मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में भीषण लू और गर्मी, पारा 43 के पार; घर से बाहर निकलते ही झुलसा रही धूप

Heat Wave Alert: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है. कई शहरों में पारा 43°C पार जा चुका है. सड़कों पर सन्नाटा, काम-काज प्रभावित हो रहा है. मौसम विभाग ने लू की चेतावनी दी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज भी पड़ेगी लू.

Weather Forecast and Heat Wave Alert: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गर्मी का सितम जारी है. झुलसाती धूप ने लोगों को घर से निकलना मुश्किल कर दिया है. दोनों राज्यों के कई शहरों में पारा 43 डिग्री के ऊपर तक पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार, पारा कुछ ही दिनों में 2-3 डिग्री बढ़ सकता है. हीटवेव (Heat Wave, लू) के चलते लोगों को घर से बाहर जाते वक्त चेहरा और सिर ढककर चलने की सलाह दी जा रही है.

मध्य प्रदेश में पारा ज्यादातर जगहों पर पारा 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है. कई शहरों में तो तापमान 43 डिग्री के पार भी पहुंचा है. मौसम विभाग का अनुमान के पारा जल्दी ही 45 डिग्री भी पहुंच सकता है. तेज धूप, गर्म हवाओं और सूखे मौसम ने लोगों के काम-काज पर भी असर डाला है. तेज धूप के चलते सड़कों पर सन्नाटा नजर आता है. एमपी के खजुराहो जिले में 43.4 डिग्री, नर्मदापुरम में 43.2 और नौगांव जिले में 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था.

Advertisement

रात को भी राहत नहीं

दिन में गर्मी के साथ यही हाल लोगों का रात में भी है. तापमान 24 से 29 डिग्री रहने के चलते राहत नहीं मिल पा रही है. वॉर्म नाइट जैसे हालात रहने के चलते शरीर को आराम नहीं मिल पाता, जिससे लोगों को नींद भी नहीं आती है और स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है.

छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में बढ़ेगा पारा

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर हुए कहा कि अगले 24 घंटे के अंदर राज्य में 2 से 3 डिग्री तापमान बढ़ने का अनुमान है. राजधानी रायपुर, बिलासपुर, और दुर्ग में अगले दो दिनों तक लू चलने की आशंका है. रायपुर में आज का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रह सकता है. वहीं, प्रदेश में बुधवार को सबसे ज्यादा गर्म दुर्ग जिला रहा था, जहां 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ. वहीं, राजनांदगांव में तापमान 43 डिग्री, रायपुर में 42.5 बिलासपुर में 42.8, अंबिकापुर में 39.5 और जगदलपुर में 37.6 डिग्री तापमान रहा.

और बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग का मानना है कि फिलहाल तो गर्मी से राहत नहीं मिल सकती है, बल्कि कुछ दिनों में अभी और तापमान बढ़ेगा. इससे लू में और गर्मी होगी. ऐसे में लोगों को लगातार पानी पीने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें- हाईकोर्ट ने कांग्रेसियों की गिरफ्तारी पर जताई सख्त नाराजगी, पुलिस से पूछा- कानूनी प्रक्रिया क्यों नहीं अपनाई?