लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका, पूर्व CM शिवराज ने रातों रात 500 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को BJP में कराया शामिल

Congress Leader Join BJP: मध्य प्रदेश में कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं. शनिवार को पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रातों रात विदिशा पहुंचकर 500 से ज्यादा कांग्रेसियों को बीजेपी की सदस्यता दिलाई. उन्होंने इंडिया गठबंधन को खंड- खंड बताया. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
विदिशा में कांग्रेसियों को भाजपा ज्वाइन कराते हुए पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान.

Loksabha Election 2024 : मध्य प्रदेश में कांग्रेसियों के पार्टी छोड़ BJP में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है. शनिवार को प्रदेश में बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने BJP की सदस्यता ली है. मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने विदिशा क्षेत्र से रातों रात 500 से ज्यादा कांग्रेसियों को BJP की सदस्यता दिलाई है. इनमें कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल हैं. 

कांग्रेस के ये नेता BJP में हुए शामिल 

लोकसभा चुनाव सिर पर है, इस बीच मध्य प्रदेश में कांग्रेस लगातार टूटती जा रही है. कार्यकर्ता, नेता कांग्रेस छोड़कर बीजेपी की सदस्यता ले रहे हैं. शनिवार को भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर भी प्रदेश में कई कांग्रेसियों ने बीजेपी का दामन थामा. पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान शनिवार को विदिशा पहुंचे और रातों-रात 500 से ज्यादा कांग्रेसियों को बीजेपी ज्वाइन करा दी. शहर के शहनाई गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में देर रात पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के सामने कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी और वर्तमान में नटेरन से जनपद सदस्य अंशुज शर्मा जिले और प्रदेश के पदाधिकारी रहे दीपक बाजपेई, दीप सिंह रघुवंशी सहित अन्य कई पदाधिकारी अपने तकरीबन 500 समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए. बता दें कि BJP ने एक लाख लोगों को भाजपा में शामिल करने का लक्ष्य रखा था. दावा है कि एक लाख से ज्यादा लोग बीजेपी ज्वाइन कर चुके हैं. इनमें कई कांग्रेसी नेता शामिल हैं. 

Advertisement

ये भी पढ़ें Dewas News: चलती तीर्थ यात्री बस में लगी भीषण आग, खिड़की-दरवाजे तोड़कर कूदे 100 यात्री, लाखों के सामान...

अब खंड- खंड हो चुका है गठबंधन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस दिशा हीन हो गई है. उसके पास विजन नहीं है. भगवान राम के मंदिर की स्थापना पर जिस प्रकार से उन्होंने आमंत्रण ठुकराया उसकी वजह से कांग्रेस में शामिल प्रबुद्ध जनों ने पार्टी को छोड़ने का मन बनाया और भाजपा में शामिल हुए हैं. हम सब मिलकर शहर, जिला, प्रदेश और देश का विकास करेंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसे उम्मीदवारों को उतार रही है जो खुद अपना फॉर्म निरस्त करते हैं. इण्डिया गठबंधन को लेकर भी उन्होंने कहा कि वह अब खंड-खंड हो चुका है. 

ये भी पढ़ें Loksabha Election: राहुल गांधी ने कसम खाई है कि... प्रचार रैली में बहुत बड़ी बात बोल गए राजनाथ सिंह 


MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.