3 years ago
भोपाल/ रायपुर:

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News Live Updates: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) छत्तीसगढ़ (Chhatisgarh) के राजनांदगांव (Rajnandgaon) में सोमवार, 16 अक्टूबर को चुनावी सभा करेंगे. वहीं मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के भोपाल (Bhopal) में आज अभिव्यक्ति गरबा का आयोजन किया जा रहा है.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल करेंगे. बाद में शाह चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. भाजपा पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी. छत्तीसगढ़ में चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद यह पहली बार है जब शाह राज्य के दौरे पर हैं. राज्य में सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा.

पार्टी ने सिंह को राजनांदगांव सीट से चुनाव मैदान में उतारा है जहां पहले चरण में मतदान होगा. सिंह के खिलाफ मुख्यमंत्री भूपेश के करीबी कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन चुनाव मैदान में हैं. बीजेपी नेताओं ने बताया कि सिंह सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल करेंगे.

उन्होंने बताया कि शाह आज 16 अक्टूबर को सुबह राजधानी रायपुर पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे. शाह रमन सिंह के नामांकन दाखिल करने के दौरान मौजूद रहेंगे तथा इसके बाद दोपहर में जनसभा को संबोधित करेंगे.

राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भारतीय जनता पार्टी की यह पहली बड़ी रैली है. शाह पिछले लगभग तीन महीनों से लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ कई बैठकें की तथा रैलियों को संबोधित किया.

राज्य में दो चरणों में मतदान होगा. पहले चरण में कोंटा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, चित्रकोट, जगदलपुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, केशकाल, कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, मोहला-मानपुर, खुज्जी, डोंगरगांव, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा. सिंह राजनांदगांव से चुनाव मैदान में हैं. दूसरे चरण में राज्य की अन्य 70 सीट के लिए मतदान होगा.

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहले चरण की सभी 20 सीट समेत 85 सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. सत्ताधारी दल कांग्रेस ने पहले चरण की 19 सीट समेत 30 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है.

छत्तीसगढ़ में वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 90 में से 68 सीट जीतकर सरकार बनाई थी और भाजपा को केवल 15 सीट पर जीत मिली थी, लेकिन अजीत जोगी की पार्टी जेसीसी (जे) को पांच और बसपा को दो सीट मिली थी. उपचुनावों में जीत के बाद कांग्रेस के विधायकों की संख्या 71 हो गई है.

अगले महीने होने जा रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जहां सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, वहीं बीजेपी सत्ता वापस पाने की उम्मीद में है.
 

Oct 16, 2023 22:41 (IST)

Katni Bee Sting Death News

Oct 16, 2023 21:31 (IST)

Digvijay Singh fake resignation

Advertisement
Oct 16, 2023 21:01 (IST)

NDTV Exclusive Interview

Oct 16, 2023 19:15 (IST)

CM Shivraj Singh Chouhan in Shahdol

Oct 16, 2023 18:52 (IST)

Cricket in Olympics 2028

Oct 16, 2023 17:34 (IST)

Chhattisgarh Election 2023

Advertisement
Oct 16, 2023 16:00 (IST)

Chhattisgarh Assembly Election

Oct 16, 2023 14:56 (IST)

राज्य इकाई में बगावत पर बोले कमलनाथ : ''4000 लोगों ने जताई थी इच्छा..हर किसी को टिकट नहीं मिल सकता''

Advertisement
Oct 16, 2023 14:22 (IST)

Border 2 के लिए 50 करोड़ की भारी भरकम फीस ले रहे बॉलीवुडर एक्टर Sunny Deol !

Oct 16, 2023 13:54 (IST)

Chhindwara के दर्जनों गांव ऐसे..जहां लोगों को नहीं आती हिंदी

Oct 16, 2023 12:43 (IST)

Gwalior: डबरा सीट पर समधी-समधन में होगी टक्कर, सीडी कांड के बावजूद कांग्रेस ने राजे पर जताया भरोसा

Oct 16, 2023 11:49 (IST)

Bigg Boss 17: खुल गया बिग बॉस 17 का दरवाजा

Oct 16, 2023 11:20 (IST)

Gwalior Rural सीट से कांग्रेस में बगावत; केदार कंसाना का इस्तीफा, किया चुनाव लड़ने का ऐलान

Oct 16, 2023 10:45 (IST)

शराब व्यापारी विजय भाटिया के घर ईडी की रेड

Oct 16, 2023 10:40 (IST)

Chhattisgarh Election 2023: पूर्व CM रमन सिंह आज दाखिल करेंगे नामांकन, अमित शाह रहेंगे मौजूद

Oct 16, 2023 10:23 (IST)

World Food Day 2023 : जानें क्यों मनाया जाता है विश्व खाद्य दिवस

Oct 16, 2023 10:00 (IST)

दो चरणों में होगा मतदान

Oct 16, 2023 09:46 (IST)

निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल बीजेपी में हुए शामिल

Oct 16, 2023 09:39 (IST)

चुनावी रैली को संबोधित करेंगे शाह