MP weather News: कड़ाके की ठंड से मिली राहत, जानिए- फरवरी में कैसा रहेगा मौसम का हाल

MP Weather Today: लंबे समय से ठंड और कोहरे के बाद सोमवार को कई शहरों का मौसम पूरी तरह साफ़ रहा. जहां सबसे कम तापमान खजुराहो में 7.0  डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, खंडवा में अधिकतम तापमान सबसे ज़्यादा 30 डिग्री दर्ज किया गया. 

विज्ञापन
Read Time: 7 mins

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में कड़ाके (Cold Wave) की ठंड से फ़िलहाल लोगों को बड़ी राहत मिली है. दरअसल, प्रदेश के कई ज़िलों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है, इसके कारण फ़िलहाल ठंड का असर कम हो गया है. हालांकि, बताया जा रहा है कि दो दिनों तक ठंड से राहत ज़रूर रहेगी, लेकिन फ़रवरी के शुरुआती हफ़्ते में कड़ाके की ठंड का एक दौर फिर से लौट सकती है.

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक़ पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. हवा का रुख़ बदल गया है. इसके कारण कई ज़िलों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है, जिससे ठंड से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली है. लंबे समय से ठंड और कोहरे के बाद सोमवार को कई शहरों का मौसम पूरी तरह साफ़ रहा. जहां सबसे कम तापमान खजुराहो में 7.0  डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, खंडवा में अधिकतम तापमान सबसे ज़्यादा 30 डिग्री दर्ज किया गया.

अभी राहत रहेगी जारी

मौसम विभाग ने लोगों को खुशखबरी देते हुए बताया है कि अगले तीन से चार दिन तक ठंड का असर कम रहने अनुमान है. इस दौरान दिन का तापमान 27 से 28 डिग्री तक पहुंच सकता है? हालांकि, दिन में बादल भी छाए रहेंगे.
इसके साथ ही रायसेन, मलाजखंड, नौगांव, छिंदवाड़ा, शिवपुरी, सतना, खजुराहो, सीधी, सागर और गुना जिले में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है.

Advertisement

ये भी पढ़ें-'फिर बोतल से बाहर आया हनी ट्रैप का जिन्न, MP के पूर्व CM कमलनाथ से वीडियो जब्त करने की मांग
 

 यहां जारी है ठिठुरन

वहीं, ग्वालियर-छतरपुर जिले में अब भी कड़ाके की ठंड की वजह से लगातार ठिठुर जारी है. दरअसल, ये जिले लंबे समय से मध्य प्रदेश के सबसे ठंडे इलाके बने हुए हैं. हालांकि, पहले के मुकाबले यहां भी थोड़ी राहत मिली है. यहां रात के तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड में कमी आई है.

ये भी पढ़ें-'नॉमिनी' नहीं बनाया तो महिला SDM की पति ने कर दी हत्या, वॉशिंग मशीन में धुले खून से सने कपड़े