Madhya Pradesh HelpDesk: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते जंग जैसे हालातों ने खाड़ी क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ा दी है. इस Gulf War Tension का असर वहां रह रहे भारतीय नागरिकों पर भी देखा जा रहा है. मध्य प्रदेश के हजारों लोग नौकरी, व्यवसाय, पढ़ाई और पर्यटन के सिलसिले में Dubai, Kuwait, Saudi Arabia और Oman जैसे देशों में रहते हैं.
पहले भी 200 लोग फंस चुके थे
हाल ही में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के कारण उड़ानें प्रभावित हुई थीं. उस दौरान मध्य प्रदेश के करीब 200 लोग खाड़ी देशों में फंस गए थे. इनमें उज्जैन के महाकाल मंदिर के पुजारी विकास शर्मा और इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला भी शामिल थे, जो बाद में सकुशल लौट आए.
मध्य प्रदेश कंट्रोल रूम नंबर
राज्य सरकार ने एहतियातन नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में 24 घंटे संचालित होने वाला कंट्रोल रूम स्थापित किया है. यहां से खाड़ी देशों में रह रहे प्रदेशवासियों को हर संभव सहायता दी जाएगी.
📞 हेल्पलाइन नंबर: 011-26772005
📱 व्हाट्सएप: 9818963273
📧 ईमेल: mphelpdeskgulf@gmail.com
सरकार ने अपील की है कि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत संपर्क करें.