3 years ago

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है. साथ ही घना कोहरा भी लोगों को घेरे हुए है, जिससे प्रदेशवासियों को कई तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दोनों राज्यों में ठंड को देखते हुए स्कूलों में छुट्टियां कर दी गई है. वहीं हिट एंड रन के नए कानून को लेकर बस और ट्रक ड्राइवरों का प्रदर्शन भी बढ़ता जा रहा है. कई जिलों में दूसरे दिन भी ट्रक चालकों की हड़ताल जारी रही जिससे अब आम जनजीवन भी प्रभावित होने लगा है.

घने कोहरे के कारण भोपाल में विजिबिलिटी 50 मीटर के करीब पहुंची

प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार को इस सीजन का सबसे घना कोहरा छाया रहा. वहीं घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो गई है. बता दें कि यहां कि विजिबिलिटी 50 मीटर के करीब पहुंच गई है. इधर आगर मालवा में सर्दी का कहर जारी है. लगातार तापमान में गिरावट देखी जा रही है. धुंध और कोहरे के चलते सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है. कोहरे के चलते विजिबिलिटी भी बहुत कम हो गई है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों और बुजुर्गों के लिए खास एहतियात बरतने की बात कही है.

शिवपुरी में 7.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

शिवपुरी में लगातार मौसम में ठंडक बढ़ती जा रही है. अगर कोहरे की बात करें तो सोमवार शाम से ही कोहरे ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है. वहीं शिवपुरी में इस सीजन का सबसे ज्यादा ठंड मंगलवार को रिकॉर्ड किया गया. यहां रात का तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड हुआ है, जबकि दिन में तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. बता दें कि कोहरे के साथ-साथ मौसम में भी नमी छाई हुई है और लगातार ओस की बूंदे आसमान से धरती पर गिरकर मौसम को और ठंडा बना रही है. ठंड की वजह से लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है. वहीं दूसरी तरफ यातायात भी कोहरे के कारण प्रभावित हुआ है. अगर मौसम विभाग की मानें तो शिवपुरी समेत पूरे प्रदेश में ठंड और बढ़ सकती है. 

ये भी पढ़े: Petrol-Diesel Price: नये साल पर मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, यहां जानें आपके जिले में क्या रेट?

Jan 02, 2024 22:05 (IST)

हिट एंड रन : सरकार और ट्रांसपोर्टर्स के बीच सुलह, खत्म हो सकती है हड़ताल

Jan 02, 2024 21:55 (IST)

अयोध्या में 'प्राण प्रतिष्ठा' : 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ में रहेगा ड्राई-डे

Advertisement
Jan 02, 2024 21:04 (IST)

'हिट एंड रन' कानून : इंदौर में हड़ताली चालकों ने बसों पर पथराव किया

Jan 02, 2024 19:43 (IST)

नरसिंहपुर में प्रहलाद पटेल की प्रेस कान्फ्रेंस

Jan 02, 2024 19:41 (IST)

सीधी : नहर में डूबे प्रेमी युवक का दूसरे दिन मिला शव

Jan 02, 2024 19:23 (IST)

ग्वालियर : पब में घुसने से रोका तो रंगबाजों ने काटा बवाल

Advertisement
Jan 02, 2024 18:55 (IST)

बीजापुर मुठभेड़ में घायल जवानों और परिजनों से मिले डिप्टी CM शर्मा

Jan 02, 2024 17:52 (IST)

विदिशा : हार्ट अटैक आने से परेशान था शख्स, फांसी लगाकर की खुदकुशी

Advertisement
Jan 02, 2024 17:49 (IST)

राजनांदगांव में गिरा अपराध का ग्राफ

Jan 02, 2024 17:37 (IST)

किराए की जमीन पर चल रही एशिया की दूसरी सबसे बड़ी मिर्ची मंडी

Jan 02, 2024 16:32 (IST)

ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल पर कमलनाथ का ट्वीट

Jan 02, 2024 16:29 (IST)

हिट एंड रन कानून के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने ली बैठक, दिए निर्देश

Jan 02, 2024 16:19 (IST)

जशपुर के एक घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान हुआ खाक

Jan 02, 2024 16:16 (IST)

गरियाबंद : जनता की जेब पर भारी पड़ रही हिट एंड रन कानून के खिलाफ हड़ताल

Jan 02, 2024 13:54 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: जशपुर में जंगली हाथी का उत्पात, तोड़ा घर

Jan 02, 2024 13:52 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: मुरैना में दिखा चालकों की हड़ताल का असर, सब्जी की कीमतों में लगातार उछाल

Jan 02, 2024 10:55 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: बुरहानपुर से पेट्रोल की किल्ल्त का मामला आया सामने, जानें पूरा मामला

Jan 02, 2024 10:47 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: देवास में सर्दी का सितम जारी, अलाव जलाकर ठंड से बचते दिखें लोग

Jan 02, 2024 10:43 (IST)

आगर मालवा में ट्रक ड्राइवरों का हड़ताल जारी, जरूरत से ज्यादा वाहनों में पेट्रोल डलवा रहे लोग

Jan 02, 2024 10:37 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: ड्राइवर हड़ताल का सतना में व्यापक असर, महंगे हुए सब्जी के दाम

Jan 02, 2024 10:35 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates:राजनांदगांव में पेट्रोल पंप पर लोगों का जमवाड़ा, वाहन चालकों के हड़ताल के बाद पहुंचे लोग