अवैध संबंध के चलते जेठ-बहु की गई जान, तालाब में मिली दोनों की लाश; पुलिस जांच में जुटी

मध्य प्रदेश के बालाघाट में illicit relationship death का सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां जेठ-बहू की लाश डेम में मिली. परिवार के अनुसार दोनों शनिवार से लापता थे. पुलिस इसे suspicious death investigation मानकर जांच कर रही है. मौके से कीटनाशक की बोतल भी बरामद हुई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Balaghat Murder Case: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब जेठ-बहू की लाश एक डेम से बरामद हुई. अवैध संबंध की आशंका के बीच मिली ये मौतें कई सवाल खड़े करती हैं. दोनों शनिवार से घर से लापता थे और सुबह उनके शव पानी में मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई. फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है.

दरअसल, बालाघाट के रामपायली थाना क्षेत्र के ग्राम सालेबड़ी में एक डेम से महिला और पुरुष के शव मिलने की खबर फैलते ही पूरा इलाका दहशत में आ गया. सुबह होते ही ग्रामीणों ने डेम किनारे बाइक और चप्पल देखी, जिसके बाद पानी में तलाश की गई और दोनों के शव दिखाई दिए.

Advertisement

शनिवार शाम से थे लापता

परिवार के लोगों के अनुसार जेठ-बहू शनिवार शाम से घर से गायब थे. देर रात ग्रामीणों ने दोनों को एरवटोला क्षेत्र में देखा था. अगले दिन सुबह जब डेम में शव मिले, तब उनकी पहचान की गई. ग्रामीणों ने बताया कि दोनों एक ही परिवार के हैं और जेठ-बहू का रिश्ता है.

ये भी पढ़ें- एमपी में संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की कार्रवाई; ISI से है कनेक्शन

प्रेम प्रसंग की चर्चा, हत्या या आत्महत्या?

गांव में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की चर्चा पहले से थी. अब उनकी एक साथ मौत ने हालात को और जटिल बना दिया है. यह हत्या है या फिर दोनों ने आत्महत्या की, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है. पुलिस फिलहाल इसे संदिग्ध मौत मानकर जांच कर रही है.

मौके से कीटनाशक की बोतल मिली

जांच करने पहुंचे रामपायली थाना प्रभारी दिलीप मौर्य ने बताया कि घटनास्थल से कीटनाशक दवा की एक बोतल मिली है. दोनों के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं. शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि मामला प्रेम प्रसंग के चलते उठाए गए कदम से जुड़ा हो सकता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- बहुत बड़ा सरेंडर... आज फिर कई नक्सली पुलिस के सामने डालेंगे हथियार, लाखों रुपये के हैं इनामी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी आगे की जांच

पुलिस का कहना है कि मौत पानी में डूबने से हुई है या जहर खाने से यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा. फिलहाल पुलिस दोनों के मोबाइल, कॉल डिटेल और परिवार के बयान के आधार पर पूरे घटनाक्रम की परतें खोलने की कोशिश कर रही है.

Advertisement