छिंदवाड़ा के मॉल में टूटकर गिरी लिफ्ट, सवार थे 13 लोग; कई लोगों की हालत गंभीर

Chhindwara Mall Lift Broke Down: छिंदवाड़ा के लालबाग में निजी मॉल में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां एक लिफ्ट टूटकर गिर गई. उसमें 13 लोग सवार थे, जिसमें 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है.

विज्ञापन
Read Time: 1 min

Chhindwara Lift Accidrnt: छिंदवाड़ा जिले में लालबाग स्थित निजी मॉल में एक बड़ा हादसा सामने आया है. मॉल में गुरुवार देर रात एक लिफ्ट टूटकर गिर गई. उसमें 13 लोग सवार थे, जिसमें 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. बाकी 7 लोगों को हल्की चोट आई है, जिनका उपचार किया जा रहा है.

एडिशनल एसपी आयुष गुप्ता ने बताया कि मॉल की लिफ्ट में कोई ऑपरेटर नहीं था, जिससे लिफ्ट ओवर वेट होने के कारण ये हादसा हुआ. लिफ्ट की सर्विसिंग और मेंटेनेंस और लाइसेंस की जांच की जा रही है.

Advertisement

NOTE: यह खबर अपडेट की जाएगी.