MP Chhattisgarh News Live: पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) शुक्रवार को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) पहुंचें. इस दौरान उन्होंने विपक्षी दल पर जमकर निशाना साधा. दिग्विजय ने अफसरों और कर्मचारियों को धमकी भरे अंदाज़ में कहा, 'हमारीं सरकार बन रही है, वे अपना रवैया बदल लें अन्यथा उन्हें शिवराज (Shivraj Singh Chouhan) या नरोत्तम (Narottam Mishra) बचाने नही आएंगे.' इस दौरान दिग्विजय सिंह ने दतिया का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां पूरा प्रशासन BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहा है. सरकार तो हमारीं बन रही है हम उन्हें बताना चाहते है कि ऐसे अधिकारी कर्मचारी अपना रवैया बदलें अन्यथा कोई उन्हें बचाने नही आएगा. दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा,
दिग्विजय सिंह
मोदी के परिवारवाद के आरोप का दिया ये जवाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर परिवारवाद के आरोप लगाए जाने पर पूर्व CM ने कहा, 'प्रधानमंत्री जी केवल अपने तक सीमित है. लेकिन जिसका परिवार होता है वह आगे बढ़ता है.' दिग्विजय ने पूछा कि क्या अमित शाह के बेटे जय शाह, राजनाथ सिंह के बेटे और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर के बेटे राजनीति में नहीं है ? अगर किसी का बेटा, पुत्र, भाई- बहन या अन्य रिश्तेदार समाज सेवा और राजनीति में आना चाहते हैं तो इसका फैसला तो जनता ही तय करती है.