोगों से झगड़े की वजह से पति के परेशान होने की बात कही. उसका कहना है कि देर रात तक सब कुछ सामान्य था. उसकी अपने पति से बातचीत भी हुई थी.

ये भी पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट ने पलटा खुद का फैसला, अब नहीं मिलेगी सांसदों और विधायकों को कानूनी छूट, होगी कार्रवाई

Advertisement

Topics mentioned in this article