MP में तापमान पहुंचा 43 डिग्री पार: ट्रांसफार्मरों को 'कूलर' का सहारा, खजुराहो रहा सबसे गर्म

MP Mausam News Hindi: मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है, जहां खजुराहो 43 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा. मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों का अलर्ट जारी किया है. इस बीच, बुरहानपुर में बिजली कटौती रोकने के लिए विभाग ने पावर ट्रांसफार्मरों पर कूलर लगाए हैं ताकि वे अधिक तापमान के कारण ट्रिप न हों.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बुरहानपुर में बिजली कटौती रोकने के लिए विभाग ने पावर ट्रांसफार्मरों पर कूलर लगाए हैं
sharik akhtar durani

MP Weather News: मध्यप्रदेश में सूर्यदेव के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं. प्रदेश का कोना-कोना भट्टी की तरह तप रहा है, जिससे न केवल आम जनजीवन बल्कि पशु-पक्षी भी बेहाल हैं. अधिकांश जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. भीषण गर्मी का असर अब बिजली विभाग के बुनियादी ढांचे पर भी दिखने लगा है, जहां अत्यधिक लोड और हीट के कारण ट्रांसफार्मर 'हांफने' लगे हैं.

हीट वेव और 'वार्म नाइट' का अलर्ट

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है. अगले 4 दिनों के लिए हीट वेव (लू) और वार्म नाइट (गर्म रात) का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. पिछले 24 घंटों में प्रदेश का सबसे गर्म स्थान खजुराहो रहा, जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Advertisement

बुरहानपुर: ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के अनोखे जतन

बुरहानपुर, जो प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में गिना जाता है, वहां भी पारा 40 डिग्री के पार है. निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कमर कस ली है. 
कूलर तकनीक: शहर अभियंता रंजीत कुमार ने बताया कि पावर ट्रांसफार्मरों को ओवरहीटिंग और ट्रिपिंग से बचाने के लिए उन पर विशेष कूलर लगाए गए हैं. इससे तेल का तापमान नियंत्रित रहता है और बार-बार बिजली गुल होने की समस्या नहीं होती.

नई ग्रिड का लाभ: केंद्र सरकार की योजना के तहत शहर में दो नई ग्रिड स्थापित की गई हैं, जिससे लोड मैनेजमेंट बेहतर हुआ है और उपभोक्ताओं को निरंतर बिजली मिल रही है.

ग्वालियर अंचल में भीषण गर्मी का रौद्र रूप जारी है. पिछले पांच दिनों से शहर का तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. तपती धूप और गर्म हवाओं (लू) के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया है. सोमवार को तो ग्वालियर प्रदेश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया था. बुधवार को स्थिति वैसी ही बनी रही. 

यह भी पढ़ें- गेट खुलवाया, पैर छुए और महिला के सिर में मारी गोली... यह सब देख रही पोती की निकली चीख

Topics mentioned in this article