LPG Gas Crisis: गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर पुलिस का शिकंजा, भोपाल और नीमच में बड़ी कार्रवाई

LPG Gas Cylinder Crisis: भोपाल के कोलार रोड थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध तरीके से कालाबाजारी की जा रही है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर उसकी जांच की. जांच के दौरान वाहन में इंडियन कंपनी के 25 घरेलू गैस सिलेंडर पाए गए. वहीं नीमच शहर के ग्वालटोली क्षेत्र में भी कैंट थाना पुलिस ने अवैध गैस सिलेंडर भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की. सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान वहां से 14 घरेलू गैस सिलेंडर और 2 कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए गए.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins

LPG Gas crisis in india: एक ओर जहां घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी और लंबी कतारों के कारण आम लोग परेशान हैं. वहीं, दूसरी ओर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी भी जमकर हो रही है. लिहाजा, प्रशासन ने कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के भोपाल और नीमच में पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं.

पुलिस का कहना है कि घरेलू उपयोग के लिए निर्धारित गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री और भंडारण पर लगातार नजर रखी जा रही है और इस तरह के मामलों में सख्त कदम उठाए जाएंगे.

Advertisement

भोपाल में पिकअप वाहन से 25 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद

भोपाल के कोलार रोड थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध तरीके से कालाबाजारी की जा रही है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर उसकी जांच की. जांच के दौरान वाहन में इंडियन कंपनी के 25 घरेलू गैस सिलेंडर पाए गए. पुलिस के अनुसार ये सिलेंडर घरेलू उपयोग के लिए आरक्षित थे, लेकिन इन्हें काले बाजार में बेचने के इरादे से ले जाया जा रहा था. पुलिस ने पिकअप वाहन सहित सभी 25 गैस सिलेंडर जब्त कर लिए हैं और पूरे मामले की जांच जारी है.

नीमच में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण का खुलासा

वहीं नीमच शहर के ग्वालटोली क्षेत्र में भी कैंट थाना पुलिस ने अवैध गैस सिलेंडर भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की. पुलिस को सूचना मिली थी कि एक किराना दुकान में घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध रूप से भंडारण कर उनकी रिफिलिंग और बिक्री की जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान वहां से 14 घरेलू गैस सिलेंडर और 2 कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए गए. बताया जा रहा है कि जब्त किए गए अधिकांश सिलेंडर खाली अवस्था में थे.

 एक आरोपी हिरासत में

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से अशोक खलीफा नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया और उसे पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया. पुलिस ने इस मामले की जानकारी खाद्य आपूर्ति विभाग को भी दे दी है ताकि नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा सके.

प्रशासन और पुलिस की संयुक्त जांच

कार्रवाई के बाद तहसीलदार संजय मालवीय भी कैंट थाने पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. फिलहाल पुलिस और खाद्य आपूर्ति विभाग मिलकर मामले की जांच कर रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और कालाबाजारी को रोकने के लिए आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें- घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक:CM ने लोगों से पैनिक न होने की अपील की, कालाबाजारी रोकने के लिए टोल-फ्री नंबर जारी

मामले को लेकर नीमच कैंट थाना प्रभारी निलेश अवस्थी ने बताया कि गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि गैस एजेंसियों की व्यवस्था सुधारने और कालाबाजारी रोकने के लिए हाल ही में एजेंसी संचालकों के साथ बैठक भी की गई है. पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें- देश में तेल-गैस संकट पर राहुल गांधी के सवाल पर भड़के सीएम यादव, देश को शर्मिंदा करने का लगाया आरोप

Advertisement