Miss World Georgia 2023: भारतीय मूल की बेटी स्नेहा बनीं मिस वर्ल्ड जॉर्जिया, भारत आने पर हुआ जोरदार स्वागत

Shivpuri Sneha Gupta: भारतीय मूल की बेटी स्नेहा गुप्ता मिस वर्ल्ड अमेरिका जॉर्जिया 2023 बनीं हैं. इस साल हुई प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर यह खिताब अपने नाम किया. खिताब जीतने के बाद भारत आने पर उनका लोगों ने जोरदार स्वागत किया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Miss World America Georgia Latest News : भारतीय मूल की बेटी स्नेहा गुप्ता (Sneha Gupta) ने मिस वर्ल्ड अमेरिका जॉर्जिया का खिताब अपने नाम किया है. अमेरिका से वापस भारत लौटने के बाद शिवपुरी (Shivpuri) जिले के करैरा में  उनका जोरदार स्वागत और सम्मान किया गया. दरअसल, स्नेहा वर्तमान में अपने परिवार के साथ अमेरिका में रहती हैं.  

28 वर्षों से अमेरिका में रह रहा है परिवार 

बता दें कि शिवपुरी जिले के करैरा कस्बे के रहने वाले इंजीनियर अविनाश गुप्ता साल 1995 में जॉब के लिए America चले गए थे. इसके बाद से अपने  परिवार के साथ वे वहीं रह रहे हैं. उनकी बेटी स्नेहा गुप्ता ने वर्ष 2023 में वहां आयोजित हुए मिस वर्ल्ड अमेरिका जॉर्जिया 2023  (Miss World America Georgia 2023) प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और इस खिताब को अपने नाम कर लिया. 

ये भी पढ़ें MP News: घर-गृहस्थी संभालते-संभालते लगातार दूसरी बार डिप्टी कलेक्टर बनीं सिम्मी यादव

लोग बोले- यह भारत का सम्मान है 

 मिस वर्ल्ड अमेरिका जॉर्जिया 2023 (Miss World America Georgia 2023)  बनने के बाद स्नेहा पहली बार भारत आई, तो शहर के लोगों ने उनकी इस उपलब्धि को शहर और भारत का सम्मान बताते हुए स्नेहा को सम्मानित किया. इस कार्यक्रम में स्नेहा ने कहा कि वह भारत और भारत की संस्कृति से बहुत प्यार करती है. उन्होंने मिस वर्ल्ड अमेरिका का खिताब जीता है. लड़कियों को प्रोत्साहित करना चाहती हैं. लोगों का कहना है कि स्नेहा की इस जीत से देश और हमारे शहर का नाम रोशन हुआ है. इसके लिए हमें गर्व है. 

ये भी पढ़ें Year Ender 2023: मध्य प्रदेश को 2023 में क्या-क्या हुआ हासिल? राज्य ने खोए कई बड़े चेहरे