MP Weather: मध्य प्रदेश में शुरू हुई कड़ाके की ठंड, 7 डिग्री पहुंचा पारा

MP Weather News: मध्य प्रदेश में अब ठंड का असर पूरी तरह से दिखने लगा है. लगातार प्रदेश में दिन और रात का पारा गिरता जा रहा है. वहीं राज्य में कई इलाकों का तापमान 7 डिग्री तक पर पहुंच गया है.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins

Madhya Pradesh Weather Report 15 December 2023: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बारिश (Rain) का दौर थम चुका है और कोहरे की दृश्यता भी कम हो चुकी है. वहीं प्रदेश के पूरे हिस्से से बादल छट गए हैं और आसमान भी साफ हो गया है. जिसके वजह से प्रदेश में ठंड ने दस्तक (Cold Knocks)दे दी है. इसके साथ ही प्रदेश में ठंड हवाओं का भी दौर शुरू हो गया है, जिसके चलते अब दिन का तापमान भी कम हो रहा है. मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 2 दिन तक इसी तरह की ठंड पड़ने की संभावना जताई है.

मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में भोपाल सहित अन्य हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी और रात में न्यूनतम तापमान में कमी आएगी. वही दतिया, ग्वालियर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं-कहीं पर हल्का कोहरा छाएं रहने की संभावना है.

बीते 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश में कैसा रहा तापमान


बीते 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 28.2 डिग्री सेल्सियस रतलाम में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान ( Minimum Temperature) 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ये तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया है.

Advertisement

भोपाल से सागर तक... जानें कैसा रहा तापमान

भोपाल (Bhopal)- अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस.
इंदौर (Indore)- अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस.
जबलपुर (Jabalpur)- अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस .
खजुराहो (Khajuraho)- अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस.
गुना (Guna) - अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस.
छिंदवाड़ा (Chhindwara)-  अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस.
खरगोन (Khargon)- अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस.
दमोह (Damoh)- अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस .
रीवा (Reva)- अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस .
सागर (Sagar) - अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस.
मलांझखण्ड (Malanjhkhand) - अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस.

Advertisement

ये भी पढ़े: Dhar: चिल्ड्रन एस एकेडमी स्कूल की तेज रफ्तार वैन ने मासूम को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

Advertisement